Amazing Facts Country Facts In Hindi

ज़िम्बाब्वे के बारे में 85 रोचक तथ्य और जानकारी (Zimbabwe In Hindi)

ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) एक दक्षिणी अफ्रीकी स्थल-रुद्ध (लैंडलॉक) देश है, जो अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिणी भाग में जाम्बेजी और लिम्पोपो नदियों के बीच स्थित है. गिरती अर्थ-व्यवस्था की मार झेल रहे ज़िम्बाब्वे ने वर्ष 2019 में 500% मुद्रा-स्फीती देखी थी, जो मार्च 2020 में 676% पहुँच गई. गरीबी, भुखमरी, कुपोषण वर्तमान में आर्थिक स्थायित्व प्राप्ति की दिशा में प्रयासरत है. इस लेख में ज़िम्बाब्वे के बारे में रोचक जानकारी और तथ्य शेयर कर रहे हैं.

Amazing Facts About Zimbabwe In Hindi

Table of Contents

Zimbabwe In Hindi

Interesting Facts About Zimbabwe In Hindi

Information About Zimbabwe In Hindi


1.ज़िम्बाब्वे कब आज़ाद/स्वतंत्र हुआ? (When Did Zimbabwe Got Freedom)

जिम्बाब्वे 18 अप्रैल, 1980 को यूनाइटेड किंगडम से आज़ाद/स्वतंत्र हुआ.

2. ज़िम्बाब्वे का पुराना नाम क्या है? (Zimbabwe Old Name)

ज़िम्बाब्वे का पुराना नाम दक्षिण रोडेशिया, रोडेशिया, रोडेशिया गणराज्य और ज़िम्बाब्वे रोडेशिया है.

3. ज़िम्बाब्वे कहाँ है? (Where Is Zimbabwe Located?)

ज़िम्बाब्वे अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिणी भाग में जाम्बेजी और लिम्पोपो नदियों के बीच स्थित एक स्थल-रुद्ध (लैंडलॉक) देश है.

4. ज़िम्बाब्वे की सीमाएं किन देशों को छूती है?

ज़िम्बाब्वे की सीमाएं दक्षिण में दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण-पश्चिम में बोत्सवाना, पश्चिमोत्तर में ज़ाम्बिया और पूर्व में मोज़ाम्बिक से मिलती है.

5. ज़िम्बाब्वे की राजधानी क्या है? (Zimbabwe Capital)

ज़िम्बाब्वे की राजधानी हरारे है.

6. ज़िम्बाब्वे का सबसे बड़ा शहर/नगर कौन सा है? (Zimbabwe Biggest City)

ज़िम्बाब्वे का सबसे बड़ा शहर/नगर हरारे है.

7. ज़िम्बाब्वे का क्षेत्रफल कितना है? (Zimbabwe Area)

ज़िम्बाब्वे का क्षेत्रफल 3,90,757 वर्ग किलोमीटर है. क्षेत्रफल की दृष्टि से ज़िम्बाब्वे विश्व का 60 वां बड़ा देश है.

8. ज़िम्बाब्वे की जनसंख्या कितनी है? (Zimbabwe Population)

ज़िम्बाब्वे की जनसंख्या 12,521,000 (वर्ष 2009 की जनगणना के अनुसार है. जनसंख्या के आधार पर विश्व में इसका 68वां स्थान है.

9. ज़िम्बाब्वे की मुद्रा क्या है? (Zimbabwe Currency)

ज़िम्बाब्वे की मुद्रा अमरीकी डॉलर है. 1980 के बाद से ज़िम्बाब्वे अपनी मुद्रा के रूप में ज़िम्बाब्वे डॉलर का उपयोग कर रहा था. लेकिन, वर्ष 2008 में देश में आई भारी मुद्रास्फीति के बाद ज़िम्बाब्वे डॉलर का मूल्य पूरे विश्व में न्यूनतम स्तर तक पहुँच जाने के बाद 12 अप्रैल, 2009 से ज़िम्बाब्वे में ज़िम्बाब्वे डॉलर का उपयोग बंद कर अमेरिकी डॉलर, दक्षिण अफ्रीकी रैंड, पोउंड स्टर्लिंग, यूरो, जापानी येन, ऑस्ट्रेलियन डॉलर, चाइनीज़ युवान, भारतीय रुपया, और बोत्सवाना पुला (U.S. Dollar, the South African Rand, Pound Sterling, Euro, Japanese Yen, Australian dollar, Chinese Yuan, Indian Rupees and the Botswana Pula) का उपयोग करने लगा,  रहा है.

24 जून, 2009 को ज़िम्बाब्वे रिज़र्व बैंक ने मल्टीपल करेंसी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी और उन्हें नए ज़िम्बाब्वे डॉलर से रिप्लेस कर दिया. लेकिन मार्च 2020 के बाद से ज़िम्बाब्वे में फिर से मल्टीपल विदेशी करेंसी उपयोग की जा रही है.

10. ज़िम्बाब्वे की अधिकारिक भाषाएं कौन-कौन सी हैं? (Official Languages In Zimbabwe)

ज़िम्बाब्वे की 16 अधिकारिक भाषाएं हैं. आम तौर पर बोली जाने वाली भाषाएं अंग्रेजी, शोना (एक बांतु भाषा) और देबेल (यह भी एक बांतु भाषा) हैं.

अधिकारिक भाषाओं की सूची :

  1. शोना (Shona)
  2. देबेल (Ndebele)
  3. चेवा (Chewa)
  4. चिबर्वे (Chibarwe)
  5. कलंगा (Kalanga)
  6. खोसियन (Khosian)
  7. नम्ब्या (Nambya)
  8. दैउ (Ndau)
  9. शंगनी (Shangani)
  10. सेसोथो (Sesotho)
  11. टोंगा (Tonga)
  12. वेंडा (Venda)
  13. क्षोसा (Xhosa)
  14. अंग्रेजी (English)
  15. तसुंस (Tsuans)
  16. सांकेतिक भाषा (Sign Language)

11. ज़िम्बाब्वे में कौन से धर्म माने जाते हैं? (Religions In Zimbabwe)

जिम्बाब्वे में ईसाई धर्म मानने वालों की बहुलता है. यहाँ 69.2 % प्रोटेस्टेंट ईसाई, 8% रोमन कैथोलिक ईसाई, 6.9% अन्य ईसाई शाखाओं के अनुयायी, 4.5 folk Religion, 0.7 मुस्लिम, 0.5 अन्य आस्था रखने वाले हैं. लगभग 10.2% लोग किसी बहे धर्म के अनुयायी नहीं है. 

12. ज़िम्बाब्वे का राष्ट्रीय ध्वज कैसा है? (National Flag of Zimabwe)

ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रीय ध्वज में चार रंगों की सात क्षैतिज पट्टियाँ हैं :  काली, पीली, लाल, और हरी. ध्वज के बीच की काला पट्टी जिम्बाब्वे के लोगों के अश्वेत बहुमत का प्रतिनिधित्व करती है. लाल पट्टी मुक्ति संग्राम (स्वतंत्रता संघर्ष) के दौरान रक्त के छींटे को दर्शाता हैं. पीली पट्टी देश की खनिज संपदा को दर्शाती हैं. ध्वज के बाहरी किनारों पर हरे रंग की पट्टी देश की कृषि और वनस्पति का प्रतीक है.

  1. सफेद त्रिकोण में देश का राष्ट्रीय प्रतीक ‘जिम्बाब्वे पक्षी’ है. त्रिकोण का सफेद रंग देश में शांति का प्रतिनिधित्व करता है.
  2. लाल पांच-बिंदु सितारा भविष्य के लिए आशा का प्रतीक है.
  3. जिम्बाब्वे में राष्ट्रीय ध्वज के रंगों के रंग वाले उत्पादों को बेचना अवैध है.
  4. नियम अनुसार जिम्बाब्वे में राष्ट्रीय ध्वज को कभी भी जमीन को नहीं छूना चाहिए और फट जाने पर उसे गरिमापूर्वक डिसपोज़ किया जाना चाहिए.

13. ज़िम्बाब्वे का राष्ट्रगान क्या है? (National Anthem  of Zimabwe)

  1. ‘धन्य हो ज़िम्बाब्वे की धरती’ (Blessed be the Land of Zimbabwe) ज़िम्बाब्वे का राष्ट्रगान है.
  2. यह राष्ट्रगान प्रोफेसर सोलोमन मुत्स्वायरो द्वारा लिखा गया और फ्रेड चांगुंडेगा द्वारा कंपोज़ किया गया था.
  3. मार्च 1994 में इसे राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया था.
  4. जिम्बाब्वे राष्ट्रगान पहले स्कूल में गाना बजाने वाले प्रतियोगिता गीत के रूप में इस्तेमाल किया जाता था.

14. ज़िम्बाब्वे का राष्ट्रीय पशु क्या है? (National Animal of Zimabwe)

ज़िम्बाब्वे का राष्ट्रीय पशु सेबल एंटलोप (Sable Antelope) है.

Sable Antelope

15. ज़िम्बाब्वे का राष्ट्रीय फूल कौन सा है? (National Flower of Zimabwe)

जिम्बाब्वे का राष्ट्रीय फूल को फ्लेम लिली (Flame Lily) कहा जाता है. इसे लैटिन में Gloriosa Superba कहा जाता है. स्थानीय भाषा देबेल में इसका नाम ‘Amakukhlume” और शोना भाषा में ‘Kajongwe’ है. बरसात में खीलने वाला यह फूल विषैली प्रकृति का है और Protected Wildlife Act के तहत इसकी फार्मिंग गैर—कानूनी है.

Flame Lily

16. ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति कौन हैं? (President Of Zimbabwe)

ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन नंगाग्वा (Emmerson Mnangagwa) हैं. जन्म 15 सितंबर 1942 को जन्मे एमर्सन नंगाग्वा ने 24 नवंबर 2017 को राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया. इनके पूर्व रॉबर्ट गेब्रियल मुगाबे (Robert Gabriel Mugabe) ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति थे.

Emmerson Mnangagwa

17. ज़िम्बाब्वे के प्रधानमंत्री कौन हैं? (Prime Minister Of Zimbabwe)

ज़िम्बाब्वे के प्रधानमंत्री मॉर्गन स्वानगिरई (Morgan Tsvangirai) हैं.

Morgan Tsvangirai

18. ज़िम्बाब्वे में किस दल की सरकार है? (Who Rules Zimbabwe?)

ज़िम्बाब्वे में ‘Zimbabwe African National Union Patriotic’ (Zanu-PF) की सरकार है, जो 1980 में ज़िम्बाब्वे की स्वतंत्रता के बाद से ही यहाँ शासन कर रही है.

19. ज़िम्बाब्वे का इतिहास (History Of Zimbabwe)

पुरातात्विक लेखों के अनुसार ज़िम्बाब्वे में प्रथम मानव-चिन्ह लगभग 1,00,000 वर्ष पूर्व देखे गए थे. प्राचीनताम ज्ञात निवासी सैन (San), जिनके द्वारा गुफाओं बनाई गई चित्रकला आजा भी मौज़ूद है. प्रथम ‘बंटू’ भाषा बोलने वाले लगभग 2000 वर्ष पूर्व Bantu Expansion के दौरान अफ्रीका के उप-सहारा क्षेत्र और मध्य अफ्रीका से पलायन कर यहाँ आए थे.  

ज़िम्बाब्वे में कई राजवंशों का शासन रहा. ग्रेट ज़िम्बाब्वे व्यापारिक केंद्र और पाषाण कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध रहा. अन्य राजवंश थे : Mapungubwe, Mautapa, Rozvi, Ndebele.

1880 में ज़िम्बाब्वे में ब्रिटिश कॉलोनी स्थापित हुई, जिसे दक्षिणी रोडेशिया जाता था. 1965 तक यह ब्रिटिश शासन के अधीन रहा. 1965 में बहु-संख्यक अश्वेतों के हाथों शासन की बागडोर जाने से बचाने के लिए श्वेत अल्प-संख्यकों ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता घोषित कर दी और ऊसके बाद यह देश रोडेशिया कहलाने लगा. 15 वर्षों तक चले लंबे नागरिक विद्रोह के उपरांत 1980 में ज़िम्बाब्वे को स्वतंत्रता प्राप्त हुई और रॉबर्ट गेब्रियल मुगाबे के नेतृत्व में यहाँ लोकतंत्र स्थापित हुआ.    

पढ़ें : ब्राज़ील के बारे में जानकारी और रोचक तथ्य

Interesting Facts About Zimbabwe In Hindi


20. जिम्बाब्वे के प्राचीनतम निवासी ‘बंटू’ भाषा बोलने वाले लौह युग के किसान थे, जो 300 ईस्वी के आसपास इस क्षेत्र में बस गए थे.

21. 18 अप्रैल ज़िम्बाब्वे में “राष्ट्रीय दिवस” के रूप में मनाया जाता हैं. इस दिन ज़िम्बाब्वे को आज़ादी/स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी.

22. ज़िम्बाब्वे का नाम इसके मध्ययुगीन काल के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र ‘ग्रेट जिम्बाब्वे’ से लिया गया है. उस समय वहाँ शोना जनजाति (Shona’ tribe) की बहुलता थी.

23. वर्तमान में जिम्बाब्वे की मौजूदा आबादी का लगभग 70% हिस्सा शोना जनजाति का है.

24. ज़िम्बाब्वे की राजधानी हरारे (Harare) को 1890 से पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री लॉर्ड सैलिसबरी (Lord Salisbury) के सम्मान में सेलिसबरी (Salisbury) कहा जाता था.

25. भू-क्षेत्रफल के अनुसार ज़िम्बाब्वे इंग्लैंड के आकार का तीन गुना है.

26. ज़िम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट गेब्रियल मुगाबे (Robert Gabriel Mugabe) दुनिया के सबसे पुराने और गैर-राजशाही देश (non-royal country) के सबसे लंबे समय तक सेवा प्रदान करने वाले नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने 36 वर्षों तक जिम्बाब्वे में नेता के रूप में कार्य किया. वर्ष 1980 से 1987 तक वे जिम्बाब्वे के प्रधान मंत्री के रूप में कार्यरत रहे, फिर 22 दिसंबर 1987 से 21 नवंबर 2017 तक जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला.

27. ज़िम्बाब्वे (Zimabwe) सबसे अधिक अधिकारिक भाषाओँ वाला देश है, जो गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज़ है. यहाँ 16 अधिकारिक भाषाएँ हैं.

28. ज़िम्बाब्वे में 1979 के चुनावों में मतदान का मापदंड शिक्षा, धन और आय का स्तर था.

29. ज़िम्बाब्वे में मोटर चालकों को शाम 5:30 बजे से सुबह 05:30 बजे तक कानूनत: हेडलाइट्स का उपयोग करना अनिवार्य है.

30. ज़िम्बाब्वे में पुलिस सड़क पर अपना वाहन खड़ा नहीं कर सकती, ऐसा करना अवैध है. केवल उस समय वे ऐसा कर सकते हैं, जब वे किसी को उसका ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने कहते हैं.

31. जिम्बाब्वे के अधिकांश लोग हर तरह के टूथपेस्ट को “कोलगेट” (Colgate), हर सॉफ्ट ड्रिंक को “कोक,” (coke) हर वाशिंग पाउडर को “सर्फ” (surf) और हर फ्लोर पॉलिश को “कोबरा” (cobra) कहते है.

32. ज़िम्बाब्वे में ब्लैकआउट काफी एक समान्य बात है. यहाँ 3 घंटे या उससे भी अधिक समय तक ब्लैकआउट रहता है.

33. दुनिया के अधिकांश पुरुष अपनी तोंद घटाने की कोशिश में लगे रहते हैं, लेकिन ज़िम्बाब्वे में तोंद को सफलता और धन की निशानी के रूप में देखा जाता है.

34. ज़िम्बाब्वे में अश्वेत नागरिकों के लिए पारंपरिक बहुविवाह वैध है. ये विवाह केवल मृत्यु के द्वारा ही विघटित हो सकते हैं, तलाक द्वारा नहीं.

35. ज़िम्बाब्वे में तलाक को कलंक माना जाता है. तलाक लेने वालों को समाज से बाहर कर दिया जाता है. इसका मतलब यह नहीं है कि जिम्बाब्वे में तलाक देना गैरकानूनी है. लेकिन, केवल महिलाओं को तलाक देने की अनुमति है.

36. ज़िम्बाब्वे एक युवा राष्ट्र है, क्योंकि आधी आबादी 21 साल से कम उम्र की है.

37. ज़िम्बाब्वे की दुनिया में सबसे कम जीवन प्रत्याशा है. यहाँ महिलाएं औसतन 7 वर्ष और पुरुष 57.3 वर्ष तक जीवित रहते हैं. (2016 एक आंकड़े)

38. वर्ष 2008 में जिम्बाब्वे ने 231 मिलियन प्रतिशत मुद्रास्फीति का अनुभव किया था. हाल ये था कि वहाँ उन चीज़ों को खरीदने के लिए ठेला गाड़ी भर पैसे ले जाने की कल्पना ज़रूरत थी, जिनकी कीमत केवल दूसरे देशों में मात्र एक डॉलर थी.

39. ज़िम्बाब्वे में दुनिया की सबसे ऊँची मुद्रास्फीति (inflation) और बेरोजगारी दर (unemployment) है.

40. ज़िम्बाब्वे में 4 मिलियन से अधिक लोग एड्स से पीड़ित हैं. (यूनिसेफ, 2015 के आंकड़ों के अनुसार)

41. ज़िम्बाब्वे में हैजा और मलेरिया दो सबसे बड़ी और गंभीर बीमारियाँ हैं. WHO के आंकड़ों के अनुसार 2009 में यहाँ मलेरिया के 760,000 से अधिक मामले सामने आए थे.

42. ज़िम्बाब्वे पेशेवरों स्वास्थ्य कर्मियों की कमी से पीड़ित है. यहाँ के अधिकांश पेशेवर स्वास्थ्य-कर्मी बेहतर अवसर की तलाश में जिम्बाब्वे छोड़कर अन्य देश पलायन कर गए हैं. अभी भी बहुत से लोगों द्वारा मामूली और गंभीर बीमारियों के लिए आध्यात्मिक उपचार परामर्श (Spiritual healing advice) लिया जाता है.

43. थंब पियानो (thumb piano) के नाम से जाना जाने वाला वाद्य यंत्र “mbira” जिम्बाब्वे में 1,000 से अधिक वर्षों से बजाया जाता है. यह हाथ से बजाया जाने वाला एक छोटा सा वाद्य यंत्र है.

44. ज़िम्बाब्वे में शोना जनजाति (Shona tribes) के लोगों के देवता का नाम मवारी (Mwari) है. वे सदियों से इस देवता पर विश्वास करते रहे हैं.

45. ज़िम्बाब्वे में मर्मिड्स (mermaids) को मिथक नहीं माना जाता, बल्कि उसके अस्तित्व पर विश्वास किया जाता है और प्रायः दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं जैसे कि अपहरण, यातना और हत्या के लिए इन्हें दोषी ठहराया जाता है.

46. दुनिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील (Biggest Man-made Lake In the World) ज़िम्बाब्वेमें है : करीबा झील (Lake Kariba), जो आयतन के अनुसार विश्व का सबसी बड़ी झील और जलाशय है.

47. ज़िम्बाब्वे में 5 यूनेस्को वैश्विक धरोहर (UNESCO World Heritage Site) है : Khami Ruins, Great Zimbabwe Ruins, Victoria Falls, Mana Rools, Matobo Hills.

48. ज़िम्बाब्वे के बुलवायो में स्थित ‘प्राकृतिक इतिहास का संग्रहालय’ (Museum of Natural History) उप-सहारा अफ्रीका का चौथा सबसे बड़ा संग्रहालय है. इसे दक्षिणी अफ्रीका में सर्वश्रेष्ठ संग्रहालयों में से एक माना जाता है. यहाँ विभिन्न क्षेत्रों, कीटों, स्तनधारियों, पक्षी जीवन, भूविज्ञान, मूल निवासियों के कुछ इतिहास और जिम्बाब्वे के उपनिवेश-काल की कलाकृतियों का एक प्रभावशाली संग्रह मौज़ूद रखता है.

49. माउंट इनांगानी (Mount Inyangani ) ज़िम्बाब्वे का सबसे ऊंचा स्थान है, जिसकी ऊँचाई 2,592 मीटर है.

50. ज़िम्बाब्वे का सबसे निम्नतम बिंदु (lowest point in Zimbabwe) 531 फीट पर रंडे (Runde) और सेव (Save) नदियों के संगम पर स्थित है.

51. दुनिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील (Man-made Lake) ज़िम्बाब्वे में है : करीबा झील (Lake Kariba), जो आयतन के अनुसार विश्व का सबसी बड़ी झील और जलाशय है.

52. डैम करीबा (Dam Kariba) पर 1950 में एक पनबिजली स्टेशन (hydroelectric power station) स्थापित किया गया था. इस पावर स्टेशन से ज़ाम्बिया और ज़िम्बाब्वे दोनों को बिजली प्रदान की जाती है.

53. ज़िम्बाब्वे में किसी भी जगह को पूरी तरह से रेगिस्तान नहीं कहा जा सकता. हालांकि, कुछ क्षेत्र गंभीर रूप से शुष्क अवश्य हैं.

54. संपूर्ण अफ्रीका में सबसे अधिक साक्षरता दर ज़िम्बाब्वे में है. यहाँ की 5% आबादी साक्षर है.

55. ज़िम्बाब्वे कभी एक बहुत अमीर देश हुआ करता था. इसे प्राचीन धनी देश Ophir का क्षेत्र माना जाता है, जहाँ राजा सोलोमन (King Soloman) को आइवरी, गोल्ड और कई बहुमूल्य धातुएं प्राप्त हुई थीं.

56. मध्ययुगीन काल में ज़िम्बाब्वे के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र ‘ग्रेट जिम्बाब्वे’ से सोना और लोहा पुर्तगाल और भारत के व्यापारियों को निर्यात होता था.

57. ज़िम्बाब्वे में दुनिया का सबसे बड़ा प्लैटिनम और हीरे का भंडार है.

58. विनिर्माण, खनन और खेती ज़िम्बाब्वे की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है.

59. ज़िम्बाब्वे द्वारा निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुओं में कपास, तंबाकू, सोना, फेरो एलायस और वस्त्र / वस्त्र शामिल हैं.

60. ज़िम्बाब्वे दुनिया के सबसे बड़े तंबाखू उत्पादकों में से एक है. लेकिन यहाँ की मात्र 20% आबादी सिगरेट पीती है, अधिकांश तंबाखू विदेशों को निर्यात कर दिया जाता है.

61. वर्ष 2012 से ज़िम्बाब्वे में National Beauty Peagent ‘मिस हेरिटेज़ जिम्बाब्वे’ (Miss Heritage Zimbabwe) आयोजित किया जा रहा है.

62. फुटबॉल ज़िम्बाब्वे का सबसे लोकप्रिय खेल है.

63. ज़िम्बाब्वे ने अब तक 8 ओलंपिक पदक जीते हैं. 1980 में मास्को के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में महिला हॉकी में 1 पदक और तैराक क्रिस्टी कोवेंट्री द्वारा 7 पदक जीते गए हैं. क्रिस्टी कोवेंट्री ने वर्ष 2004 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में 3 (एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य) और 2008 के बीजिंग में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में 4 पदक (एक स्वर्ण और तीन रजत) जीते.

64. ज़िम्बाब्वे उन अफ्रीकी देशों में से एक है, जो 5 बड़े जानवरों का घर है “ शेर, भैंसा, गेंडा, तेंदुआ और हाथी.

65. बोत्स्वाना (Botswana) के बाद ज़िम्बाब्वे में हाथियों की सबसे बड़ी आबादी (85,000 से अधिक) है.

66. देश की एयरलाइंस में से एक ‘एयर ज़िम्बाब्वे’ (Air Zimbabwe) में सभी सीटों पर सीट बेल्ट नहीं है, और यात्री सीट बेल्ट के रूप में अपने पैंट से बेल्ट का उपयोग करने के लिए विवश हैं.

67. पश्चिमी ज़िम्बाब्वे में वड़ोमा नाम के लोगों का एक छोटा समूह रहता है, जिन्हें आमतौर पर “शुतुरमुर्ग लोगों” या “दो-पंजे वाली जनजाति” के रूप में जाना जाता है. इसका कारण यह है कि वोडोमा के एक चौथाई लोग एक्ट्रोडक्टेक्टली (ectrodactyly) के साथ पैदा होते हैं, एक आनुवंशिक दोष जिसमें मध्य तीन उंगलियाँ नहीं होती और बाहरी दो उंगलियाँ अंदर की ओर मुड़ी हुई होती हैं, जो “शुतुरमुर्ग के पैर” की तरह दिखाई देती हैं. चूंकि वड़ोमा जनजाति के बाहर शादी करना वर्जित है, इसलिए यह दोष पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानांतरित हो रहा है.

Facts About Hunger In Zimbabwe In Hindi


68. ज़िम्बाब्वे में 2017 में अनुमानित 1 मिलियन लोग “खाद्य असुरक्षा” के शिकार थे.

69. ज़िम्बाब्वेमें एक-तिहाई आबादी कुपोषण से पीड़ित है.

70. ज़िम्बाब्वे में कुपोषण के कारण पाँच वर्ष से कम आयु के 27% बच्चे नाटे कद के रह जाते हैं.

71. ज़िम्बाब्वे में 6 और 23 महीने की उम्र के बीच के केवल 3% बच्चे पर्याप्त पोषण के लिए अनुशंसित न्यूनतम आहार प्राप्त कर पाते हैं.

72. ज़िम्बाब्वे में 76% ग्रामीण परिवार प्रतिदिन $ 1.25 से कम आय पर जीवन यापन करने को विवश हैं.

73. वैश्विक भुखमरी सूचकांक (Global Hunger Index) पर ज़िम्बाब्वे 187 विकासशील देशों में से 156 वें स्थान पर है. यह अल्प-आय और खाद्य-कमी वाला देश है.

74. ज़िम्बाब्वे के कई नागरिक भोजन की कमी और संकट के कारण प्रति दिन केवल एक समय के भोजन पर जीवित रहने को विवश हैं.

75. इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन का अनुमान है कि लाखों ज़िम्बाब्वे के लोग बेहतर आजीविका और खाद्य सुरक्षा की तलाश में देश छोड़ अन्य अफ्रीकी देशों में पलायन कर चुके हैं.

पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी 

Interesting Facts About Victoria Water Falls Zimbabwe In Hindi


Victoria Water Falls

76. दुनिया के सबसे बड़ा जलप्रपात विक्टोरिया वाटर फॉल्स (Victoria Water Falls), जिम्बाब्वे की ज़म्बेजी नदी (Zambezi River) पर स्थित है. यह जलप्रपात एक किलोमीटर से अधिक चौड़ा और सौ मीटर से अधिक ऊंचा है.

77. विक्टोरिया फॉल्स को 1855 में खोजा गया था. यह दुनिया के 7 प्राकृतिक अजूबों में शामिल (7 Natural Wonder Of The World) है.

78. प्रसिद्ध खोजकर्ता अफ्रीका डेविड लीविंगस्टोन (David Livingstone 1813-1873) के द्वारा रानी विक्टोरिया (Queen Victoria) के नाम पर इस प्रपात का नाम विक्टोरिया फॉल्स रखा गया था.

79. स्थानीय जनजाति द्वारा इस जलप्रपात को ‘मोसी-ओ-तुनया’ (Mosi-O-Tunya) नाम दिया गया है. जिसका अर्थ है – जो गरजता है  (The smoke that thunders).  

80. विक्टोरिया फॉल्स का शोर 40 किलोमीटर की दूरी से सुना जा सकता है.

81. विक्टोरिया फॉल्स में 400 मीटर की ऊंचाई से गिरते पानी की फुहार और धुंध का नज़ारा 50 किलोमीटर की दूरी से देखा जा सकता है.

82. बाढ़ के दौरान विक्टोरिया फॉल्स जल प्रवाह की क्षमता लगभग आधा मिलियन लीटर प्रति मिनट तक पहुँच जाती है.

83. अक्टूबर और नवंबर की शुरुआत में विक्टोरिया फॉल्स में जल का प्रवाह सबसे निम्नतम स्तर पर होता है.

84. बुलवायो (Bulawayo) के लिए रेलवे का निर्माण किये जाने के बाद वर्ष 1905 से यहाँ पर्यटकों के आने का सिलसिला प्रारंभ हुआ था. हालांकि, 1960 के दशक में जिम्बाब्वे में छापामार संघर्ष (guerilla struggle) के दौरान सैलानियों ने यहाँ आना बंद कर दिया था. लेकिन, स्वतंत्रता के बाद इस जल प्राप्त ने बड़ी संख्या में पर्यटकों को एक बार फिर से आकर्षित करना शुरू कर दिया.

85. विक्टोरिया फॉल्स यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची (UNESCO World Heritage Site List) में शामिल है, और ज़ाम्बिया और ज़िम्बाब्वे दोनों ही देश इस क्षेत्र में पर्यटन के विकास में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं.

Friends, आशा है आपको ‘Interesting Facts & Information About Zimbabwe In Hindi‘ रुचिकर लगी होगी. Zimbabwe Facts In Hindi जानकारी पसंद आने पर आप इसे Like कर ज़रूर करें. और अपने Friends को Share भी करें. अन्य Rochak Thathy पढ़ने के लिए हमें Subscribe कर लें. Thanks.

Read More Country Facts In Hindi :

60 Facts About Nepal In Hindi

65 Facts About Spain In Hindi

50 Facts About Cyprus In Hindi

50 Facts About Tanzania In Hindi

45 Facts About Vatican City In Hindi

 

Leave a Comment