Amazing India Law In Hindi

भारत के अजीबोगरीब 15 कानून | 15 Strange Laws In India In Hindi

भारत के अजीबोगरीब कानून, Bharat Ke Ajibo Garib Kanoon, Weird Laws In India In Hindi, Strange Laws In India In Hindi 

Bharat Ke Ajibo Garib Kanoon 

भारत में कुछ कानूनें और नियम ऐसे हैं, जो बड़े अजीबोगरीब हैं, जिनके बारे में जानकार हैरानी होती हैं। कई इनमें से कुछ कानून विवाद का कारण भी हैं। इस लेख में विभिन्न भारत के अजीबो गरीब कानूनों (Strange Laws In India In Hindi ) के बारे में जानकारी दी जा रही है:

Bharat Ke Ajibo Garib Kanoon 

Table of Contents

1. भारतीय मोटर व्हीकल एक्ट 1974 के तहत आंध्र प्रदेश में ट्रैफिक इंस्पेक्टर की नौकरी पाने के लिए अपने दांतों को चमकाना जरूरी है यानी आपके दांत मोती जैसे सफेद होने चाहिए।

2. यदि किसी हिन्दू विवाहित जोड़े का पहले से ही लड़का है, तो वे लड़का गोद नहीं के सकते। यदि पहले से लड़की है, तो लड़की गोद नहीं के सकते (Indian Adoptation & Maintenance Act 1956 के तहत)

3. पतंग उड़ाने के लिए भारत में कानूनी परमिट की आवश्यकता होती है, यह एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 में उल्लेखित है। बिना परमिट पतंग उड़ाने पर कानूनी कार्यवाही के तहत 2 साल की जेल या 10 लाख रूपये तक का जुर्माना लग सकता है। पतंग के अलावा एयरशिप, बैलून, काइट्स, ग्लाइडर्स, और फ्लाइंग मशीन जैसे उपकरण भी इस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत आते हैं।

4. सरकार जब चाहे आपकी जमीन पर अधिकार कर सकती है, आप चाहे या न चाहें (Land Acquisition Act 1894 के तहत)

5. भारतीय पीनल कोड, 1860 के सेक्शन 497 के अगर कोई पुरुष शादी के बाद किसी औरत के साथ संबंध बनाता है, तो वह कानूनन सजा का पात्र है। लेकिन कोई महिला ऐसा करती है, तो उसके खिलाफ किसी भी तरह की सजा का प्रावधान नहीं है। 

6. भारत में वेश्यावृत्ति को निजी व्यापार के रूप में करने की अनुमति है, लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर ग्राहकों को आकर्षित करना अवैध है। वेश्यालय, पिंपिंग, और प्रॉस्टीट्यूशन रिंग्स गैरकानूनी हैं और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

7. एक डांस फ्लोर पर 10 से अधिक लोग डांस नहीं कर सकते। Prevention Of Seditious Meeting Act 1911 के तहत यह नियम कानून रूप से लागू है।

8. शाम सूरज डूबने के बाद और सुबह सूरज निकलने के पहले किसी महिला को गिरफ्तार किया जाना वर्जित है। गंभीर प्रकरण हो, तो जिले के मजिस्ट्रेट से महिला की गिरफ्तारी की अनुमति प्राप्त करनी पड़ती है।

9. भारत में शराब के संबंध में विभिन्न नियम और कानून हैं। हर राज्यों ने शराब संबंधी भिन्न कानून हैं। उदाहरण के लिए, दिल्ली में शराब पीने के लिए 25 साल की उम्र की अनिवार्य है, जबकि गुजरात में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है। महाराष्ट्र में 21 साल के लोग सिर्फ बीयर और वाइन पी सकते हैं।

10. खुदकुशी कर जान देने की कोशिश करने वाले को जान बच जाने पर भारतीय पीनल कोड (IPC) की धारा 309 के तहत सजा हो सकती है। 

11. भारतीय संविधान के अनुसार, भारतीय सैनिकों को चाकू इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। हालांकि, यह नियम नागालैंड में लागू नहीं है, क्योंकि चाकू वहां का पारंपरिक हथियार है। इसलिए वहां के सैनिक लड़ाई में चाकू इस्तेमाल कर सकते हैं। 

12. भारतीय पीनल कोड (IPC) के सेक्शन 294 के अनुसार, किसी के द्वारा अश्लील आचरण करना या अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करना कानून के विरुद्ध है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यहां दिलचस्प ये है कि “अश्लील” शब्द की व्यापक परिभाषा अब तक किसी कानून में नहीं दी गई है।

13. भारतीय इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट (IT Act) 2000 के तहत ऑनलाइन पॉर्नोग्राफी को गैरकानूनी माना गया हैं , लेकिन यह कानून अकेले में पोर्न देखने को गैर कानूनी नहीं मानता।

14. गाड़ी चलाते वक्त यदि आप पर आपका चालान कट गया, तो उस पूरे दिन दोबारा चालान नहीं कटता, चाहे फिर दिन भर आप वही गलती करते रहो। हेलमेट न पहनने के लिए चालान कट गया, तो आप उस दिन बिना हेलमेट घूमते रहो, दोबारा चालान नहीं कटेगा। अजीब कानून है कि नहीं।

15. आपको यदि इंडियन एयरफोर्स में पायलट बनना है, तो आपको टांगे 90 cm से अधिक लंबी होनी चाहिए, अन्यथा आप अपात्र हैं।

आशा है आपको Bharat Ke Ajibo Garib Kanoon की जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही रोचक और ज्ञानवर्धक जंजकारियों के लिए हमें subscribe करें। धन्यवाद!

दुनिया के अजीबो गरीब कानून

दुनिया के अजीबो गरीब तलाक कानून

Leave a Comment