Amazing Facts Country Facts In Hindi

तंजानिया के बारे में ५१ रोचक तथ्य और जानकारी | Tanzania In Hindi (50 Interesting Facts And Information)

Tanzania In Hindi

About Tanzania In Hindi | Facts About Tanzania In Hindi | Information About Tanzania In Hindi

Amazing Facts About Tanzania In Hindi

तंजानिया (Tanzania) भूमध्य रेखा के दक्षिण में स्थित पूर्वी अफ्रीका का एक देश है. है, जिसमें जंजीबार (Zanzibar), पेम्बा (Pemba), माफिया (Mafia) जैसे द्वीप सम्मिलित है. इसकी सीमा आठ देशों – उत्तर में केन्या (Kenya) और युगांडा (Uganda), पश्चिम में रवांडा (Rwanda), बुरुंडी (Burundi) और कांगो (Congo), दक्षिण में ज़ाम्बिया (Zambia), मलावी (Malawi) और मोजांबिक (Mozambique) को छूती है. हिंद महासागर इसकी पूर्वी सीमा बनाता है.

यह देश अपने प्राकृतिक सौंदर्य, वनस्पतियों, जीव-जंतुओं और विशिष्ट संस्कृति के लिए जाना जाता है. आइये जानते हैं इस देश के बारे में रोचक तथ्य और जानकारियाँ :

Short Description About Tanzania In Hindi

तंजानिया की राजधानी (Tanzania Capital)  तंजानिया की राजधानी दोदोमा (Dodoma) है.
तंजानिया का क्षेत्रफल (Tanzania Area) तंजानिया का क्षेत्रफल 9,47,303 km2 (3,657,56 sq mi) है.
तंजानिया की जनसंख्या (Tanzania Population) वर्ष 2012 की जनगणना के आधार पर तंजानिया की जनसंख्या 44,92,89,23 है. वर्ष 2018 में अनुमानित जनसंख्या 5,63,13,438 है.
तंजानिया की मुद्रा (Tanzania Currency) तंजानिया की मुद्रा तंज़ानियाई शिलिंग (Tanzanian Shilling) है. 
तंजानिया की भाषा (Tanzania Language) तंजानिया की आधिकारिक भाषाएं स्वाहिली (Swahili), अंग्रेजी (English) और अरबी (Arabic)  हैं. तंज़ानिया की राष्ट्रभाषा (National Language) स्वाहिली (Swahili) है.
तंजानिया धर्म (Tanzania Religion) तंजानिया में 60% ईसाई और 36% मुस्लिम धर्म के अनुयायी हैं. 2% पारंपरिक आस्था रखने वाले और 1% किसी भी धर्म में आस्था न रखने वाले हैं. 

Fun Facts About Tanzania In Hindi

1. किसी का अभिवादन करते समय बाएं हाथ का इस्तेमाल करना तंजानिया में अशिष्ट माना जाता है.

2. तंज़ानिया में समलैंगिकता गैर-कानूनी है और इसकी अधिकतम सज़ा आजीवन कारावास है.

3. तंज़ानिया में ऐसा अंधविश्वास है कि अवर्णता (albinism) से पीड़ित लोगों की हड्डियाँ रखने से धन प्राप्ति होगी. इसलिए अक्सर अवर्ण (albino) लोगों की हत्या की घटनाएं सामने आती रहती है.

4. तंजानिया में खेत में भटकने वाले हाथियों को भगाने के लिए लोग बड़ा ही अजीबोगरीब तरीका अपनाते हैं. वे उन पर उन पर मिर्च पाउडर से भरे हुए कंडोम फेंकते हैं.

5. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) के अनुसार ‘humble pizza’ का सबसे ऊँचा डिलीवरी पॉइंट तंज़ानिया का  ‘माउंट किलिमंजारो’ है.

6. तंजानिया के टारंगायर नेशनल पार्क (Tarangire National Park) में बाओबाब (Baobabs) के पेड़ हैं. इस पेड़ की कुछ प्रजातियां 1,000 या उससे भी अधिक साल तक जीवित रह सकती हैं.

7. दुनिया का सबसे बड़ा केकड़ा ‘coconut crab’ तंजानिया में पाया जाता है.

8. दनिया की सबसे महंगी लकड़ीतंजानिया के मेपिंगो ट्री (Mpingo tree) की है.

9. तंजानिया में वर्ष 2003 में बंदर की एक दुर्लभ प्रजाति किपुनजी (kipunji) देखने को मिली थी. 

10. इतिहास का सबसे छोटा युद्ध तंजानिया के ज़ांज़ीबार द्वीप में ब्रिटिश सेना और खालिद बिन बरगश के बीच लड़ा गया था. मात्र 38 से 45 मिनट चले इस युद्ध में ब्रिटिश सेना की जीत हुई थी.

आगे पढ़ें तंज़ानिया के बारे में ५० रोचक तथ्य


01-10 Interesting Facts About Tanzania In Hindi 


1. 1964 में दो राष्ट्रों तन्गानिया और जंज़ीबार के विलय उपरांत स्वतंत्र तंज़ानिया राष्ट्र अस्तित्व में आया. उसी वर्ष इसका नाम तंज़ानिया संयुक्त गणराज्य किया गया.

2. तंज़ानिया संयुक्त गणराज्य 26 प्रदेशों से मिलकर बना है, जिसे ‘मिकाओ’ कहा जाता है.

3. तंजानिया (Tanzania) का सबसे बड़ा शहर इसके पूर्वी भाग में स्थित शहर ‘डार एस सलाम’ (Dar es Salaam) है. यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वाहिली भाषी शहर भी है.

4. तंजानिया में 120 से अधिक जातीय समूह हैं. तंजानिया की सबसे बड़ा जातीय समूह सुकुमा (Sukuma) है, जो देश के उत्तरी-पश्चिम भाग में निवासरत है. मसाई जनजाति देश के उत्तरी क्षेत्रों में निवास करती है. स्वाहिली जनजाति मुख्यतः तंजानिया तट पर निवास करती है.

5. तंजानिया में 120 से अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं, जिनमें से अधिकांश बंटू परिवार से संबंधित हैं.

6. तंजानिया की आधिकारिक भाषा स्वाहिली (Swahili) है, जो केन्या की भी आधिकारिक भाषा है.

7. तंजानिया में 60% ईसाई और 36% मुस्लिम के अनुयायी हैं. 2% पारंपरिक आस्था रखने वाले और 1% किसी भी धर्म में आस्था न रखने वाले हैं. (2010 के सर्वे के अनुसार)

8. तंजानिया के ज़ांज़ीबार द्वीप में 98% लोग मुस्लिम धर्म के अनुयायी हैं.

9. तंजानिया का ध्वज (Tanzania Flag) चार रंगों (काला, पीला, हरा और नीला) से मिलकर बना है. हरा रंग प्रकृतिक सुंदरता, पीला रंग खनिज भंडार, काला रंग देशवासियों और नीला रंग झीलों का प्रतिनिधित्व करता है.

10. दुनिया की सबसे पुरानी मानव खोपड़ी पूर्वी अफ्रीका के पुरातत्वविद् डॉ. लीके (Leakey) द्वारा तंजानिया के ओल्डुवई गॉर्ज (Olduvai Gorge) में खोजी गई थी. यह मानव खोपड़ी लगभग 2 मिलियन वर्ष पुरानी थी.


11-20 Interesting Information About Tanzania In Hindi 


11. तंजानिया के लेटोली (laetoli) में लगभग 3.6 मिलियन वर्ष पूर्व के आदि-मानवों के पदचिन्ह पाए गए थे. आकार में ये पदचिन्ह 27 मीटर (८८ फ़ीट) लंबे थे.

12. इतिहास का सबसे छोटा युद्ध तंजानिया के ज़ांज़ीबार द्वीप में ब्रिटिश सेना और खालिद बिन बरगश के बीच लड़ा गया था. मात्र 38 से 45 मिनट चले इस युद्ध में ब्रिटिश सेना की जीत हुई थी.

13. अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) तंजानिया में है. इसकी समुद्र तल से ऊँचाई लगभग 5,895 मीटर है.

14. माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) दुनिया का सबसे ऊँचा फ़्री-स्टैंडिंग पर्वत (World’s Highest Freestanding Mountain) है अर्थात् यह किसी भी अन्य पर्वतीय श्रृंखला का भाग नहीं है.

15. तंजानिया के किलिमंजारो पर्वत पर लगभग हर तरह की पारिस्थितिक प्रणाली पाई जाती है, जैसे कृषि-भूमि, वर्षा वन, दलदली भूमि, अल्पाइन रेगिस्तान, आर्कटिक शिखर आदि.

16. जर्मन भूविज्ञानी हैंस मेयर (Hans Meyer) किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति थे. जिन्होंने अक्टूबर 1889 में इस पर्वत पर चढ़ने में सफ़लता प्राप्त की थी.

17. दक्षिण अफ्रीका के बर्नार्ड गोसेन (Bernard Goosen) व्हीलचेयर पर माउंट किलिमंजारो की चोटी पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति थे.

18. काइल मेनार्ड (Kyle Maynard), जिनके पैर और हाथ नहीं हैं, ने 2012 में बिना किसी प्रोस्थेटिक्स या सहायता के माउंट किलिमंजारो की सबसे ऊंची चोटी पर पहुँचने में सफ़लता प्राप्त की थी.

19. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) के अनुसार ‘humble pizza’ का सबसे ऊँचा डिलीवरी पॉइंट माउंट किलिमंजारो है. 4 दिनों में 745 किमी की यात्रा करने के बाद ‘हम्बल पेपरोनी पिज्जा’ (humble pepperoni pizza) 5897 मीटर (19,341 फीट) की ऊँचाई पर माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) में डिलीवर किया गया था.

20. पृथ्वी का कार्बोनाइट लावा उत्सर्जित करने वाला एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी ओल डोन्यो लेंगई (Ol Doinyo Lengai) तंजानिया के सेरेन्गेट्टी (Serengeti) में स्थित है. इसे ‘Mountain of God’ कहा जाता है.


21-30 Interesting Facts About Tanzania In Hindi


21. तंजानिया में एनगोंगोरो संरक्षण क्षेत्र में ओल्डुवई गॉर्ज के पास Shiftng Sand Dunes हैं. ये चुम्बकीय ज्वालामुखीय राख के अजीब ढेर हैं, जो तेज हवा चलने पर खिसकते हैं. इनके खिसकने की रफ़्तार अत्यंत धीमी (लगभग 17 मीटर/वर्ष) है.

22. दुनिया की सबसे लंबी नील नदी तंजानिया के विक्टोरिया झील से निकलती है.

23. तंजानिया की विक्टोरिया झील (Victoria Lake) दुनिया की सबसे बड़ी उष्णकटिबंधीय झील (World’s Largest Tropical Lake) और उत्तरी अमरीका की लेक सुपीरियर (Lake Superior) के बाद क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील (World’ Second Largest Freshwater Lake) है. क्षेत्रफल के आधार पर यह अफ्रीका की सबसे बड़ी झील भी है.

24. तंजानिया की तांगान्यीका झील (Lake Tanganyika) दुनिया की सबसे लंबी ताज़े पानी की झील (World’s Longest Freshwater lake) है. यह साइबेरिया की बैकाल झील (Lake Baikal) के बाद दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी ताज़े पानी की झील (World’s Second Oldest Freshwater Lake), दूसरी सबसे गहरी झील (World’s Second Deepest Lake) और पानी की मात्रा के आधार पर दुनिया के दूसरी सबसे बड़ी झील (World’s Second Largest Lake By Volume) है. यह झील चार देशों तंजानिया, बुरुंडी, जाम्बिया और कांगो में साझा होती है. दुनिया के कुल मीठे पानी का ८% इस झील में पाया जाता है. यहाँ ५०० से अधिक प्रजातियों की मछलियाँ पाई जाती हैं.

24. तंजानिया का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा वन्यजीव अभ्यारण और राष्ट्रीय उद्यान हैं. यह संपूर्ण हिस्सा जर्मनी के आकार से भी बड़ा है.

25. तंजानिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान रूआहा राष्ट्रीय उद्यान (Ruaha National Park) है, जहाँ हाथियों की बहुत बड़ी आबादी पाई जाती है.

26. तंजानिया का सबसे प्रसिद्ध उद्यान सेरेनगेटी नेशनल पार्क (Serengeti National Park) है. यह उद्यान विश्व धरोहर स्थल में सम्मिलित होने के साथ-साथ विश्व के 7 आश्चर्य में भी सम्मिलित है.

27. सेरेन्गेटी नेशनल पार्क (Serengeti National Park) पृथ्वी के सबसे पुराने पारिस्थितिक तंत्रों में से एक है. यहाँ वनस्पतियों और जीवों की जो विविधता देखने को मिलती है, वो कहीं और देखने को नहीं मिलती. यहाँ दस लाख से भी अधिक बड़े स्तनधारियों पाए जाते हैं.

Facts About Tanzania In Hindi

Great Wildbeest Migration Tanzania

28. हर साल तंज़ानिया के सेरेन्गेटी नेशनल पार्क में ग्रेट वाइल्डबेस्ट माइग्रेशन (Great Wildbeest Migration) का नज़ारा देखने को मिलता है, जिसमें लगभग 2 मिलियन की संख्या में ज़ेबरा, हिरण और अन्य मृग बेहतर चराई के मैदानों की तलाश में पूर्वी अफ्रीका के मैदानी इलाकों की ओर प्रस्थान करते हैं.

29. तंजानिया के टारंगायर नेशनल पार्क (Tarangire National Park) में बाओबाब (Baobabs) के पेड़ हैं. इस पेड़ की कुछ प्रजातियां 1,000 या उससे भी अधिक साल तक जीवित रह सकती हैं. दक्षिण अफ्रीका में पाया जाने वाला सबसे पुराना बाओबाब (Baobabs) का पेड़ 6,000 साल पुराना है.

30. तंजानिया के प्रसिद्ध गोम्बे स्ट्रीम नेशनल पार्क (Gombe Stream National Park) में वर्ष 1960 में डॉ. जेन गुडाल (Jane Goodall) ने जंगली चिंपाजियों के सामाजिक और पारिवारिक जीवन का अध्ययन किया था, जो दुनिया का अपनी तरह का सबसे लंबा अध्ययन है.


31-40 Interesting Information About Tanzania In Hindi


31. तंजानिया का लेक मानयारा नेशनल पार्क (Lake Manyara National Park) पेड़ पर चढ़ने वाले शेरों के लिए प्रसिद्ध है.

32. तंजानिया के मेपिंगो ट्री (Mpingo tree) की लकड़ी दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी है. नक्काशी के लिए यह बेहतरीन मानी जाती है.

33. मेपिंगो ट्री (Mpingo tree) को अफ्रीका के संगीत वृक्ष (music tree) के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि प्राचीन काल से इस पेड़ की लकड़ी का उपयोग पारंपरिक वाद्य यंत्र बनाने के लिए किया जाता रहा है.

34. दुनिया का सबसे बड़ा केकड़ा ‘coconut crab’ तंजानिया में पाया जाता है.

35. तंजानिया में वर्ष 2003 में बंदर की एक दुर्लभ प्रजाति किपुनजी (kipunji) देखने को मिली थी. इन दुर्लभ बंदरों की संख्या एक हज़ार के आस-पास है.

36. तंजानिया के जंजीबार द्वीप में तेंदुए की स्थानीय प्रजाति देखने को मिलती है, जिसे ‘ज़ांज़ीबार तेंदुआ’ (पैंथेरा पर्डस एडर्सी) कहा जाता है. ये तेंदुए इसी द्वीप में पाए जाते है और विलुप्ति के कगार पर हैं.

37. तंजानिया में हाथियों की सबसे बड़ी आबादी पाई जाती है, जो सेलोस गेम रिज़र्व (Selous Game Reserve) में देखी जा सकती है.

38. उत्तरी तंजानिया में स्थित विश्व प्रसिद्ध नागोरोंगो क्रेटर (Ngorongoro Crater) दुनिया में सबसे सुंदर प्राकृतिक वन्यजीव सफारी स्थलों में से एक है. ज्वालामुखी विस्फोट के परिणामस्वरुप निर्मित यह उपजाऊ घाटी अफ्रीका के सात प्राकृतिक आश्चर्यों में शामिल है. यहाँ शेरों की घनी आबादी के साथ ही शुतुरमुर्ग, ज़ेबरा, चीता, वाइल्डबेस्ट, गज़ेल, हिप्पोस, भैंस, हाथी, तेंदुए और गैंडे भी देखे जा सकते हैं.

39. तंजानिया के सात स्थल यूनेस्को की विश्व विरासत सूची (UNESCO World Heritage Sites List) में शामिल हैं. 1) Kondoa Rock-Art Site, (2) Ruins of Kilwa Kisiwani & Ruins of Songo Manra (3) Stone Town of Zanzibar (4) Kilimanjaro National park (5) Selous Game Reeserve (6) Serengeti National Park (7) Ngorongoro Conservation Area

40. किसी का अभिवादन करते समय बाएं हाथ का इस्तेमाल करना तंजानिया में अशिष्ट माना जाता है.


41-50 Interesting Facts About Tanzania In Hindi


41. तंज़ानिया में समलैंगिकता गैर-कानूनी है और इसकी अधिकतम सज़ा आजीवन कारावास है.

42. तंज़ानिया में ऐसा अंधविश्वास है कि अवर्णता (albinism) से पीड़ित  लोगों की हड्डियाँ रखने से धन प्राप्ति होगी. इसलिए अक्सर अवर्ण (albino) लोगों की हत्या की घटनाएं सामने आती रहती है.

43. तंजानिया में खेत में भटकने वाले हाथियों को भगाने के लिए लोग बड़ा ही अजीबोगरीब तरीका अपनाते हैं. वे उन पर उन पर मिर्च पाउडर से भरे हुए कंडोम फेंकते हैं.

44. तंजानियाई लोग सुबह के नाश्ते के समय पेय के रूप में चाय और शाम को कॉफ़ी पीना पसंद करते हैं.

45. रॉक बैंड ’क्वीन’ (Queen) के प्रसिद्ध गीतकार और गायक फ्रेडी मर्करी (Freddie Mercury) तंजानिया के ज़ांज़ीबार (Zanzibar) में जन्मे थे.

46. तंजानिया के लोगों का पसंदीदा खेल फुटबॉल और रग्बी है.

47. तंजानिया अपने हिप-हॉप संगीत ‘बोंगो फ्लेव’ (Bongo Flava) के लिए भी जाना जाता हैं. रीगा, एफ्रोबेट, ब्लूज़, रस्टा और डांसहॉल जैसी अंतर्राष्ट्रीय शैलियों का स्थानीय संगीत जैसे ताराब और वंशी में समावेश कर इस संगीत की रचना की गई है.

48. विश्व की तीन सबसे बड़ी झीलों से घिरे होने के बावजूद तंज़ानिया के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कमी एक बड़ी समस्या है. वर्ष 2009 तक, देश के लगभग एक-तिहाई लोगों के पास पीने के साफ पानी की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी.

49. तंजानिया की संपूर्ण आबादी का लगभग 40% अत्यधिक गरीबी में निवासरत है. यहाँ की आबादी का लगभग 60% विश्व बैंक द्वारा निर्धारित गरीबी मानक रेखा ($ 25 प्रति दिन) के नीचे निवास करती है.

50. तंजानिया में गरीबी के प्रमुख कारणों में से एक शहरीकरण की धीमी गति है. 80% से अधिक आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है, जहाँ बिजली, स्वच्छता सुविधाओं और शिक्षा जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाओं का अभाव है.


Friends, आशा है आपको ‘50 Interesting Facts & Information About Tanzania In Hindi‘ रुचिकर लगी होगी. Tanzania Facts In Hindi जानकारी पसंद आने पर आप इसे Like कर ज़रूर करें. और अपने Friends को Share भी करें. अन्य Rochak Thathy पढ़ने के लिए हमें Subscribe कर लें. Thanks.

Read More Country Facts In Hindi :

101 Facts About France In Hindi

85 Facts About Australia In Hindi

60 Facts About Nepal In Hindi

55 Facts About Denmark In Hindi

65 Facts About Spain In Hindi

50 Facts About Cyprus In Hindi

Leave a Comment