Career In Hindi Jobs

2023 में रेलवे स्टेशन मास्टर कैसे बनें? | Railway Station Master Kaise Bane?

रेलवे स्टेशन मास्टर कैसे बनें? Railway Station Master Kaise Bane, How To Become  Station Master In Railway In Hindi  : Station Master Job Profile, Recruitment Exam, Syllabus, Selection Process, Qualification, Eligibility Criteria, Salary, Duties Promotion etc. आदि की पूरी जानकारी इस पोस्ट में पाएं।

Railway Station Master Kaise Bane

रेलवे सेवा भारत की सबसे बड़ी और सेवा में से एक है। रेलवे देश का सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला विभाग भी है, जहां विभिन्न पदों पर हजारों नौकरियां दी जाती हैं। इन्हीं पाएं में एक महत्वपूर्ण पद स्टेशन मास्टर हैं, जो रेलवे स्टेशन का सामान्य प्रबंधन और सुरक्षा तथा यात्री सुविधा व सुरक्षा का ध्यान रखता है। स्टेशन मास्टर बनने के लिए रेलवे द्वारा समय समय पर विज्ञापन जारी कर परीक्षा आयोजित की जाती है। यदि आप भी रेलवे स्टेशन मास्टर कैसे बने (Railway Station Master Kaise Bane?) की जानकारी विस्तारपूर्वक जानना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Railway Station Master Kaise Bane 

Table of Contents

स्टेशन मास्टर क्या होता है? | About Railway Station Master In Hindi 

स्टेशन मास्टर रेलवे स्टेशन का प्रभारी अधिकारी होता है। उसे स्टेशन मैनेजर (Station Manager) भी कहा जाता है। रेलवे स्टेशन का सामान्य प्रबंधन और सुरक्षा के साथ ही यात्री सुविधाओं की व्यवस्था, प्रबंधन और सुरक्षा का ध्यान रखना उसकी जिम्मेदारी होती है। ट्रेनों का समय पर संचालन सुनिश्चित करना, ट्रेनों के बोर्डिंग और डिबोर्डिंग की प्रक्रिया को नियंत्रित करना, प्लेटफ़ॉर्म की साफ सफाई, समस्त व्यवस्था तथा प्रबंधन रेलवे स्टेशन मास्टर के काम में शामिल होता है। इस प्रकार रेलवे स्टेशन की समस्त गतिविधियों रेलवे स्टेशन मास्टर के अंडर होती है।

पढ़ें : रेलवे गुड्स गार्ड कैसे बनें?

स्टेशन मास्टर का क्या काम होता है? | Station Master Duties In Hindi 

स्टेशन मास्टर के कार्यों का विस्तारपूर्वक विवरण नीचे दिया जा रहा है :

1. ट्रेन प्रबंधन : स्टेशन मास्टर ट्रेन के प्रबंधन का कार्य देखते हैं। वे सुनिश्चित करते हैं कि ट्रेन का स्टेशन पर समय सारणी के अनुसार आगमन और प्रस्थान हो तथा ट्रेनें समयानुसार चल सकें।

2. प्लेटफ़ॉर्म मैनेजमेंट : स्टेशन मास्टर प्लेटफॉर्म का सम्पूर्ण प्रबंधन देखता है। उसकी जिम्मेदारी होती है कि स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें सुरक्षित रूप से प्लेटफ़ॉर्म पर आएं और सुरक्षित रूप से वहां से निकलें। इसके अतिरिक्त प्लेटफॉर्म की साफ सफाई और उसकी व्यवस्था भी स्टेशन मास्टर के जिम्मे होती है। 

3. यात्रियों की सेवा : स्टेशन मास्टर ट्रेन के संबंध में यात्रियों के सवालों का उत्तर देते हैं, उनकी सहायता करते हैं और उनकी समस्या का समाधान करते हैं।

4. यात्री सुरक्षा : स्टेशन मास्टर सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का सम्पूर्ण प्रबंधन करते हैं। किसी प्रकार की आपदा की स्थिति में यात्रियों को हर प्रकार की सहायता प्रदान करना भी स्टेशन मास्टर का काम है।

5. लोजिस्टिक्स और संचालन : ट्रेनों की सही समय पर आगमन और प्रस्थान की सुनिश्चिति, उनकी सुरक्षा, और सुविधाजनक यात्रा की सुनिश्चिति के लिए लोजिस्टिक्स और संचालन के अच्छे प्रबंधन की आवश्यकता होती है। स्टेशन मास्टर लोजिस्टिक्स और संचालन कार्य का आवश्यक प्रबंधन करता है।

6. स्थानीय प्रशासनिक कार्य : स्टेशन मास्टर स्थानीय स्तर पर रेलवे स्टेशन के प्रशासनिक कार्यों का सामान्य प्रबंधन करता है। वह स्टेशन पर मौजूद सामग्री, उपकरण, और अन्य संसाधनों का प्रबंधन करता है। स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति, प्रबंधन, और कार्य संपादन उनसे जिम्मे होता है। वह स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रमों, समारोहों, और अन्य व्यवस्थाओं की प्रबंधन करता है। स्टेशन के लिए आवश्यक बजट का प्रबंधन करने के साथ ही वित्तीय रिपोर्टिंग और अकाउंटिंग की जिम्मेदारी भी उसकी होती है। वह स्थानीय प्रशासनिक दस्तावेज़ों का प्रबंधन करता है। इसके अतिरिक्त वह अन्य सहायक प्रशासनिक कार्य भी संपादित करता है, जैसे स्टेशन की अद्यतनित जानकारी का प्रबंधन, शिकायतों का समाधान, और अन्य संबंधित कार्य।

7. ट्रेन के बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की सुविधा : स्टेशन मास्टर ट्रेनों के बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की सुचारू व्यवस्था और प्रबंधन करता है, ताकि यात्री समय पर और सुरक्षित रूप से स्टेशन पर आ सकें। स्टेशन पर बोर्डिंग के लिए आए यात्रियों के टिकट की जांच, ट्रेन का चार्ट, ट्रेन आगमन तथा डिपार्चर की सूचना और ट्रेन प्रतीक्षा के लिए प्लेटफॉर्म पर समुचित व्यवस्था जैसे कार्यों की जवाबदेही स्टेशन मास्टर निभाता है।

इस प्रकार स्टेशन मास्टर का काम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा की सुनिश्चिति के साथ-साथ सभी ट्रेनों के समय पर और सुचारू चलने की निगरानी करना होता है।

पढ़ें : एलआईसी एजेंट कैसे बनें?

स्टेशन मास्टर कैसे बने? | How To Become Railway Station Master In Hindi 

रेलवे स्टेशन मास्टर बनने की प्रक्रिया निम्न चरणों से होकर गुजरती है :

1. भर्ती

2. प्रशिक्षण

3. नियुक्ति

(I) स्टेशन मास्टर की भर्ती | Station Master Recruitment Process In Hindi 

स्टेशन मास्टर एक पदोन्नत पद है। सहायक स्टेशन मास्टर (Assistant Station Master) के पद से पदोन्नति उपरांत स्टेशन मास्टर का पद प्राप्त होता है। प्रथमतः रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा द्वारा सहायक स्टेशन मास्टर के पद पर भर्ती की जाती है। कुछ वर्षों तक उस पद पर कार्य करने के बाद पदोन्नति प्रक्रिया द्वारा स्टेशन मास्टर बनाया जाता है।

स्टेशन मास्टर की भर्ती परीक्षा | Station Master Recruitment Examination 

सहायक स्टेशन मास्टर की भर्ती परीक्षा रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board – RRB) द्वारा आयोजित की जाती है और इसके लिए विशेष पात्रता मानदंड और प्रक्रिया होती है। यहाँ एक सामान्य विवरण दिया गया है, जो आमतौर पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकता है:

1. अधिसूचना : भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत अधिसूचना के जारी होते ही होती है, जिसमें पदों की संख्या, पात्रता मानदंड, आवश्यक प्रमाण पत्र व दस्तावेज, आवेदन की अंतिम तिथि आदि की जानकारी दी जाती है।

2. आवेदन : स्टेशन मास्टर के पद के लिए रेलवे वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भरा जाता है। आवेदन सही पाए जाने पर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।

3. लिखित परीक्षा : उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें उनकी समान्य जानकारी, योग्यता, और अन्य सामान्य प्रश्नों की जांच की जाती है। लिखित परीक्षा दो चरणों में होती है :

CBT 1 : CBT 1 प्रारंभिक लिखित परीक्षा है, जिसमें 100 अंकों का ऑबेक्टिव प्रश्न पत्र होता है। प्रश्न के साथ आपको चार विकल्प दिए जायेंगे, जिसमें एक उत्तर का चुनाव करना होगा। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होती है, जिसमें गलत उत्तर पर 0.25 अंक काट लिए जाते हैं। 

CBT 1 परीक्षा के प्रश्नपत्र में गणित, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी तथा हिंदी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। समान्य ज्ञान के 40 प्रश्न, सामान्य गणित के 30 प्रश्न तथा जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के 30 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्नपत्र को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाता है। आगे की परीक्षा में बैठने के लिए सामान्य वर्ग को इस परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक में छूट प्रदान की जाती हैं।

CBT 2 : CBT 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद CBT 2 परीक्षा में बैठना होगा। इस परीक्षा के प्रश्नपत्र में गणित, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी तथा हिंदी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। समान्य ज्ञान के 50 प्रश्न, सामान्य गणित के 35 प्रश्न तथा जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के 35 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्नपत्र कुल 120 अंकों का होगा। प्रश्नपत्र हल करने 90 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। प्रश्नपत्र ऑब्जेक्टिव होगा, जिसमें चार विकल्प दिए जायेंगे। उसमें से एक विकल्प का चुनाव करना होगा। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कटऑफ मार्क से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। 

स्टेशन मास्टर परीक्षा का सिलेबस क्या है? | Station Master Syllabus In Hindi 
Railway Station Master Exam Syllabus Mathematics
Railway Station Master Exam Syllabus Mathematics 
सरलीकरण, घातांक एवं करणी
लघुतम समावर्त्य तथा महत्तम समापवर्तक
संख्या पद्धति, प्रतिशतता, लाभ, हानि और छूट
साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात एवं समानुपात
साझेदारी, मिश्रण, मिश्र समानुपात, उम्र संबंधी प्रश्न
समय और काम, नल एवं टंकी, औसत, समय और दूरी
नाव एवं धारा, क्षेत्रफल और परिधि, सतह क्षेत्र और मात्रा
ज्यामिति, त्रिकोणमिति, बीजगणित, सरल रेखा के नियामक
सारणीकरण, संख्या- श्रेणी, आँकड़ों की पर्याप्तता
क्रमचय और संचय, प्रायिकता-सिद्धांत, लघुगणक, श्रेणी।
Railway Station Master Exam Syllabus General Awareness 
Railway Station Master Exam Syllabus General Awareness 
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं
क्रीड़ा और खेल, भारत की कला और संस्कृति
सामान्य विज्ञान और जीवन विज्ञान 
भारत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम
भारतीय राजनीति और शासन-संविधान और राजनीतिक व्यवस्था
प्रमुख सरकारी कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र और अन्य महत्वपूर्ण विश्व संगठन
भारत और दुनिया का सामाजिक और आर्थिक भूगोल
सामान्य संक्षिप्ताक्षर, भारत में परिवहन प्रणाली
भारतीय अर्थव्यवस्था, भारत और विश्व की प्रसिद्ध हस्तियां
भारत के वनस्पति और जीव
भारत के महत्वपूर्ण सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन
भारत और विश्व से संबंधित पर्यावरणीय मुद्दे बड़े पैमाने पर
भारतीय साहित्य, भारत के स्मारक और स्थान
कंप्यूटर और कंप्यूटर अनुप्रयोगों की मूल बातें
Railway Station Master Exam Syllabus General Intelligence and Reasoning 
Railway Station Master Exam Syllabus General Intelligence and Reasoning 
Analogies, Completion of Number and Alphabetical Series
Coding and Decoding, Relationships
Analytical Reasoning, Syllogism, Jumbling
Mathematical Operations, Venn Diagrams
Puzzle, Data Sufficiency, Statement-Conclusion
Statement-Courses of Action, Decision Making
Maps, Interpretation of Graphs

3. मेडिकल परीक्षण : CBT 2 परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जायेगा। स्टेशन मास्टर के पोस्ट के लिए निम्न मेडिकल स्टैंडर्ड को पास करना आवश्यक है :

  • Distant Vision: 6/9, 6/9 without glasses (No fogging test)
  • Near Vision: Sn 0.6, 0.6 without glasses and Must pass test for Colour Vision, Binocular Vision, Night Vision, and Myopic vision.

4 अंतिम चयन : लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षण उत्तीर्ण कर लेने पर चयनित उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए बुलाया जाता है, जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जायेगा। डॉक्यूमेंट सही पाए जाने पर उम्मीदवार का स्टेशन मास्टर के पद पर अंतिम चयन हो जायेगा।

(II) स्टेशन मास्टर का प्रशिक्षण | Station Master Training 

स्टेशन मास्टर पर चयन उपरांत प्रशिक्षण के बुलाया जाता है। प्रशिक्षण की अवधि 78 दिन की होती है। स्टेशन मास्टर का प्रशिक्षण द्वारा उन्हें रेलवे के संचालन के प्रत्येक पहलुओं की जानकारी दी जाती है। 

  • उन्हें रेलवे यातायात नियम, प्रशासनिक कार्य, सुरक्षा नियम, प्रथम सहायता, और यात्री सेवा के बारे में बताया जाता है। 
  • उन्हें यात्री समस्याओं का समाधान करने के लिए कौशल विकसित करने में मदद की जाती है, जैसे कि टिकट बुकिंग, यात्रा रूट की जानकारी प्रदान करना आदि।
  • उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों का समाधान करने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है, जैसे कि दुर्घटनाएं, प्रकोप, और प्राकृतिक आपदाएं। 
  • उन्हें यात्री सुरक्षा के लिए आवश्यक नियमों और कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाती है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा के लिए उपयुक्त कदम उठाएं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।

इस प्रकार प्रशिक्षण द्वारा स्टेशन मास्टर को उनके पद पर कार्य करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार किया जाता है। स्टेशन मास्टर का प्रशिक्षण के दौरान प्रारंभिक ग्रेड वेतन ₹2800 होता है, जो प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत ₹4200 हो जाता है। 

(III) स्टेशन मास्टर की नियुक्ति| Station Master Posting 

प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को उनके पदस्थापना स्थल पर पदभार संभालने के लिए भेज दिया जाता है। 

स्टेशन मास्टर के लिए क्या योग्यता चाहिए? | Railway Station Master Qualification In Hindi 

रेलवे स्टेशन मास्टर के पद के लिए कोई भर्ती परीक्षा नहीं होती। भर्ती परीक्षा सहायक स्टेशन मास्टर के पद के लिए होती है। सहायक स्टेशन मास्टर के पद से पदोन्नत होकर स्टेशन मास्टर का पद प्राप्त होता (पदोन्नति के मापदंड वरिष्ठता और मेरिट हो सकते हैं।) इसलिए स्टेशन मास्टर बनने के लिए पहले सहायक स्टेशन मास्टर की भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करने होगी।

सहायक स्टेशन मास्टर बनने के लिए योग्यता मापदंड निर्धारित हैं, जिन्हें पूर्ण करने के बाद ही रेलवे सहायक स्टेशन मास्टर के पद के लिए आवेदन किया जा सकता है। सहायक रेलवे स्टेशन मास्टर बनने के लिए निम्न योग्यता होनी चाहिए :

1. उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी विषय में 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो।

2. उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक की हो।

3. रेलवे ट्रांस्पोर्ट या मैनेजमेंट, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट या ट्रांसपोर्ट इकोनॉमिक्स में डिप्लोमा लिए उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

4. उम्मीदवार को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना आवश्यक है।

स्टेशन मास्टर के लिए क्या पात्रता शर्तें/ मापदंड होने चाहिए? | Railway Station Master Eligibility Criteria In Hindi 

चूंकि स्टेशन मास्टर एक पदोन्नति का पद है। इसलिए पहले रेल्वे द्वारा आयोजित सहायक स्टेशन मास्टर की परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने के पहले निम्न पात्रता शर्तें पूरी करनी होगी, अन्यथा आपका आवेदन पत्र अस्वीकृत हो जायेगा :

1. आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत आयु सीमा में विशेष छूट मिलेगी।

2. आवेदक के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

3. आवेदक को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए।

स्टेशन मास्टर की सैलेरी कितनी होती है? | Station Master Salary

सातवें वेतनमान के अनुसार स्टेशन मास्टर की बेसिक पेमेंट (Basic Payment) ₹5200 रुपये से लेकर ₹20200 तक होती है तथा ग्रेड पेमेंट (Grade Payment) ₹2800 से ₹4200 तक होता हैं। इसके अतिरिक्त अन्य कई प्रकार के भत्ते (allowance) भी प्राप्त होते हैं, जैसे किराया भत्ता, महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता आदि। कुल मिलाकर स्टेशन मास्टर की महीने की सैलेरी ₹35,000 से ₹80,000 तक हो सकती है। 

स्टेशन मास्टर की ड्यूटी कितने घंटे की होती है? | Station Master Duty Hours 

स्टेशन मास्टर शिफ्ट के अनुसार अपनी ड्यूटी करता है। ये शिफ्ट 6 घंटे की होती है। 6 घंटे के बाद शिफ्ट बदल जाता है। पहले स्टेशन मास्टर को साप्ताहिक अवकाश प्राप्त नहीं होता था और वे पूरे सप्ताह रोजाना 6 घंटे काम करते थे और इस तरह साओतः में 42 घंटे काम किया करते थे। ये लंबे समय से साप्ताहिक अवकाश की मांग कर रहे थे, जिन्हें मानकर वर्ष 2020 से इन्हें साप्ताहिक अवकाश प्रदान किया जाने लगा है।

स्टेशन मास्टर का प्रमोशन कैसे होता है? | Station Master Promotion 

स्टेशन मास्टर की पहली पदोन्नति के बाद वे स्टेशन सुपरिंटेंडेंट (SS) बनते हैं। उसके बाद सहायक परिचालन प्रबंधक (AOM) बनते हैं और अंत में विभागीय परिचालन प्रबंधक (DOM) बनते हैं। स्टेशन मास्टर की पदोन्नति वरिष्ठता और मेरिट पर आधारित होती है, जिसके आधार पर रेलवे मानकों के अनुसार उन्हें पदोन्नति प्रदान की जाती है। 

दोस्तों, आपको Railway Station Manager Kaise Banen  कैसी लगी? आप अपने कमेंट्स के द्वारा हमें ज़रुर बतायें. Post पसंद आने पर like और share करें. ऐसे ही जानकारीपढ़ने के लिए हमें Subscribe कर लें. Thanks.

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

गोली वड़ा पाव की फ्रेंचाइज़ी कैसे लें?

पेट्रोल पंप का बिजनेस कैसे शुरू करें?

आटा चक्की का बिजनेस कैसे शुरू करें?

Leave a Comment