गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइजी कैसे ले, Goli Vada Pav Franchise Hindi, गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइजी बिजनेस कैसे शुरू करें?, Goli Vada Pav Chai Frenchise Business Idea In Hindi, Goli Vada Pav Frenchise Kaise Le
इस लेख में हम आपको गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइजी बिजनेस कैसे शुरू करें (Goli Vada pav Frenchise Business Idea In Hindi) की जानकारी दे रहें हैं। Goli Vada Pav Frenchise Outlet Kaise Shuru Karen : Chai Sutta Bar Frenchise Types, Eligibility Criteria, Selection Procedure, Setup, Machinery Required, Raw Material Required, Investment, Profit, Customer Care Number etc.
गोली वड़ा पाव क्या है? | About Goli Vada Pav In Hindi
गोली वड़ा पाव (Goli Vada Pav) एक इंडियन फास्ट फूड चेन है, जिसमें महाराष्ट्र का स्ट्रीट फूड वड़ा पाव बेचा जाता है। गोली वड़ा पाव की स्थापना वेंकटेश अय्यर और शिवदास मेनन ने वर्ष 2004 में मुंबई, महाराष्ट्र में की थी। व्यंकटेश अय्यर पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे, जबकि शिवदास मैनन हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्रीज से जुड़े हुए थे। मुंबई शहर में छोटे से आउटलेट से शुरू हुआ गोली वड़ा पाव आज पूरे भारत भर में मशहूर है और 350 से अधिक आउटलेट्स भारत के विभिन्न शहरों में संचालित हो रहे हैं, जिनमें मुंबई, पुणे, दिल्ली, बैंगलोर, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और कई शहर शामिल हैं। वर्ष 2021 में गोली वाड़ा पाव का राजस्व लगभग 20 मिलियन डॉलर ( 150 करोड़ रुपए) था।
गोली वड़ा पाव फेंचाइजी क्या है? | What Is Goli Vada Pav Franchise In Hindi
Table of Contents
फ्रेंचाइजी का अर्थ है लाइसेंसी अनुमति प्रदान करना। गोली वड़ापाव अपने फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत अपना आउटलेट विभिन्न स्थानों में खोलने और संचालित करने की अनुमति/लाइसेंस प्रदान करता है।
गोली वाड़ा पाव की फ्रेंचाइजी खरीदने वाला व्यक्ति गोली वड़ापाव के ब्रांड नेम के तहत उसके उत्पादों को अपने द्वारा खोले गए आउटलेट में बेच सकता है।
गोली वड़ा पाव की फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए उसे गोली वड़ा पाव अथॉरिटी द्वारा निर्धारित निश्चित चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है और निश्चित राशि फीस के रूप में जमा करनी पड़ती है।
फ्रेंचाइजी प्राप्त करने वाले को कंपनी की तरफ से व्यवसाय के संबंध में उचित प्रशिक्षण, प्रॉडक्ट, सर्विस के साथ ही एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग सपोर्ट भी प्रदान किया जाता है।
फ्रेंचाइजी प्राप्त करने वाला व्यक्ति रॉयल्टी के रूप में प्रतिमाह निश्चित राशि कंपनी को अदा करता है।
अपने व्यवसाय को देश विदेश के विभिन्न स्थानीय बाजारों में विस्तारित करने के लिए फ्रेंचाइजी मॉडल एक सर्वोत्तम तरीका है। गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइजी द्वारा लगातार अपना व्यवसाय विस्तारित कर रही है और अधिक से अधिक कस्टमर्स तक अपनी पहुंच बना रही है।
गोली वडा पाव फेंचाइजी मॉडल कितने प्रकार का है? | Goli Vada Pav Franchise Model
गोली वड़ा पाव का फ्रेंचाइजी मॉडल दो प्रकार का है:
1. FOFO (Franchise Owned Franchise OPERATED)
FOFO Model में फ्रेंचाइजी प्राप्त करने वाले के पास फ्रेंचाइजी का स्वामित्व होता है, लेकिन वह फ्रेंचाइजी को कंपनी के मापदंडों के हिसाब से संचालित करता है। फ्रेंचाइजी प्राप्तकर्ता व्यवसाय के मैनेजमेंट, संचालन मार्केटिंग और अन्य व्यवसायिक पहलुओं के लिए जिम्मेदार होता हैं। उसे कंपनी प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करती है।
2. FOCO (Franchise Operated Company Owned)
FOCO Model में फ्रेंचाइजी पर कंपनी का पूर्व स्वामित्व रहता है और वह थर्ड पार्टी से अपना आउटलेट संचालित करने के लिए कॉन्टैक्ट करती है। इस फ्रेंचाइजी मॉडल में कंपनी व्यवसाय के मैनेजमेंट, संचालन मार्केटिंग और अन्य व्यवसायिक पहलुओं के लिए जिम्मेदार होती है।
फ्रेंचाइजी मॉडल के व्यवसाय में फ्रेंचाइजी प्राप्त करने वाले और कंपनी दोनों का फायदा होता है। फ्रेंचाइजी प्राप्त करने वाले को एक स्थापित कंपनी के ब्रांड पर व्यवसाय करने की अनुमति मिल जाती है और व्यवसाय की बारीकियां सीखने के लिए प्रशिक्षण और सहायता मिलती है। साथ ही अच्छा आर्थिक लाभ भी मिलता है। वहीं कंपनी को बिना अतिरिक्त फंड लगाए अपना व्यवसाय विस्तारित करने का लाभ मिल जाता है, जिसके बदले वे अच्छी रॉयल्टी भी कमाते हैं।
गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइज़ी के लाभ | Goli Vada Pav Franchise Business Benefits In Hindi
गोली वड़ा पाव फेंचाइजी बिजनेस प्रारंभ करने के कई लाभ है, जिनका विवरण नीचे दिया जा रहा है :
1. कम दाम ज्यादा बिक्री
गोली वड़ा पाव पॉकेट फ्रेंडली हैं और कम कीमत पर उपयुक्त स्नैक्स है। इसलिए बजट के हिसाब से युवा इसकी तरफ जल्दी आकर्षित होते है। ये गोली वड़ा पाव आउटलेट की सफलता की सबसे बड़ी वजह है।
2. सुनिश्चित बिक्री
गोली वड़ा पाव एक प्रतिष्ठित ब्रांड है, जिसके कारण इसके आउटलेट्स पर अच्छी बिक्री होती है। गोली वड़ा पाव ब्रांड प्रतिदिन 75000 से 1,00,000 वड़ा पाव बेचता है। इस कारण इसके आउटलेट का सफल होने की संभावना बहुत अधिक रहती है।
3. प्रशिक्षण की व्यवस्था
नए आउटलेट्स खोलने वालों को गोली वड़ा पाव कंपनी की तरफ से प्रशिक्षण दिया जाता है। गोली वड़ा पाव द्वारा एक अकादमी स्थापित की गई है, जहां फ्रेंचाइजी प्रबंधन, कस्टमर सर्विस, स्टोर मैनेजमेंट के साथ ही टीम बिल्डिंग व्यवसाय सही रीति से संचालित करने की ट्रेनिंग दी जाती है। इस प्रकार का प्रशिक्षण और सहायता आउटलेट खोलना और उसका मैनेजमेंट आसान बना देता है।
गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइजी बिजनेस कैसे शुरू करें? | How To Start Goli Vada Pav Franchise Business
गोली वड़ा पाव फेंचाइजी बिजनेस शुरू करने की चरण दर चरण प्रक्रिया इस प्रकार है :
1. स्थान की व्यवस्था
2. पूंजी की व्यवस्था
3. आवेदन
4. प्रशिक्षण की व्यवस्था
5. स्टाफ की व्यवस्था
नीचे इन चरणों की विस्तार से व्याख्या की गई है।
गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइज़ी शुरू करने में कितने स्थान की जरूरत होती है? | Goli Vada Pav Franchise Business Space Requirement
गोली वड़ा पाव की फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए स्थान एक प्रमुख आवश्यकता है। स्थान का व्यवसाय संचालन में बहुत बड़ा प्रभाव रहता है। गोली वड़ा पाव ऐसे स्थान पर होना चाहिए, जहां पब्लिक का आना जाना हो, जैसे मार्केट, मॉल, सिनेमा घर आदि।
गोली वड़ा पाव आउटलेट में एक ऑफिस, एक किचन, एक स्टोर और कस्टमर्स के बैठने के लिए छोटा स्थान होना चाहिए। स्थान सुविधाजनक हो, जहां कस्टमर्स आसानी से आ जा सकें। गोली वड़ा पाव का आउटलेट खोलने के लिए कम से कम 350 वर्ग फीट से 500 वर्ग फीट का स्थान होना चाहिए।
गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करने में कितना पैसा लगता है? | Goli Vada Pav Franchise Cost In Hindi
गोली वड़ा पाव फेंचाइजी बिजनेस शुरू करने के लिए आवेदन के पूर्व ही पूंजी की व्यवस्था करनी होगी, ताकि बाद में पूंजी की कमी बाधा न बने।
फ्रेंचाइजी फीस के तौर में गोली वड़ा पाव कंपनी लगभग ₹37,000 लेती है। इसके अतिरिक्त स्थान जहां आउटलेट खोलना है, वहां पूंजी निवेश करना होगा। आउटलेट के इंटीरियर, किचन के सामान, सीटिंग अरेंजमेंट, स्टाफ की फीस और बिजली पानी आदि की व्यवस्था के लिए भी पूंजी की आवश्यकता होगी। कुल मिलाकर लगभग ₹8 लाख से ₹10 लाख तक का खर्च एक आउटलेट खोलने में आ सकता है।
गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइजी बिजनेस के लिए आवेदन कैसे करें? | How To Apply For Goli Vada Pav Franchise Business
गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइजी बिजनेस के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। गोली वडा पाव की वेबसाइट पर जाकर बड़ी ही आसानी से फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई किया जा सकता है। आवेदन के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें :
1. सबसे पहले गोली वड़ा पाव की वेबसाइट पर विजिट करें
2. होमपेज पर आपको Frenchise का टैब दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करें। Frenchise विंडो दिखाई होगा, जिसमें career option पर क्लिक करें।
3. फ्रेंचाइजी फॉर्म ओपन हो जायेगा, जिसमें आपको अपनी बेसिक डिटेल्स भरनी होगी, जैसे नाम, पता, ईमेल, मोबाईल नंबर, जन्म तिथि, फैमिली डिटेल्स, पूंजी का सोर्स आदि।
4. जानकारी भरकर Submit फॉर्म सबमिट कर दें।
5. आपका आवेदन स्क्रुटनी के बाद गोली टीम का प्रतिनिधि आपसे संपर्क कर आगे की प्रक्रिया की जानकारी देगा।
6. सामान्यतः अगला चरण इंटरव्यू का होगा, जो फोन पर भी लिया जा सकता है और मीटिंग कर व्यक्तिगत रूप से भी। इंटरव्यू में चुने जाने पर दस्तावेज लेकर जांच की जायेगी, आउटलेट लोकेशन का सर्वे किया जाएगा और उपयुक्त पाए जाने पर आपको Goli Vada Pav Franchise जारी कर दी जाएगी।
गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइज़ी के लिए प्रशिक्षण | Training For Goli Vada Pav Franchise Business
गोली वड़ा पाव द्वारा नए आउटलेट्स खोलने वालों के प्रशिक्षण की पूरी व्यवस्था की जाती गई, ताकि आउटलेट खोलने के बाद उसका सुचारू रूप से संचालन किया जा सके। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिया गोली वड़ा पाव कंपनी ने एक अकादमी स्थापित की है, जहां फ्रेंचाइजी प्रबंधन, कस्टमर सर्विस, स्टोर मैनेजमेंट के साथ ही टीम बिल्डिंग व्यवसाय सही रीति से संचालित करने की ट्रेनिंग दी जाती है।
गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइज़ी के लिए कितने स्टाफ की जरूरत होती है? | Staff For Goli Vada Pav Franchise Business
किसी भी व्यवसाय की सही तरीके से संचालित करने के लिए स्टाफ की आवश्यकता होती है। गोली वाड़ा पाव फ्रेंचाइजी आउटलेट के सही तरीके से प्रबंधन के लिए स्टाफ नियुक्त करना होगा। काउंटर, किचन, कस्टमर, स्टोर आदि के प्रबंधन के लिए कम से कम 2 से 4 स्टाफ होना हो चाहिए, तभी काम सुचारू ढंग से हो पाएगा।
गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करने के लिए लोन | Loan For Goli Vada Pav Franchise Business
गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करने के लिए पूंजी की व्यवस्था बिजनेस लोन लेकर की जा सकती है। विभिन्न बैंक, एनबीएफसी और वित्तीय संस्थानों में बिजनेस लोन वाजिब ब्याज दर पर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मुद्रा लोन लेकर भी पूंजी की व्यवस्था की जा सकती है।
गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करने के लिए पात्रता शर्तें | Goli Vada Pav Franchise Eligibility Criteria In Hindi
गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए निम्न मापदंड/पात्रता शर्तें पूरी करनी होगी :
- आपके पास कम से कम 350 वर्ग फीट का स्थान होना चाहिए, जहां रसोई, काउंटर, स्टोर की व्यवस्था की जा सके। कस्टमर्स की सुविधा के लिए 15 वर्ग फीट का अतिरिक्त स्थान हो, तो और बेहतर होगा।
- आउटलेट का स्थान ऐसे स्थान पर जो, जहां पब्लिक का अधिक आना जाना हो। जैसे बाजार, मॉल, कॉलेज, स्कूल, ऑफिस, रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड आदि।
- स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना चाहिए और बिजली पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।
- आउटलेट का सही तरीके से संचालन करने के लिए 2 से 4 की संख्या में स्टाफ होना चाहिए।
- गोली वड़ा पाव फेंचाइजी प्राप्त करने में 8 से 10 लाख का निवेश आएगा। कंपनी फ्रेंचाइजी हस्तांतरण फीस के तौर पर लगभग ₹37,500 रुपए लेती है। इसके अतिरिक्त आउटलेट सेट अप करने का खर्च – स्थान का इंटीरियर, किचन के उपकरण, सीटिंग अरेंजमेंट आदि के लिए निवेश करना होगा।
गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करने के लिए आवश्यक दस्तावेज | Goli Vada Pav Franchise Business Documents Required
गोली वड़ा पाव की फ्रेंचाइजी लेने के लिए कुछ निर्धारित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। अतः आवेदन के पूर्व इन दस्तावेजों का प्रबंध अवश्य कर लें। दस्तावेजों का विवरण इस प्रकार है :
पहचान का प्रमाण (Identity Proof) : पहचान के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी प्रस्तुत किया जा सकता है।
निवास का प्रमाण (Address Proof) : निवास के प्रमाण के तौर पड़ आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, यूटिलिटी बिल्स (बिजली बिल, पानी का बिल, गैस बिल, टेलीफोन बिल आदि) प्रस्तुत किया जा सकता है।
बैंक खाते की जानकारी (Bank Account Details) : बैंक खाते की जानकारी के लिए पासबुक की कॉपी प्रस्तुत की जा सकती है।
फोटोग्राफ (Photograh) : अपना नवीनतम फोटोग्राफ आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा।
व्यवसाय संबंधी दस्तावेज (Business Documents) : जीएसटी पंजीयन सर्टिफिकेट, गुमास्ता लाइसेंस व व्यवसाय संबंधी अन्य दस्तावेज (जो मांगे जाएं) प्रस्तुत करने होंगे।
गोली वड़ा पाव फ्रेंचाइजी में कितनी कमाई होती है? | Goli Vada Pav Franchise Business Income
गोली वड़ा पाव एक प्रतिष्ठित कंपनी है, जिसकी मार्केट में अच्छी साख है। आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन लगभग 75000 से 100000 गोली वड़ा पाव की बिक्री विभिन्न आउटलेट्स में होती है। अतः नए आउटलेट्स के चलने और बिक्री की संभावना अत्यधिक होती है।
आउलेट्स में कमाई कितनी होगी, ये प्रतिदिन की बिक्री पर निर्भर करता है। आमतौर पर प्रॉफिट मार्जिन लगभग 8% से 10% रहता है। और प्रारंभ से ही ₹50000 प्रतिमाह की कमाई होने लगती है। स्थान अच्छा हो, मार्केटिंग अच्छी हो, तो प्रतिमाह ₹50 हजार से ₹1 लाख कमाया जा सकता है।
गोली वड़ा पाव कॉन्टैक्ट नंबर | Goli Vada Pav Contact Number
Phone (South) – 9820687058 (Daniel Maigur)
Phone (Others) – 9152015616 (Sanjay Gupta)
Head office Contact NO – 022-66895000
आशा है आपको Goli Vada Pav Frenchise Business Business Idea In Hindi जानकारी उपयोगी लगी होगी। ऐसी ही जानकारी प्राप्त करने के लिए हमें subscribe करना न भूलें।
आटा चक्की का व्यवसाय कैसे शुरू करें