Business Ideas In Hindi

चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी बिजनेस कैसे शुरू करें? | Chai Sutta Bar Frenchise Business Idea In Hindi

चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी बिजनेस कैसे शुरू करें? | Chai Sutta Bar Frenchise Business Idea In Hindi| चाय सुट्टा बार की फेंचाइजी कैसे लें? | Chai Sutta Bar Frenchise Kaise Le

इस लेख में हम आपको चाय सुट्टा बार फेंचाइजी बिजनेस कैसे शुरू करें (Chai Sutta Bar Frenchise Business Idea In Hindi) की जानकारी दे रहें हैं।  Chai Sutta Bar Frenchise Outlet Kaise Shuru Karen : Chai Sutta Bar Frenchise Types, Eligibility Criteria, Selection Procedure, Setup, Machinery Required, Ras Material Required, Investment, Profit, Customer Care Number etc.

Chai Sutta Bar Frenchise In Hindi 

Table of Contents

चाय सुट्टा बार क्या है? | About Chai Sutta Bar (CSB) Company

चाय सुट्टा बार कंपनी (Chai Sutta Bar – CSB) वर्ष 2016 में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में अनुभव दुबे, आनंद नायक और राहुल पाटीदार के द्वारा स्थापित की गई। ये एक बेवरेज कंपनी है, जो मुख्य रूप से चाय और कॉफी बेचती है। 

वर्तमान में चाय सुट्टा बार कंपनी के 3 देशों के 195 शहरों में 450 से अभी अधिक आउटलेट्स हैं। चाय सुट्टा बार (CSB) का फ्रेंचाइजी अब तक प्रॉफिटेबल रहा है और आज तक इसका एक भी आउटलेट बंद नहीं हुआ। यही वजह है कि आज दुबई और ओमान जैसे देशों में CSB ने विस्तार कर लिया है।

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी क्या है? | What Is Chai Sutta Bar Frenchise

चाय सुट्टा बार कंपनी भारत के विभिन्न राज्यों और शहरों में चाय सुट्टा बार आउटलेट खोलने की फ्रेंचाइजी प्रदान करती हैं। फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए कंपनी में आवेदन करना होता है। निर्धारित मानकों पर उपयुक्त पाए जाने पर कंपनी फ्रेंचाइजी प्रदान करती है, जिसके लिए निर्धारित फीस ली जाती है। प्रशिक्षण और आउटलेट सेटअप के उपरांत चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी आउटलेट शुरू किया जा सकता हैं।

चाय सुट्टा बार एक प्रॉफिटेबल फ्रेंचाइजी है, जिसमें लोग हर माह अच्छी कमाई कर रहें हैं। विस्तार से समस्त बिंदुओं पर जानकारी इस लेख के विभिन्न सेक्शन में दी गई है।

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी मॉडल के प्रकार | Chai Sutta Bar Frenchise Model Type 

चाय सुट्टा बार दो प्रकार की फ्रेंचाइजी जारी करती है, जिसकी जानकारी नीचे दी जा रही है :

FOFO (Frenchise Owned Frenchise Operated)

FIFO Frenchise Model में कंपनी फ्रेंचाइजी ऑपरेटर को अपने ब्रांड नेम का लाइसेंस देती है। जिसके लिए कंपनी फ्रेंचाइजी ऑपरेटर से पूर्व निर्धारित अवधि के लिए फ्रेंचाइजी फीस लेती है। ये फेंचाइजी फीस नॉन रिफंडेबल होती है।

CICO (Company Owned Company Operated)

CICO Frenchise Model में कंपनी ही आउटलेट की मालिक होती है और आउटलेट कंपनी के द्वारा संचालित होता है। 

ये भी पढ़ें : रिलायंस पेट्रोल पंप की डीलरशिप कैसे लें?

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए योग्यता पात्रता शर्तें | Chai Sutta Bar Frenchise Eligibility Criteria

चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी के लिए निम्न पात्रता शर्तें पूरी करनी होगी :

स्थान (Area) : चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए आपके पास अच्छी लोकेशन पर एक अच्छी जगह होना चाहिए। ये जगह कंपनी द्वारा बिजनेस स्थापित करने के मानकों के हिसाब से होनी चाहिए। जगह छोटी या बड़ी हो सकती है। कंपनी मैनेजमेंट सर्वे के लिए आयेगा और आपकी उनसे मीटिंग होगी, तो ये बात स्पष्ट कर दी जाएगी। सामान्य तौर पर 300 – 400 वर्ग फीट की जगह में ठीक ठाक आउटलेट खोला जा सकता है।

स्किल (Skill) : चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए किसी डिग्री की ज़रूरत नहीं होती। जो मुख्य स्किल आपमें होनी चाहिए, वह है चाय बनाना। आपको चाय बनाना आना चाहिए और साथ ही बिजनेस मैनेज करने में भी सक्षम होना चाहिए। आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होनी चाहिए और आपको कस्टमर्स से अच्छी तरह से बात करना आना चाहिए। कंपनी द्वारा जो भी रूल्स और रेगुलेशन निर्धारित किए जाएं, आपको उसका पालन करना होगा।

प्रशिक्षण (Training) : फ्रेंचाइजी प्रदान करने के बाद कंपनी आपको प्रारंभिक प्रशिक्षण के साथ ही समय समय पर प्रशिक्षण प्रदान करती रहेगी। अतः सही रीति से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आपको तैयार रहना होगा।

स्टाफ (Staff) : आउटलेट संचालित करने के लिए स्टाफ की अवश्यकता होगी। अतः आपको 2 – 4 स्टाफ अपने आउटलेट में रखने पड़ेंगे, जो ग्राहकों को चाय सर्व करेंगे और आउटलेट के अन्य कार्य करेंगे। 

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी के लिए कैसे आवेदन करें | How To Apply For Chai Sutta Bar Frenchise 

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफ़ी आसान है। निम्न चरणों को फॉलो कर आप चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई कर सकते हैं :

1. सबसे पहले चाय सुट्टा बार की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 

2. वेबसाइट पर फ्रेंचाइजी आवेदन फॉर्म पर जाएं।

3. सही रीति से और चाही गई सभी जानकारी देते हुए आवेदन फॉर्म भरें।

4. सारी जानकारी भरकर फॉर्म पूरा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।

5. आवेदन सबमिट किए जाने के बाद यदि आप शॉर्टलिस्ट किए गए, तो चाय सुट्टा बार की टीम आपसे संपर्क करेगी और आपको आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देगी।

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी की चुनाव प्रक्रिया | Chai Sutta Bar Frenchise Selection Procedure

चाय सुट्टा बार के लिए आवेदन फॉर्म भरने के बाद चुनाव प्रक्रिया इस प्रकार होगी।

1. शॉर्ट लिस्ट किए जाने के बाद आपको चाय सुट्टा मैनेजमेंट टीम को उनके द्वारा मांगी सारी जानकारी देनी होगी और जिस स्थान पर आउटलेट खोला जाना है, वहां की फोटोग्राफ देनी होगी।

2. चाय सुट्टा बार की आउटलेट की लोकेशन का सर्वे करेंगे कि वह लोकेशन बिजनेस की दृष्टि से उपयुक्त रहेगा या नहीं। इस संबंध में आपसे भी चर्चा की जायेगी।

3. जिस लोकेशन पर आउटलेट खोला जाना है, उस लोकेशन के एरिया मैनेजर के साथ चाय सुट्टा बार की मैनेजमेंट टीम मीटिंग करेगी और सभी पहलुओं पर विचार करते हुए उसे अप्रूव या डिसअप्रूव करेगी।

4. अप्रूव किए जाने के बाद आपसे मीटिंग कर कॉन्ट्रैक्ट पर चर्चा की जायेगी और कॉन्ट्रैक्ट फाइनल हो जाने के बाद आपको चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी मिल जायेगी और आप अपनी लोकेशन पर चाय सुट्टा का आउटलेट खोल सकते हैं।

ये भी पढ़ें : ग्रामीण पेट्रोल पंप की डीलरशिप कैसे लें?

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी आउटलेट का सेटअप | Chai Sutta Bar Frenchise Outlet Setup

चाय सुट्टा बार का आउटलेट ओपन करने में लगभग 45 से 60 दिन का समय लगता है। इस दौरान आपको निम्न प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।

  • इस दौरान एरिया मैनेजर आपको आपका बिजनेस सेटअप करने में पूरी सहायता प्रदान करता है।
  • चाय सुट्टा बार की टीम कैफे आउलेट का इंटीरियर डिजाइन करती है। इसमें आपकी पसंद का भी ध्यान रखा जाता है।
  • चाय सुट्टा बार के द्वारा आपकी फ्रेंचाइजी बिज़नेस चलाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
  • प्रशिक्षण पूरा होने पर आपके आउटलेट के लिए एक सेल्समैन अप्वाइंट किया जाएगा।
  • 45-60 दिनों में आपका चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी आउटलेट बिजनेस प्रारंभ करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी बिजनेस आउटलेट के प्रोडक्ट्स | Chai Sutta Bar Frenchise Business Products

चाय सुट्टा बार आउटलेट में निम्न प्रॉडक्ट बेचे जाते हैं :

  • चाय सुट्टा बार आउटकेट का मुख्य प्रॉडक्ट कुल्हड़ वाली चाय है।
  • इसके अतिरिक्त कॉफी, विभिन्न प्रकार के शेक जैसे मिल्क शेक, बनाना शेक आदि बेचे जाते हैं।
  • खाने के आइटम्स में सैंडविच, पिज़्ज़ा, मैगी आदि भी बेचे जाते हैं। उस एरिया में प्रचलित स्नैक्स भी मेन्यू में शामिल किए जा सकते हैं।

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी बिजनेस के लिए कच्चा माल | Chai Sutta Bar Frenchise Business Raw Material 

चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी बिजनेस के लिए आपको निम्न कच्चे माल लगेंगे : 

  • चाय बनाने के लिए दूध, चाय पत्ती, शक्कर आदि। चाय पत्ती कंपनी से ही मंगाई जाती है, ताकि सभी आउटलेट्स की चाय का स्वाद एक सा रहे, को चाय सुट्टा की यूएसपी है। अन्य सामग्रियां खुद खरीदी जा सकती है। शक्कर विशेषकर मधुर ब्रांड का इस्तेमाल किया जाता है।
  • कॉफी बनाने के लिए दूध, शक्कर, कॉफी पाउडर आदि सामग्रियां लगेंगी। कॉफी पाउडर कंपनी से ही मंगानी होती है। अन्य प्रॉडक्ट स्वयं खरीदे जाते हैं। शक्कर विशेषकर मधुर ब्रांड का इस्तेमाल किया जाता है।
  • मैगी, पिज़्ज़ा, सैंडविच जैसे स्नैक्स बनाने के लिए लगने वाली सामग्री लोकल मार्केट से खरीदी जा सकती है।

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी बिजनेस के लिए मशीन व अन्य सामग्री | Chai Sutta Bar Frenchise Business Machine

चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी के लिए आपको चाय और कॉफी बनाने की मशीन की ज़रूरत पड़ेगी, जिसकी कीमत लगभग ₹60 – 65 हजार के आसपास रहती है। दो मशीन लेना आउटलेट संचालन के लिए अधिक सुविधाजनक होता है 

शेक व जूस बनाने के लिए मिक्सचर ग्राइंडर, जूसर, सैंडविच व पिज़्ज़ा बनाने के लिए सैंडविच मेकर, पिज़्ज़ा मेकर मशीन या माइक्रोवेव की आवश्यकता पड़ेगी।

चाय सुट्टा बार की विशेषता कुल्हड़ वाली चाय है। अतः कुल्हड़ की भी व्यवस्था करनी होगी। कंपनी से कुल्हड़ मंगवाए जा सकते हैं।

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए कितना पैसा लगता है | Chai Sutta Bar Frenchise Business Cost / Investment 

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी शुरू करने में जो पूंजी निवेश है, वो लोकेशन के हिसाब से अलग अलग हो सकता है। चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी शुरू करने में खर्च:

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी (Chai Sutta Bar Frenchise Fees) : भारत में चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी फीस ₹6 से ₹8 (जीएसटी पृथक से) लाख रूपये होती है।

चाय सुट्टा बार की फेंचाइजी सेट अप खर्च (Chai Sutta Bar Frenchise Setup Cost) : फेंचाइजी फीस के साथ आउटलेट सेटअप, मशीनरी, क्रय और स्टाफ मैनेजमेंट आदि का खर्च मिलाकर कुल ₹16 से ₹18 लाख तक का खर्च आता है। जिसमें आउटलेट के इंटीरियर, फर्नीचर, मशीनरी, कच्चा माल, स्टाफ आदि का खर्च शामिल है।

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी बिजनेस में कितनी कमाई होती है | Chai Sutta Bar Frenchise Business Profit / Income 

चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी बिजनेस में ROI (Return On Investment) 108% तक है। इस प्रकार आप चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। कंपनी अनुसार सामान्यतः बिजनेस में लगाई गई पूंजी 14 से 18 महीने में वसूल हो जाती है। उसके बाद कंपनी को रॉयल्टी देने के बाद भी आप पूरी तरह लाभ अर्जित करने की स्थिति में होते हैं, जो कि 30% तक जो सकता है। यदि आपकी आउटलेट अच्छी पब्लिक प्लेस पर है, जहां कस्टमर बेस अच्छा है, तो प्रतिदिन ₹20,000 से ₹30,000 तक की कमाई आसानी से की जा सकती है।

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी में कंपनी कितनी रॉयल्टी लेती है | Chai Sutta Bar Frenchise Royalty

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी बिजनेस से होने वाली आय में से आपको कंपनी को रॉयल्टी देनी होगी। कंपनी द्वारा कितनी रॉयल्टी ली जाएगी, ये आपके और कंपनी के मध्य हुए कॉन्ट्रैक्ट में स्पष्ट तौर पर उल्लेखित होगा। समान्यतः कंपनी की रॉयल्टी फ्रेंचाइजी से प्राप्त आय की 2% होती है।

चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी कॉन्टैक्ट डिटेल | Chai Sutta Bar Frenchise Contact Details 

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए निम्न पते, फोन नंबर और ईमेल पर संपर्क किया जा सकता हैं :

पता

405/407 , 4th Floor , Silver Arc Plaza

Janjeerwala Square, New Palasia

Indore (Madhya Pradesh)

PIN – 452001

India

फोन नंबर

+91-6262300031

ईमेल

[email protected]

[email protected]

आशा है आपको Chai Sutta Bar Frenchise Business Business Idea In Hindi जानकारी उपयोगी लगी होगी। ऐसी ही जानकारी प्राप्त करने के लिए हमें subscribe करना न भूलें।

आटा चक्की का व्यवसाय कैसे शुरू करें

पेपर प्लेट बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें

पेट्रोल पंप कैसे शुरू करें 

Leave a Comment