GK

भारत का सबसे बड़ा भूकंप कब आया था? कितनी तबाही मची थी? पूरी जानकारी

भारत का सबसे बड़ा भूकंप कब आया था? Bharat Ka Sabse Bada Bhukamp Kab Aaya Tha? Biggest Earthquake Of India In Hindi 

Bharat Ka Sabse Bada Bhukamp Kab Aaya Tha

4 नवंबर 2023 को भारत की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 थी।

इसके पहले भी भारत कई बार भूकंप की त्रासदी झेल चुका है। आइए जानते हैं भारत में आए सबसे बड़े भूकंप (Bharat Ka Sabse Bada Bhukamp) के बारे में :

भारत का सबसे बड़ा भूकंप कब आया था? | Bharat Ka Sabse Bada Bhukamp Kab Aaya Tha?

भारत का सबसे बड़ा भूकंप वर्ष 1934 को बिहार में आया भूकंप माना जाता है, जिसकी रिक्टर स्केल तीव्रता 8.1 थी। ये वो दौर था, जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था और स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए संघर्ष कर रहा था। 15 जनवरी 1934 वह तारीख थी, जब बिहार की धरती कांपी और इतना जबरदस्त भूकंप आया कि मुंगेर और जमालपुर शहर पूरी तरह से बर्बाद हो गए। पूर्णिया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर और चंपारण जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।

इस भूकंप का केंद्र पूर्वी नेपाल था। यह भारत के सबसे भयावह भूकंप में से एक था, जिसमें 30,000 लोगों की जान गई थी।

भारत के अन्य बड़े भूकंप | Major Earthquakes In India In Hindi 

2001 गुजरात भूकंप

26 जनवरी 2001 में भारत के 52वे गणतंत्र दिवस के दिन गुजरात के कच्छ जिले के भुज में आया भूकंप भी भारत के भीषण भूकंप में शामिल है। सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 7.7 थी। दो मिनट तक धरती कांपती रही थी और 20 हजार से ज्यादा लोगों अपनी जान से हाथ धो बैठे थे। घायलों की संख्या हजारों में थी।

इस भूकंप के झटके गुजरात के 21 जिलों में महसूस किए गए थे। भुज अंजार, वोंध और भचाऊ सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में थे। भुज शहर में स्थित स्वामीनारायण मंदिर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा था। इन भीषण भूकंप से लाखों लोग बेघर हो गए थे। 

1993 महाराष्ट्र भूकंप

1993 में महाराष्ट्र में एक भयावह भूकंप आया था, जिसे “लातूर भूकंप” कहा जाता है। यह भूकंप 30 सितंबर 1993 को लातूर और उसके पास क्षेत्रों में आया था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई थी। इस भूकंप में 20,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस भूकंप की वजह से 52 से अधिक गांव पूरी तरह से नष्ट हो गए थे। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र उस्मानाबाद और लातूर थे।

1950 असम भूकंप

15 अगस्त 1950 को असम राज्य में एक भीषण भूकंप आया था, जिसे “मेडोग भूकंप” के रूप में जाना जाता है। भूकंप का केंद्र तिब्बत में रीमा में था और भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.6 मापी गई थी। इस भूकंप के परिणामस्वरूप, असम और तिब्बत में भारी तबाही मची थी। असम में 1500 लोगों ने जान गंवाई थी। ये भूकंप इसे 20वीं शताब्दी के दस सबसे बड़े भूकंपों में से एक माना जाता है।

1991 उत्तरकाशी भूकंप

20 अक्टूबर, 1991 में उत्तरकाशी, उत्तराखंड में भूकंप आया, जो “1991 उत्तरकाशी भूकंप” के रूप में जाना जाता है। इसकी तीव्रता 6.6 थी और इसने उत्तरकाशी, चमोली और टिहरी जिलों को प्रभावित किया था। भूकंप के झटके दिल्ली तक महसूस किए गए थे। इस भूकंप के परिणामस्वरूप, कई इमारतें गिर गईं और 1000 से अधिक लोगों की मौत हुई। 

आशा है आपको Biggest Earthquake Of India In Hindi जानकारी उपयोगी लगी होगी। जानकारी पसंद आने पर सोशल मीडिया पर शेयर करें। ऐसी ही GK Hindi के लिए हमें subscribe ज़रूर करें। धन्यवाद?

उत्तरप्रदेश में भूकंप कब आया था 2023?

भारत का सबसे बड़ा बांध कौन सा है?

भारत के पहली रेलगाड़ी कब चली थी?

Leave a Comment