GK

राजस्थान का राज्य फूल कौन सा है? | State Flower Of Rajasthan In Hindi 

राजस्थान का राज्य फूल कौन सा है? State Flower Of Rajasthan In Hindi, Rajasthan Ka Rajya Phool Kaun Sa Hai?

State Flower Of Rajasthan In Hindi, Rajasthan Ka Rajya Phool Kaun Sa Hai?

वह 1983 में राजस्थान में राज्य फूल या राजकीय पुष्प (State Flower Of Rajasthan In Hindi) की घोषणा की गई। इस लेख में राजस्थान के राज्य फूल के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

Rajasthan Ka Rajya Phool Kaun Sa Hai?

राजस्थान का राज्य फूल कौन सा है?

राजस्थान का राज्य फूल रोहिड़ा या टेकोमेला उण्डुलता है। इसका वैज्ञानिक नाम Tecomella undulata है। वर्ष 1983 में इसे राजस्थान का राज्य फूल घोषित क्रिया गया। इस मरूशोभा या रेगिस्तान का सागवान भी कहा जाता है।

कहां पाया जाता है रोहिड़ा का पेड़?

राजस्थान का राज्य फूल रोहिड़ा का पेड़ एक पतझड़ी पेड़ है, जो शुष्क व अर्ध शुष्क जलवायु क्षेत्रों में पाया जाता है। इसकी आयु लगभग 200 साल होती हैं। राजस्थान के थार मरुस्थल में इलाकों में यह पाया जाता है। राजस्थान के चुरू जिले के सरदारशहर, रतनगढ़, चूरू तहसील, राजगढ़, तारानगर क्षेत्र को रोहिडा के फूलों का हब कहलाते हैं। 

पढ़ें : राजस्थान का राज्य पक्षी कौन सा है?

मंदिर में नहीं चढ़ाया जाता राजस्थान का राज्य फूल 

रोहिड़ा फूल फरवरी और अप्रेल के महीनों में खिलता है और होली के दौरान पेड़ों पर अपनी छटा बिखेरता है। यह जब खिलता है, तब लाल रंग का होता है। बाद में यह कुछ केशरिया रंग का हो जाता है। उसके बाद यह सफेद रंग का हो जाता है। ये फूल बहुत खूबसूरत होते हैं, लेकिन इसमें खुशबू नहीं होती। यही कारण है कि इसे मंदिर में नहीं चढ़ाया जाता।

रोहिड़ा का पेड़ है आर्युवेदिक गुणों से भरपूर

आर्युवेद की दृष्टि से रोहिड़ा पेड़ का हर भाग उपयोगी है। इसके आर्युवेदिक गुणों के कारण कई बीमारियों को दूर करने में इस्तेमाल होता है।

  • इसकी छाल को पीसकर लगाने से फोड़े फुंसी ठीक हो जाती हैं।
  • शुगर बीपी के लिए रोहिड़ा का पेड़ एक रामबाण इलाज इसके तने को रात भर पानी में डुबाकर रखने के बाद सुबह पीने से शुगर बीपी जैसी बीमारियों में लाभ करत है।

रोहिड़ा का पेड़ है इमारती लकड़ी का प्रमुख स्रोत 

रोहिड़ा के पेड़ की लकड़ियां काफी मजबूत होती हैं। राजस्थान के शेखावटी और मारवाड़ अंचल में यह इमारती लड़की का प्रमुख स्रोत है। इस कारण इनका इस्तेमाल फर्नीचर बनाने में होता है। इसके बने फर्नीचर मजबूत और टिकाऊ होते हैं।

Friends, आशा है आपको ‘State Flower Of Rajasthan Information In Hindi‘ उपयोगी lahi होगी. ‘Rajasthan Ka Rajkiya Phool Kaun sa Haiजानकारी पसंद आने पर आप इसे Like कर ज़रूर करें. और अपने Friends को Share भी करें. सामान्य ज्ञान व अन्य रोचक जानकारियां पढ़ने के लिए हमें Subscribe कर लें. Thanks.

पढ़ें :

बिहार का राजकीय पक्षी क्या है?

सिक्किम का राजकीय पक्षी क्या है?

महाराष्ट्र का राजकीय पक्षी क्या है?

Leave a Comment