Amazing Facts

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के बारे में 20 रोचक तथ्य | 20 Interesting Facts About Reserve Bank Of India In Hindi

लेख में पढ़ें : रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के बारे में रोचक तथ्य, Interesting Facts About Reserve Bank Of India In Hindi, Facts About Reserve Bank Of India In Hindi, Reserve Bank Of India Ke Bare Mein Rochak Tathya Hindi Mein, Facts About RBI In Hindi 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) भारत का केंद्रीय बैंक है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1935 को की गई थी। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया बैंकों का बैंक है और भारत की अर्थ व्यवस्था को नियंत्रित करता है। इसके प्रमुख कार्य हैं :

  • मौद्रिक नीति तैयार करना, उसका कार्यान्वयन और निगरानी करना। वित्तीय प्रणाली का विनियमन और पर्यवेक्षण करना। 
  • विदेशी मुद्रा का प्रबंधन करना। 
  • मुद्रा जारी करना, उसका विनिमय करना और परिचालन योग्य न रहने पर उन्हें नष्ट करना।

इस लेख में हम आपको रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के बारे में रोचक जानकारी (Amazing Facts About Reserve Bank Of India In Hindi) दे रहे हैं।

Important Facts About Reserve Bank Of India In Hindi 

1  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को Hilton Young Commission की अनुशंसा पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 के तहत की गई थी।

2. वर्ष 1949 में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया। इसके पूर्व यह एक निजी संस्था थी।

3. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया का मुख्यालय मुंबई में स्थित है लेकिन भारत भर में इसके कई क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

4. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया का मुख्यालय प्रारंभ में कोलकाता में स्थापित किया गया था। किंतु 1937 में इसे मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया।

5. रिजर्व बैंक आफ इंडिया के 4 आंचलिक कार्यालय (Zonal Office) दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में हैं। इसके 19 क्षेत्रीय कार्यालय (Regional Office) और 10 उप कार्यालय (Sub Office) हैं।

6. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया दो अन्य देशों के भी केंद्रीय बैंक के रूप में कार्य कर चुका है – 1948 तक पाकिस्तान के तथा 1947 तक म्यांमार के।

7. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया का प्राथमिक कार्य भारत की वित्तीय प्रणाली का प्रबंधन और संचालन करना है।

8. भारतीय रिज़र्व बैंक को बैंकों का बैंक कहा जाता है। भारत के सभी बैंकों का संचालन का कार्य RBI के द्वारा किया जाता है।

9. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सिर्फ करेंसी नोटों को छापता है। सिक्कों की ढलाई का काम भारत सरकार द्वारा किया जाता है।

10. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 1 रुपए के नोट नहीं छापे जाते। इसे वित्त मंत्रालय द्वारा मुद्रित किया जाता है।

पढ़ें : डॉलर के बारे में रोचक तथ्य 

11. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का वित्तीय वर्ष 1 जुलाई से 30 जून तक होता है।

12. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया केंद्रीय निदेशक बोर्ड द्वारा संचालित किया जाता हैं। भारत सरकार 4 वर्ष के लिए केंद्रीय बोर्ड की स्थापना करती है।

13. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास विशेष विदेशी मुद्रा रिज़र्व होता है। इसे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्रा में निवेश करके बढ़ाया जाता है। यह रिजर्व विदेशी मुद्रा के संकट को संभालने, मुद्रा बाजार को स्थिर करने और भुगतान वितरण के लिए उपयोगी होता है।

14. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के पहले गर्वनर सर ओसबोर्न आरकेल स्मिथ थे।

15. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर बनने वाले प्रथम भारतीय सी डी देशमुख थे। 

16. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के वर्तमान गर्वनर शक्तिकांत दास हैं, जिन्होंने 11 दिसंबर 2018 को पदभार ग्रहण किया।

17. पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह एकमात्र प्रधानमंत्री हैं, जो रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रह चुके हैं।

18. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 5,000 और 10,000 रुपए के नोट भी छापे गए थे। सबसे पहले इनकी छपाई वर्ष 1938 में की गई थी। बाद में वर्ष 1954 और 1978 में भी 5,000 और 10,000 रुपए के नोट छापे गए।

19. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की पहली महिला डिप्टी गवर्नर के जे उडेशी थीं, जिन्हें वर्ष 2003 में आरबीआई का डिप्टी गवर्नर बनाया गया।

20. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रतीक चिन्ह में बाघ और ताड़ का पेड़ शामिल है।

आशा है आपको ‘Interesting Facts & Information About Reserve Bank Of India In Hindi‘ रुचिकर लगी होगी. ‘About Reserve Bank Of India‘ जानकारी पसंद आने पर आप इसे Like कर ज़रूर करें. और अपने Friends को Share भी करें. अन्य Rochak Thathy पढ़ने के लिए हमें Subscribe करना ना भूलें. Thanks.

Read More Interesting Facts In Hindi :

बजट के बारे में रोचक तथ्य

अरीकन डॉलर के बारे में रोचक तथ्य 

ऐसे देश जिनकी खुद की करेंसी नहीं है

ऐसे देश जहां जाने के लिए भारतीयों को वीजा नहीं लगता

Leave a Comment