Amazing Facts

अमेरिकन डॉलर के बारे में 31 रोचक तथ्य | 31 Interesting American Dollar Facts In Hindi

[अमेरिकन डॉलर के बारे में रोचक तथ्य,  American Dollar Facts In Hindi, Facts About American Dollar In Hindi, American Dollar Ke Bare Mein Rochak Tathya, American Dollar Ke Bare Mein Bataye]

American Dollar Facts In Hindi 

American Dollar Facts In Hindi

Table of Contents

1. अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। 

2. एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। 

3. डॉलर के नोट 1, 5, 10, 20, 50 और 100 डॉलर में मिलते है।

4. डॉलर दुनिया की सबसे ज्यादा व्यापक स्तर पर उपयोग की जाने वाली मुद्रा है।

5. अमेरिकी डॉलर को अंग्रेजी में यूनाइटेड स्टेट्स डॉलर (United States Dollar – USD) कहा जाता है।

6. अमेरिकी डॉलर का चिन्ह $ है।अंग्रेज़ी के US यानी यूनाइटेड स्टेट्स (United States) को जोड़ कर यह चिन्ह बनाया गया है।

7. अमेरिकी डॉलर के नोट 75% कपास और 25% लिनन को मिलाकर बनाए जाते हैं। यह उन्हें मजबूती प्रदान करता है और कई बार मोड़े जाने पर भी जल्दी खराब नहीं होता।

8  अमेरिकी डॉलर दुनिया की सबसे ज्यादा ट्रेड करने वाली मुद्रा है। इसके बाद यूरो, येन, पाउंड, स्टर्लिंग आते हैं।

9. अमेरिकी डॉलर दुनिया के अधिकतर देशों में मुद्राओं के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिका के अलावा डॉलर कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जमैका, हैती, बहामास, बेलीज और न्यूजी लैंड जैसे देशों में उपयोग किया जाता है।

10. 8 अगस्त 1786 को अमरीकी मौद्रिक प्रणाली की स्थापना की गई थी। इसलिए 8 अगस्त को ‘नेशनल डॉलर डे’ के रूप में मनाया जाता है। 

पढ़ें : ऐसे कौन से देश हैं, जिनकी अपनी करेंसी नहीं है!

11. वर्ष 1862 में एक डॉलर का पहला नोट छापा गया था।

12. 6 जुलाई 1785 को डॉलर को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की आधिकारिक मुद्रा घोषित किया गया था।

13. प्रारंभ में अमरीकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के मातहत रहे मुद्राकोष के सचिव सेलमोन पी. चैस की तस्वीर डॉलर पर छपा करती थी।

14. अब तक का सबसे ज्यादा मूल्य का नोट 1,00,000 डॉलर का नोट है। ये नोट 1934 में फेडरल नोट प्रेस द्वारा छापा गया था, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन की तस्वीर छपी होती थी। ये आम जनता के लिए नहीं बल्कि रिजर्व बैंक के आंतरिक लेनदेन के लिए बनाया गया था। इस नोट का उत्पादन मात्र 25 दिन किया गया।

15. जॉर्ज वाशिंगटन का चित्र पहली बार 1869 में $1 के नोट पर छपा था।

16. अमेरिकी इतिहास में केवल एक ही बार किसी महिला की तस्वीर नोट पर छपी थी। वो महिला थीं अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन की पत्नी मार्था। 19वीं सदी के अंत में 1 और 2 डॉलर के नोट पर उनकी फोटो छपी। बाद में राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन की फोटो छपने लगी।

17. वर्तमान में अमरीकी डॉलर का आकार 6.14 इंच x 2.61 इंच है और मोटाई 0.0043 इंच है।

18. 1929 के पहले तक छपने वाले डॉलर का आकार आज छपने वाले डॉलर से बड़ा होता है। उसका आकार 7.5 इंच x 3 इंच होता था।

19. 1 डॉलर बनाने में फेडरल रिजर्व 6 सेंट खर्च करता है।

20. एक सामान्य पेपर को 400 बार फोल्ड किया जा सकता है, जबकि डॉलर के नोट को 8000 बार फोल्ड किया जा सकता है।

पढ़ें : दुबई के बारे में रोचक तथ्य 

21. वर्तमान में 1.54 ट्रिलियन डॉलर दुनिया भर में प्रचलन में हैं, जिनमें से 1.49 ट्रिलियन के नोट का निर्माण फेडरल रिजर्व द्वारा किया गया है, जिनका इस्तेमाल अमरीकन करते हैं।

22. अमरीका के ट्रेजरी विभाग में प्रतिवर्ष 30,000 खराब, कटे – फटे नोट बदले जाते हैं, जिनकी कीमत लगभग $30 मिलियन होती है।

23. एक अनुमान के अनुसार लगभग $62 मिलियन कीमत के सिक्के प्रतिवर्ष अमरीकन द्वारा फेंक दिए जाते हैं।

24. $100 के नोट के दो तिहाई नोट अमरीका के बाहर अन्य देशों में इस्तेमाल होते हैं।

25. एक अनुमान अनुसार अमरीकी सिक्कों का life span 25 साल है।

26. 1 डॉलर के नोट पर 13 तीर, 13 पत्ते, 13 सितारे और 13 धारियां होती हैं, जो 13 उपनिवेश या कॉलोनी की प्रतीक हैं।

27. अमरीका में प्रतिदिन 37 मिलियन नोट छपते हैं, जिनका मूल्य $696 मिलियन डॉलर होता है।

28. $10 के बैंकनोट का औसत life span 3.6 वर्ष, $5 के नोट का 3.8 वर्ष, $1 के नोट का 4.8 वर्ष तक रहता है, और $100 के नोट का life span 18 वर्ष होता है।

29. पुराने डॉलर के नोट को काटकर उन्हें निर्मित करने वाली कंपनियों को रीसायकल के लिए बेच दिया जाता है।

30. 20 डॉलर के नोट पर चित्रित एंड्रयू जैक्सन कागज की मुद्रा के विरोधी थे। वे केवल सोने और चांदी के सिक्के को ही वैध मुद्रा मानते थे।

31. 1 मिलियन डॉलर मूल्य के $1 डॉलर के नोटों का वजन 66 Volkswagen Beetle के बराबर होता है। 1 मिलियन डॉलर मूल्य के $20 डॉलर के नोटों का वजन कार के टायर के बराबर होता है।

Friends, आशा है आपको ‘Interesting Facts & Information About American Dollar In Hindi‘ रुचिकर लगी होगी. ‘About American Dollar‘ जानकारी पसंद आने पर आप इसे Like कर ज़रूर करें. और अपने Friends को Share भी करें. ‘Interesting Frog Facts For kids In Hindi’ जैसे अन्य Rochak Thathy पढ़ने के लिए हमें Subscribe कर लें. Thanks.

Read More Interesting Facts In Hindi :

क्रिसमस के बारे में रोचक तथ्य

समय के बारे में रोचक तथ्य 

राजा रानी के बारे में रोचक तथ्य 

Leave a Comment