Amazing Facts

बाइबिल के बारे में 63 रोचक तथ्य और जानकारी (Bible In Hindi)

बाइबिल ईसाई धर्मावलंबियों का पवित्रतम धर्मग्रंथ है. मानव जाति के लिए ईश्वर के किये गए कार्य और उसके प्रति मनुष्यों की प्रतिक्रियाओं का इतिहास और विवरण बाइबिल में मिलता है. यह किसी एक लेखक के द्वारा रचित ग्रंथ नहीं है, बल्कि विभिन्न लेखकों के लेखन कार्य का संग्रह है. इस लेख में हम बाइबिल के बारे में रोचक तथ्य प्रस्तुत कर रहे हैं.

Bible In Hindi

Facts About Bible In Hindi

63 Amazing Facts & Information About Bible In Hindi


01-10 Interesting Facts About Bible In Hindi


1. “बाइबिल” शब्द की उत्पत्ति यूनानी शब्द ‘टा बिब्लिया’ (ta biblia) से हुई है, जिसका अर्थ है – “पुस्तक”. यह शब्द प्राचीन शहर बिब्लोस (Byblos) से लिया गया है, जो प्राचीन दुनिया के कागज के उत्पादों का आधिकारिक आपूर्तिकर्ता था.

2. बाइबल 3,000 साल से भी अधिक पुराना ग्रंथ है.

3. बाइबिल की मूल भाषा हिब्रू है.

4. बाइबिल को दो भागों में विभाजित किया गया है : पुराना नियम/व्यवस्थान (Old testament) और नया नियम/व्यवस्थान (New testament)

5. बाइबल के पुराने नियम/व्यवस्थान में 39 ग्रंथ, 929 अध्याय और 23145 छंद हैं और नए नियम/व्यवस्थान में 27 ग्रंथ, 260 अध्याय और 7952 छंद हैं.

6. बाइबिल का पुराना नियम/पुराना व्यवस्थान (old testament) यहूदी धर्म का पवित्र ग्रंथ हैं.

7. पुराना नियम/पुराना व्यवस्थान (old testament) के प्रथम पाँच ग्रंथों को बाइबिल के इब्रानी संस्करणों में “तौरेत” कहा जाता है, जिसका अर्थ है – ‘संहिता’. इसका कारण यह है कि इन पाँच ग्रंथों में यहूदियों के विधि-निषेध दिए गये हैं.

8. ईसाई लोग इन पाँच ग्रंथों को मूसा के पाँच ग्रंथ कहते हैं. ये सम्मिलित रूप से ‘पंचग्रंथ’ कहलाते हैं. ये पाँच ग्रंथ हैं ; उत्पत्ति (Genesis), निर्गमन (Exodus), लेव्यिकुस (Leviticus), गणना (Numbers) और व्यवस्था-विवरण ( Deuteronomy).

9. बाइबिल का नया नियम/व्यवस्थान प्रेरितों और मिशनरियों (apostles and missionaries) द्वारा पहली सदी में लिखा गया.

10. बाइबिल का नया नियम/व्यवस्थान तीन भागों में विभाजित हैं : 1) सुसमाचार 2) प्रेरितों के कार्य 3) पत्र.


11-20 Interesting Bible Facts In Hindi


11. बाइबिल के नए नियम में 4 ‘सुसमाचार’ (Gospels) हैं, जो ईसा मसीह यीशु के चार शिष्यों (मत्ती, मरकुस, लूका, योहन्ना) द्वारा लिखे गए हैं. इनमें ईसा मसीह की जीवनी और शिक्षाओं का वर्णन है. सुसमाचार के अंग्रेजी शब्द Gospels में ईश्वर के लिए ‘Gos’ शब्द पुरानी अंग्रेजी शब्द से आया है, जिसका अर्थ है – “अच्छा” (good) और ‘spel’ का अर्थ है – “समाचार”.

12. ‘प्रेरितों के कार्य’ में ईसा मसीह के शिष्यों द्वारा किये गये धर्मप्रचार का वर्णन है.

13. बाइबिल के नए नियम में 22 ‘पत्र’ (Epistles) में हैं, जो ईसा मसीह के शिष्यों द्वारा प्रथम स्थापित कलीसियाओं को लिखे गए पत्रों का संकलन है. ये हैं : रोमिय, कुरुंथियों 1 व 2, गलाटियन, इफीसियों, फिलिप्पियों, कुलुस्सियों, थिस्सलुनीकियों 1 व 2, तीमुथियुस 1 व 2, तीतुस, फिलेमोन, इब्रानियों, याकूब, पतरस 1 व 2, योहान्ना 1, 2 व 3, यहूदा, प्रकाशितवाक्य.

14. बाइबल को पाँच वर्गीकरणों (classifications) में वर्गीकृत किया गया है. पवित्र बाइबल कई प्रकार की पुस्तकों का संग्रह है – ऐतिहासिक ग्रंथ, काव्य ग्रंथ, भविष्यवाणी, उपकथाएं (किसी व्यक्ति या लोगों के समूह को निर्देशित या प्रेषित), और सुसमाचार.

15. बाइबल में 5 काव्य ग्रंथ (poetical books) हैं. बाइबल की 5 काव्य ग्रंथ हैं – जॉब, स्तोत्र, नीतिवचन, सभोपदेशक और गीत सुलैमान.

16. बाइबल में 17 ऐतिहासिक ग्रंथ (historical books) हैं. बाइबल की 17 ऐतिहासिक ग्रंथ इस प्रकार हैं: उत्पत्ति, निर्गमन, लेविटस, संख्या, व्यवस्थाविवरण, यहोशू, न्यायाधीश, रूत, 1 शमूएल, 2 शमूएल, 1 राजा, 2 राजा, 1 इतिहास, 2 इतिहास, एज्रा, नेहेम्याह और एस्तेर. ये ग्रंथ पुस्तकें पुराने नियम/व्यवस्थान की ऐतिहासिक घटनाओं को स्थापित करती हैं.

17. बाइबल में 17 भविष्यवाणी ग्रंथ हैं : यशायाह, यिर्मयाह, विलाप, एज़ेकील, दानिय्येल, होशे, योएल, अमोस, ओबद्याह, योना, मीका, नहूम, हबक्कूक, जहान्याह, हागै, जकर्याह और मलाकी. ये किताबें बाइबल के छोटे-छोटे संतों (prophets) द्वारा लिखी गई थीं.

18. बाइबल में विश्व के तीन मुख्य धर्मों की परंपराओं का वर्णन है: ईसाई धर्म, यहूदी धर्म और इस्लाम.

19. बाइबल में सबसे लंबा पद (Verse) एस्तेर 8: 9 (Esther 8:9) है.

20. बाइबल में सबसे छोटा पद (verse) ‘जॉन 11:35’ (John 11:35 ) है, जिसमें कहा गया है, “यीशु रोए” (“Jesus wept”).

पढ़ें : क्रिसमस के बारे में रोचक तथ्य | Facts About Christmas In Hindi 


21-30 Interesting Bible Information In Hindi


21. बाइबल का सबसे लंबा ग्रंथ भजन 119 (Psalm 119) है.

22. बाइबल की सबसे छोटा ग्रंथ भजन 117 है, जिसमें मात्र 2 पद हैं.

23. बाइबल में सबसे लंबा शब्द है – ‘महर्षलहलश्बज़’ (Mahershalalhashbaz) जो यशायाह 8: 3 (Isaiah 8:3) में उल्लेखित है.

24. बाइबल में 780,000 से भी अधिक शब्द हैं.

25. बाइबल में अंतिम शब्द आमीन (Amen) है.

26. बाइबिल के अनुसार पृथ्वी में पहले मानव आदम (Adam) का नाम हिब्रू शब्द ‘ए दा मा’ (a da ma) से आया है, जिसका अर्थ है – “जमीन” (the ground).

27. बाइबल में केवल बारह नबी (prophets) हैं, जिन्होंने पुराने व्यवस्थान (Old Testament) में योगदान दिया था. ये नबी हैं – होशिया, जोएल, अमोस, ओबद्याह, योना, मीका, नहूम, हबक्कूक, सपन्याह, हाग्गै, जकर्याह और मलाकी हैं.

28. यीशु कैसे दिखते थे, इस संबंध में बाइबल में कोई वर्णन नहीं है. गोरी त्वचा, हल्के बाल और नीली आँखों वाली उनकी छवि सबसे अधिक गलत है, जो यूरोपीय ईसाइयों के सांस्कृतिक प्रभावों को दर्शाती है. रूप-रंग में यीशु के मध्य पूर्व के लोगों की तरह दिखने की संभावना अधिक है.

29. बाइबल के लगभग सभी खलनायकों के बाल लाल रंग के हैं.

30. बाइबल में यह उल्लेख नहीं है कि यीशु के जन्म के समय कितने बुद्धिमान लोग मसीह को ढूंढते हुए उनके पास पहुँचे थे. बाइबिल में बस इतना वर्णन है कि वे तीन प्रकार के उपहार लाए थे: सोना (gold), लोबान (frankincense) और लोहबान (myrrh).


31-40 Interesting Facts About Bible In Hindi


31. बाइबल में नाम वाली महिलाओं की संख्या 188 हैं.

32. बाइबल में कुल 93 महिलाओं का वर्णन है, जिन्होंने कुछ ना कुछ कहा है. उनमें से 49 के नाम हैं. उनके द्वारा बाइबल के 1.1% शब्द अर्थात् कुल 14,056 शब्द कहे गए हैं.

33. बाइबल महिलाओं और बच्चों की संख्या का वर्णन नहीं है. बाइबल के पुराने और नए व्यवस्थान में जहाँ भी कुल आबादी के बारे में उल्लेख हैं, वहाँ महिलाओं और बच्चों की संख्या शामिल नहीं है. वहाँ केवल सैकड़ों और हजारों पुरुषों की गिनती शामिल है.

बाइबिल में वर्णित सबसे वृद्ध व्यक्ति Methuselah था, जिसकी 969 वर्ष की आयु में मृत्यु हुई थी.

34. एक लेखक के अनुसार, बाइबिल में ईश्वर ने लगभग 25 मिलियन लोगों को मारा, जबकि शैतान ने लगभग 60 लोगों को. ‘बुक ऑफ जॉब’ (Book of Job) के अनुसार शैतान द्वारा मारे गए 60 लोगों में से 10 को मारने की अनुमति स्वयं ईश्वर द्वारा एक शर्त के तहत दी गई थी.

35. विश्व के सभी प्रमुख धर्म बाइबिल के पुराने व्यवस्थान (Old Testament) का पालन करते हैं, जिसमें ईसाई, यहूदी और इस्लाम धर्म शामिल हैं.

36. वर्तमान में मूल बाइबल का कोई भी अंश उपलब्ध नहीं है.

37. बाइबल का लेखन कार्य किसी एक लेखक का नहीं है, बल्कि यह विभिन्न प्रकार के लेखकों के कार्यों का संग्रह है. इन लेखकों में विभिन्न वर्गों के लोग सम्मिलित हैं, जैसे चरवाहे, राजा, किसान, प्रीस्ट, कवि, मछुआरे आदि. इनके अतिरिक्त बाइबिल के लेखकों में गद्दार, गबन करने वाले, व्यभिचारी, हत्यारे और ऑडिटर भी शामिल हैं.

38. बाइबिल के पुराने नियम को लिखने में 1,000 वर्षों का समय लगा था, जबकि नया नियम 50 से 75 वर्षों में लिख लिया गया था.

39. लैटिन वुल्गेट (Latin Vulgate) भाषा में लिखी गई बाइबिल का पहला संपूर्ण अंग्रेजी अनुवाद जॉन विक्लिफ (John Wycliffe) ने किया था. हालाँकि, उनके मरने के बाद कैथोलिक चर्च ने उनके अनुवाद कार्य की सजा के तौर पर उनकी लाश को कब्र में से निकालकर जला दिया.

40. अंग्रेजी में छपी पहली अधिकृत बाइबिल सन् 1539 की होली बाइबिल है. इंग्लैंड के राजा हेनरी आठवें (King Henry VIII) ने इंग्लैंड के गिरिजाघरों में मिस्सा या प्रार्थना के दौरान इस बाइबिल का ज़ोर-जोर से पाठ करने ने घोषणा की थी.

पढ़ें : किताबों/पुस्तकों के बारे में रोचक तथ्य | Facts About Books In Hindi


41-50 Bible Ke Bare Mein Rochak Jankari


41. जिनेवा बाइबिल (Geneva Bible) पहली बाइबिल है, जिसमें बाइबिल के पदों (verse) को क्रमबद्ध किया गया था. शेक्सपियर ने भी इस बाइबिल का इस्तेमाल किया था. की जाती थी. यह बाइबिल तीर्थयात्रियों द्वारा सन् 1620 में अमेरिका लाई गई थी.

42. अमेरिका में छपी पहली अंग्रेजी बाइबिल रॉबर्ट ऐटकेन (Robert Aitken) के द्वारा लिखी बाइबिल थी. सन् 1781-1782 में उन्होंने बाइबिल के किंग जेम्स वर्शन को प्रिंट किया था और उसके सैंपल Continental Congress के समक्ष प्रस्तुत किया था.

43. वर्ष 1611 की किंग जेम्स बाइबल (The King James Bible) अपनी सटीकता और साहित्यिक सौंदर्य के कारण बेजोड़ मानी जाती है. 54 विद्वानों के द्वारा मिलकर इस बाइबिल का अनुवाद किया गया था, जिसमें शेक्सपियर भी सम्मिलित थे.

44. विलियम टाइन्डेल (William Tyndale) अंग्रेजी संस्करण में बाइबल छापने वाले पहले व्यक्ति हैं. चूंकि कैथोलिक चर्च का मानना था कि बाइबिल का लैटिन से अंग्रेजी में अनुवाद करने से गलत व्याख्या हो सकती है, इसलिए विलियम टिंडेल को नए नियम के पहले मुद्रित संपादन के लिए कैद किया गया, फिर उन्हें मारकर उनका शरीर जला दिया गया था.

45. पहली बाइबिल में पद (verses) नहीं थे. पदों में व्यवस्थित न होने के कारण पहली बाइबिल को याद रखना कठिन है. जिनेवा बाइबिल पहली बाइबिल थी, जो क्रमानुसार पदों में व्यवस्थित थी

46. समस्त बाइबिल में औसतन 1,200 पृष्ठ हैं.

47. बाइबल इतिहास की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक है, जिसकी 5 बिलियन से अधिक प्रातियाँ बिक चुकी हैं.

48. पूरी दुनिया में प्रतिवर्ष बाइबिल की 100 मिलियन से अधिक प्रतियाँ बिकती हैं

49. पूरी दुनिया में बाइबिल का सबसे बड़ा उत्पादक चीन है.

50. किंडल पर अब तक सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकों में बाइबिल पहले स्थान पर है. किंडल की शीर्ष 3 प्रकाशित पुस्तकें हैं 1) क्रॉस-वे बाइबल्स की ‘दि होली बाइबिल’ 2) वाल्टर इसाकसन की स्टीव जॉब्स,  और 3) द हंगर गेम्स.


51-63 Bible Ke Bare Mein Rochak Tathya


51. अब तक संपूर्ण बाइबल का लगभग 704 भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है. जबकि नये नियम/व्यवस्थान का अनुवाद 1551 भाषाओँ में और बाइबिल के आंशिक भागों और कहानियों का अनुवाद 1160 भाषाओं में किया गया है. (वर्ष 2020 तक)

52. द किंग जेम्स (The King James Bible) बाइबल में 788258 शब्द, 31102 श्लोक, 1189 अध्याय और 66 पाठ हैं.

53. दुनिया की सबसे छोटी बाइबिल (The world’s smallest Bible) एक कलम की नोक पर फिट हो सकती है. वैज्ञानिकों ने एक छोटे सिलिकॉन डिस्क पर पुराने नियम के 1.2 मिलियन अक्षरों को अंकित किया है, जिसे वे नैनो बाइबिल (Nano Bible) कहते हैं.

54. दुनिया की सबसे बड़ी बाइबिल (The world’s largest Bible) सन् 1930 में लुइस वेनई (Louis Waynai) द्वारा लिखी गई थी. इस बाइबिल का वजन 1,094 पाउंड, लंबाई 43.5 इंच और चौड़ाई 98 इंच (पढ़ने के लिए खोली गई बाइबिल का) है.

55. दुनिया की सबसे महंगी पुस्तक (The most expensive book in the world) Biblical psalms का अनुवाद The Bay Psalm Book है, जो $ 14 मिलियन से अधिक की कीमत में बेची गई थी. यह पुस्तक बाइबिल के पुराने व्यवस्थान (Old Testament) का अनुवाद है, जो प्यूरिटन (Puritan’s) द्वारा किया गया था. यह अमेरिका की छपी हुई पहली किताब है.

56. वर्ष 2011 में लेखक ब्रेंडन पॉवेल स्मिथ (Brendan Powell Smith) ने “द ब्रिक बाइबल” (The Brick Bible) प्रकाशित की, जिसमें लेगो ईंटों (LEGO bricks) से बाइबल के दृश्यों को निर्मित कर शामिल किया गया था. लेकिन, आपत्तिजनक चित्रों के कारण सैम क्लब (Sam’s Club) द्वारा यह पुस्तक प्रतिबंधिंत कर दी गई थी.

57. गुटेनबर्ग बाइबिल चल धातु प्रकार (movable metal type) का उपयोग करके मुद्रित होने वाली पहली पुस्तक थी.

58. बाइबल के अनुसार पृथ्वी केवल 6,000 साल पुरानी है.

59. लगभग 8 से 10 अमेरिकी बाइबिल को या तो ईश्वर के शाब्दिक वचन मानते है या ईश्वर से प्रेरित.

60. पुरुषों के मुकाबले महिलायें, युवाओं के मुकाबले वृद्ध और किसी भी अन्य नस्ल के मुकाबले अफ्रीकी अमेरिकी ज्यादा बाइबिल पढ़ते हैं.

61. बाइबल दुनिया में सबसे अधिक चोरी होने वाली पुस्तक है. कई देशों में यह होटल के कमरों और पूजा स्थलों में उपलब्ध होती है, जहाँ से इसे चुराया जाता है.

62. उत्तर कोरिया में ईसाई धर्म पर आस्था रखने वाले लोगों के लिए “बाइबिल पैराशूट” (Bible parachutes) के माध्यम से दक्षिण कोरिया के ईसाई समुदाय संगठन बाइबिल पहुँचाया करते हैं. ये एक तरह से उत्तर कोरिया में रहने वाले ईसाई बंधुओं को ये दर्शाता है कि वे लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं और पैराशूट में बंधा बाइबिल उन्हें साहस प्रदान करेगा. हालांकि, उत्तरी कोरिया के अधिकारी इन पैराशूट्स को देखते साथ मार गिराते हैं और किताब उठाने वाले स्थानीय लोगों को गिरफ्तार कर लेते हैं. सरकार अपने नागरिकों के यह प्रसारित करती है कि ये पैराशूट्स/गुब्बारे जहर से भरे हुए हैं, इसके बावजूद स्थानीय ईसाई धर्मावलंबी बाइबिल की एक प्रतिलिपि पाने का ये मौका जाने नहीं देते.

63. गैर-लाभकारी संगठन पूरी दुनिया में मुफ्त में बाइबल वितरित करते है.

Friends, आशा है आपको ‘Amazing Facts About Bible In Hindi‘ रुचिकर लगी होगी. Bible Facts In Hindi जानकारी पसंद आने पर आप इसे Like कर ज़रूर करें. और अपने Friends को Share भी करें. अन्य Rochak Thathy पढ़ने के लिए हमें Subscribe कर लें. Thanks.

Leave a Comment