Biography In Hindi

पूजा भट्ट की जीवनी | Puja Bhatt Biography In Hindi 

पूजा भट्ट की जीवनी, पूजा भट्ट का जीवन परिचय, Puja Bhatt Biography In Hindi, Puja Bhatt Ki Jivani Life Story In Hindi 

Puja Bhatt Biography In Hindi

पूजा भट्ट (Puja Bhatt) एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री, फिल्म निर्देशक और फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने 90 के दशक में हीरोइन के तौर पर डैडी, दिल है कि मानता नहीं, सड़क, बॉर्डर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और तमन्ना, जिस्म, ज़ख्म, दुश्मन, सुर जैसी फिल्मों का निर्माण किया। वे निर्माता निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की बेटी हैं और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की सौतेली बहन है।

इस पोस्ट में हम पूजा भट्ट के जन्म, परिवार, शादी, पति, करियर, फिल्में, पुरुस्कार (Puja Bhatt Date Of Birth, Family, Marriage, Husband, Career, Films, Awards, Controversy, Unknown Facts In Hindi) आदि में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। 

Puja Bhatt Biography In Hindi 

Puja Bhatt Short Biography In Hindi

नाम  पूजा भट्ट
जन्म  24 फरवरी 1972
जन्म स्थान  मुंबई, महाराष्ट्र
पिता का नाम  महेश भट्ट 
माता का नाम  किरण भट्ट 
भाई का नाम राहुल भट्ट
पति का नाम मनीष मखीजा (2003-14)
प्रोफेशन  अभिनेत्री, फिल्म निर्मात्री, निर्देशिका

पूजा का जन्म, प्रारंभिक जीवन और शिक्षा | Puja Bhatt Birth, Early Life And Education 

पूजा भट्ट का जन्म 24 फरवरी 1972 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का महेश भट्ट हैं, जो एक फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उनकी मां का नाम किरण भट्ट है और उनके भाई का नाम राहुल भट्ट है। सोनी राजदान उनकी सौतेली मां है और आलिया भट्ट व शाहीन भट्ट उनकी सौतेली बहनें हैं।

पूजा भट्ट की शिक्षा मुंबई के ‘ ए एफ पेटिट गर्ल्स हाई स्कूल’ से पूरी हुई। फिल्मी परिवार से नाता रखने के कारण पूजा भट्ट फिल्मी माहौल में ही पली बढ़ी। बचपन में उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर कई टीवी विज्ञापन में काम किया, जिसमें पियर्स साबुन का विज्ञापन यादगार हैं। फिल्मों में उनका डेब्यू भी बहुत जल्द हो गया, जब उन्होंने 17 वर्ष की आयु से अपने पिता की फिल्म “डैडी” से अभिनय की शुरुवात की।

पूजा भट्ट का करियर | Puja Bhatt Career 

पूजा भट्ट ने मात्र 17 वर्ष की आयु में अपने अभिनय करियर की शुरुवात की। उनकी पहली फिल्म “डैडी” थी, जो उनके पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बनी। यह फिल्म दूरदर्शन के लिए बनाई गई थी। फिल्म 1989 में प्रसारित हुई। इसमें पूजा भट्ट के साथ अनुपम खेर और राज जुत्सी ने काम किया था। फिल्म की काफी तारीफ हुई। उसके बाद पूजा भट्ट वर्ष 1991 में आमिर खान के साथ फिल्म “दिल है कि मानता नहीं” में दिखाई दी। फिल्म के गाने सुपरहिट थे और फिल्म भी सुपरहिट रही। 

उसके बाद वे कई फिल्मों में दिखाई दीं, जिसमें संजय दत्त के साथ सड़क; राहुल राय के साथ जुनून, फिर तेरी कहानी याद आई, जुनून, सर; शाहरुख खान के साथ चाहत, विवेक मुश्रान और जैकी श्राफ के साथ सातवां आसमान, मिथुन चक्रवर्ती के साथ तड़ीपार, नाराज; अजय देवगन के साथ बॉर्डर और जख्म प्रमुख हैं। 

अभिनय के बाद उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा और 1996 में अपनी फिल्म निर्माण कंपनी “पूजा भट्ट प्रोडक्शंस” शुरू की। फिल्म निर्माता के तौर पर “तमन्ना” उनकी पहली फिल्म थी। उनकी पहली ही फिल्म को सामाजिक मुद्दों पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उसके बाद उन्होंने जख्म, दुश्मन, जिस्म, पाप, रोग, सुर, जिस्म 2, कजरारे जैसी फिल्मों का निर्माण किया।

पढ़ें : पाकिस्तानी अभिनेत्री जारा नूर अब्बास की जीवनी

निर्देशन में भी इन्होंने अपने हाथ आजमाएं। निर्देशक के तौर पर पाप इनकी पहली फिल्म थी, जिसमें जॉन अब्राहम और उदिता गोस्वामी ने अभिनय किया था। इसके अलावा उन्होंने जिस्म 2, कजरारे, छुट्टी, धोखा जैसे फिल्मों का भी निर्देशन किया।

इस दौरान उन्होंने अभिनय से ब्रेक ले लिया था। उनकी अभिनय में वापसी हुई वर्ष 2020 की फिल्म “सड़क 2” से, जो उनकी ही फिल्म “सड़क” की अगली कड़ी थी। हालांकि फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही।

वेब सीरीज में उनका पदार्पण वर्ष 2021 में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज “बाम्बे बेगम” से हुआ। 2022 में वह फिल्म “चुप : कलाकार का बदला” में दिखाई दीं। 

2023 में वह बिग बॉस के OTT version में दिखाई दे रही हैं।

पूजा भट्ट की शादी, पति और तलाक़ | Puja Bhatt Marriage, Husband And Divorce 

पूजा भट्ट ने वर्ष 2003 में वीडियो जॉकी मनीष मखीजा से शादी की थी। दोनों पूजा भट्ट की फिल्म “पाप” के सेट पर मिले थे, जिसमें मनीष मखीजा भी एक छोटा किरदार निभा रहे थे। उनका रिश्ता लंबा नहीं चल सका और वर्ष 2011 में दोनों का तलाक दो गया। पूजा भट्ट के कोई बच्चे नहीं हैं।

पूजा भट्ट की नेटवर्थ| Puja Bhatt Networth 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2022 में पूजा भट्ट की नेटवर्थ 47 करोड़ है। पूजा फिल्म निर्माता निर्देशक है और टीवी शो में उपस्थिति तथा कई ब्रांड endorsement भी उनके कमाई का जरिया हैं। 

पूजा भट्ट से जुड़े विवाद | Puja Bhatt Controversy 

विवादों से भी पूजा भट्ट का नाता रहा है और कई बार विवादों के कारण वे चर्चा में रही हैं। उनसे जुड़े कुछ विवाद :

1. पूजा ने 24 वर्ष की उम्र में एक फैशन मैगजीन के कवर के लिए फोटोशूट करवाकर विवादों में पड़ गई थी। इस फोटोशूट में उन्होंने बिना कपड़ों के केवल शरीर पर पेंट करवाकर तस्वीरें खिंचवाईं थीं। इस तस्वीर के कारण उन्हें कई कोर्ट केस का भी सामना करना पड़ा।

2. एक मैगजीन कवर में अपने पिता महेश भट्ट के साथ उनकी खिंचवाई तस्वीर पर भी खासा विवाद हुआ था। उस तस्वीर में वह अपने पिता को किस करते हुए दिखाई दी थी। लोगों ने पिता बेटी की ऐसी तस्वीर को आड़े हाथों लिया था और आपत्ति जनक बताया था। यहां तक कि इस तस्वीर के कारण महेश भट्ट को जान से मारने की भी धमकी मिली थी।

3. एक बार उनके पिता महेश भट्ट ने पूजा को लेकर विवादित बयान दिया था कि अगर वह उनकी बेटी नहीं होती, तो वे उनसे शादी कर लेते। महेश भट्ट के इस बयान की भी जमकर आलोचना हुई थी।

4. पूजा भट्ट एक्टर रणवीर शौरी के साथ रिलेशन में थी। दोनों लिव इन में रहा करते थे। पूजा भट्ट ने रणवीर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उनसे अपना संबंध तोड़ा था और कोर्ट केस कर दिया था। उनका रणवीर से रिश्ता टूटना भी मीडिया में चर्चा का विषय रहा था।

5. करिश्मा कपूर के द्वारा एक फिल्म में रिप्लेस कर दिए जाने पर पूजा भट्ट ने उनके बारे में बयान देकर एक बार विवादों को जन्म दिया था। उन्होंने कहा था कि करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर करिश्मा की जिंदगी को कंट्रोल किया करती हैं। इस बात पर करिश्मा कपूर नाराज हो गई थी और उनके पूजा से रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे।

6. पूजा को एक दौर में शराब की बुरी लत लग गई थी। लेकिन बाद में उन्होंने शराब पीनी छोड़ दी।

7. एक बार पूजा भट्ट के बारे में मीडिया में ये खराब फैली थी कि वह आलिया भट्ट की मां है। हालांकि ये खबर महज अफवाह थी।

8. बॉलीवुड के अभिनेताओं ने प्रश्न मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उस मुलाकात के बाद पूजा भट्ट ने महत्व गांधी का एक कोट ट्वीट किया था – ‘मेरा ऐसी सरकार से ना तो कोई लगाव है और ना ही मैं उसकी इज्जत करती हूं, जो अपने अनैतिकता के बचाव में गलत काम कर रही है- महात्मा गांधी।’ सबका मानना था कि पूजा भट्ट ने इस ट्वीट के द्वारा मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें : विवियन डिसेना की जीवनी

पूजा भट्ट द्वारा अभिनीत फिल्में | Puja Bhatt Films As Heroine 

वर्ष फिल्म रोल
1989 डैडी पूजा
1991 दिल है कि मानता नहीं पूजा
1991 सड़क पूजा
1992 प्रेम दीवाने राधा
1992 जानम अंजली
1992 सातवां आसमान पूजा मल्होत्रा
1992 जुनून डॉ. नीता चौहान
1993 फिर तेरी कहानी याद आई पूजा
1993 सर पूजा
1993 चोर और चांद रीमा डी. नाथ
1993 पहला नशा मोनिका
1993 तड़ीपार मोहिनी देवी
1994 क्रांति क्षेत्र पूजा
1994 नाराज सोनिया
1994 बॉय फ्रेंड
1995 गुनहगार पूजा ठाकुर
1995 हम दोनों प्रियंका सुरेंद्र गुप्ता
1995 अंग रक्षक प्रियंका चौधरी
1996 कल्लोरी वासल पूजा
1996 चाहत पूजा
1997 तमन्ना तमन्ना अली सैयद
1997 बॉर्डर कम्मो
1998 ये है आशिकी अनु
1998 कभी न कभी टीना
1998 अंगारे पूजा
1998 जख्म मिसेज देसाई
2001 एवरीबडी सेज आई एम फाइन तान्या
2009 सनम तेरी कसम सीमा खन्ना
2021 सड़क 2 पूजा वर्मा
2022 चुप : रिवेंज ऑफ एन आर्टिस्ट जेनोबिया श्रॉफ 

पूजा भट्ट वेब सीरीज| Puja Bhatt Web Series

वर्ष  वेब सीरीज 
2021 बॉम्बे बेगम
2023 बिग बॉस 

पूजा भट्ट द्वारा निर्मित फिल्में | Films Produced By Puja Bhatt 

वर्ष  फिल्म
1997 तमन्ना
1998 दुश्मन
1998 जख्म
2002 सुर 
2003 जिस्म
2003 पाप 
2005 रोग
2006 हॉलीडे
2012 जिस्म 2
2019 कार्बेट 

पूजा भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्में | Films Directed By Puja Bhatt 

वर्ष  फिल्म
2003 पाप 
2006 हॉलीडे
2007 धोखा
2010 कजरारे
2012 जिस्म 2

पूजा भट्ट को मिले अवॉर्ड्स और सम्मान | Puja Bhatt Awards And Recognition 

वर्ष  अवार्ड कैटेगरी फिल्म
1991 फिल्म फेयर अवार्ड सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री डैडी
1997 राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार सर्व श्रेष्ठ फिल्म (सामाजिक मुद्दों पर)  तमन्ना 
1999 राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार  नरगिस दत्त अवार्ड सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाली फिल्म) जख्म
1999 बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन अवार्ड सर्व श्रेष्ठ अभिनेत्री जख्म

पूजा भट्ट के बारे में रोचक तथ्य | Unknown Interesting Facts About Puja Bhatt In Hindi 

पूजा भट्ट के बारे में रोचक तथ्य इस प्रकार हैं :

1. पूजा भट्ट बचपन में अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती थीं।

2. पूजा भट्ट जब 12 बरस की थी, तब उनके चाचा मुकेश भट्ट ने उन्हें एक फिल्म में रोल ऑफर किया था। लेकिन पूजा ने वह रोल करने से इसलिए इंकार कर दिया था, क्योंकि उस वक्त उनका बॉय फ्रेंड नहीं चाहता था कि पूजा फिल्मों में काम करे।

3. पूजा भट्ट की 12 फिल्मों में उनके किरदार का नाम पूजा ही है।

4. पूजा भट्ट ने प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में फिल्म “पाप” में काम किया था।

5. वर्ष 2018 में बॉस्केट बॉल लीग में पूजा भट्ट ने “दिल्ली हूपर्स” टीम की फ्रेंचाइजी खरीदी थी।

6. एक बार सलमान खान के पिता लेखक सलीम खान ने पूजा भट्ट के साथ इसलिए काम करने से इंकार कर दिया था, क्योंकि वह काफी विवादित एक्ट्रेस थीं।

7. पूजा भट्ट ने वर्ष 1993 में म्यूजिक डायरेक्टर डब्बू मालिक के लिए एक इंग्लिश रैप गीत “जस्ट फॉर टुडे” गाया था।

8. पूजा भट्ट ने वर्ष 1996 में एक टीवी शो होस्ट किया था, जिसका नाम था – “मेरे साथ चल”

9. पूजा भट्ट की पहली वेब सीरीज “बहू बेगम” थी, जिसमें उन्होंने रानी का किरदार निभाया था। ये वेब सीरीज नेट फ्लिक्स पर प्रसारित हुई थी।

10. पूजा भट्ट की जानवरों से काफ़ी प्यार है। उनके पास एक पालतू बिल्ली और कुत्ता है। 

11. पूजा भट्ट ने अपने बाएं हाथ पर सामने की ओर एक उल्लू, कंधे पर तितली, एक आंख और कंपास का टैटू बनवाया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने बाएं हाथ की उंगलियों पर जिंबू का सिंबल और दाहिने हाथ पर “एलेस इट एइन मरचेम” गुदवाया हुआ है।

दोस्तों, आपको ‘Puja Bhatt Biography In Hindi’  कैसी लगी ? आप अपने कमेंट्स के द्वारा हमें ज़रुर बतायें. ये जीवनी पसंद आने पर like और share करें. ऐसे ही पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमें Subscribe कर लें. Thanks.

Read More Biography In Hindi :

रूपाली गांगुली की जीवनी

श्रीति झा की जीवनी

दीपिका कक्कड़ की जीवनी

टुनटुन की जीवनी

Leave a Comment