दिसंबर 2023 में नेटफ्लिक्स पर आने वाले कोरियन ड्रामा की लिस्ट, New K Dramas December 2023 Netflix List In Hindi, New Korean Dramas December 2023 On Netflix In Hindi
कोरियन ड्रामा की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और कोरियन ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों की संख्या भी। दर्शकों की पसंद का ध्यान रखते हुए नेटफ्लिक्स इस दिसंबर एक से बढ़कर एक के-ड्रामा (K-drama) लेकर आ रहा है, जिनमें से कई पहले प्रसारित हो चुके के -ड्रामा के सीक्वेल भी है, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
नीचे New Netflix K-dramas December 2023 List दी जा रही हैं:
New K Dramas December 2023 Netflix
Table of Contents
1. स्वीट होम (सीज़न 2) | Sweet Home Season 2
Release Date | 1 December 2023 |
OTT Platform | Netflix |
Genre | Horror, Drama |
Episode | 10 |
Cast | Song Kang, Lee Jin Wook, Lee Si Young, Park Gyu Young, Go Min Si |
स्वीट होम वर्ष 2021 में रिलीज हुआ था और लोगों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। अब 1 दिसंबर 2023 से उसका होने बहुप्रतीक्षित सीक्वल प्रसारित होगा। इस बार मौत और विनाश का खेल ग्रीन हाउस मेंशन अपार्टमेंट की सीमा से बाहर होगा और बड़ा ही दिलचस्प होगा। पुरानी स्टार कास्ट के साथ कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। स्वीट होम 2 की स्टार कास्ट में शस्मिल हैं – सॉन्ग कांग, ली सी-यंग, ली जिन-वूक और पार्क ग्यू-यंग।
2. कास्टअवे दिवा सीजन 1 | Castaway Diva Season 1
Release Date | 3 December 2023 |
OTT Platform | Netflix |
Genre | Drama, Music, Life |
Episode | 16 |
Cast | Chae Jong Hyeop, Cha Hak Yeon, Park Eun Bin, Kim Hyo Jin, Kim Joo Heon |
कास्टअवे दिवा वेब सीरीज (Castaway Diva Webseries) ओह चुंग-ह्वान द्वारा डायरेक्ट की गई है और पार्क ह्ये-रयुन और यूं येओल द्वारा इसकी कहानी लिखी गई है। इसके कलाकार पार्क यून-बिन , किम ह्यो-जिन , चाई जोंग-ह्योप हैं।
कहानी सेओ मोक-हा ( पार्क यून-बिन ) नामक लड़की है, जिसका सपना दिवा या के-पॉप आइडल बनना है। वह एक यूसीसी प्रतियोगिता जीतकर ऑडिशन देने सियोल जाती है, लेकिन उसके साथ कुछ ऐसी घटनाएं घटती है कि वह एक निर्जन द्वीप में फंस जाती है और 15 साल बाद दुनिया में वापस आती हैं। स्टोरी लाइन बहुत इंटरेस्टिंग है। 16 एपिसोड की इस सीरीज में एक अच्छा ड्रामा देखने को मिलने वाला है।
3. ग्योंगसेओंग क्रिएचर सीजन 1 | Gyeongseong Creature Season 1
Release Date | 22 December |
OTT Platform | Netflix i |
Episode | 26 |
Cast | Park Seo-joon and Han So-hee |
ग्योंगसेओंग क्रिएचर एक रोमांचक ऐतिहासिक के-ड्रामा है, जो 22 दिसंबर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। 5 जनवरी, 2024 को इसका भाग 2 रिलीज होगा। इस श्रृंखला में पार्क सियो जून मर्चेंट मार्केटप्लेस गोल्डन जेड हाउस के प्रमुख जैंग ताए सांग की भूमिका में हैं। हान सो ही इस भूमिका में युन चाए ओके नाम की इनामी शिकारी है। ऐतिहासिक ड्रामा पसंद करने वाले दर्शक इस ड्रामा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें कुल 16 एपिसोड होंगे।
4. लाइक फ्लावर इन सैंड सीजन 1 | Like Flowers In Sand Season 1
Release Date | 20 December 2023 |
OTT Platform | Netflix |
Genre | Drama |
Episode | 16 |
Cast | Jang Dong Yoon, Yoon Jong Seok, Lee Joo Myung, Lee Joo Seung, Lee Jae Joon |
जैंग डोंग यून और ली जू म्युंग की मुख्य भूमिका से सजी लाइक फ्लावर्स इन सैंड कोरियन ड्रामा वेब सीरीज 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जो एक सिरियम खिलाड़ी पर आधारित है। सीरियम कोरियाई पारंपरिक कुश्ती का एक रूप है, जहां कुश्ती रेत से ढके कुश्ती रिंग में होती है। स्पोर्ट्स ड्रामा पसंद करने वाले लोगों के लिए ये एक शानदार ड्रामा होगा।
5. वेलकम ट समदालरी सीजन 1 | Welcome to Samdalri Seanson 1
Release Date | 2 December 2023 |
OTT Platform | Netflix |
Genre | Drama |
Episode | 16 |
Cast | Ji Chang Wook, Shin Dong Mi, Kang Mi Na, Shin Hye Sun, Kim Mi Kyung |
वेलकम ट समदालरी कोरियन ड्रामा 2 दिसंबर को नेटफ्लिस पर स्ट्रीम होने वाला एक रोमांटिक ड्रामा है। 16 एपिसोड का यह के ड्रामा शनिवार-रविवार स्लॉट में शुरू होगा। वेलकम ट समदालरी दो पूर्व प्रेमियों की फिर से मुलाकात और जिंदगी के नए सफर की कहानी है। रोमांटिक कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह एक मज़ेदार सीरीज होने वाली है।
Leave a Comment