Amazing Facts Planets In Hindi

सौर मंडल के सबसे ठंडे ग्रह अरुण के बारे में 37 रोचक तथ्य और जानकारी (Uranus Planet In Hindi)

अरुण (Uranus) सौर मंडल का 7वां ग्रह है. यह पहला ग्रह है, जिसे दूरबीन की सहायता से खोजा गया. यह सौर मंडल के चार गैसीय ग्रहों में से एक है. बर्फ़ की अधिकता के कारण यह ‘बर्फ़ दानव’ कहलाता है.

सौर मंडल का सबसे ठंडा ग्रह होने के साथ-साथ ये ग्रहों से कई मायने में अन्य ग्रहों से भिन्न प्रवृत्ति प्रदर्शित करता है. जहाँ अन्य ग्रह सूर्य की परिक्रमा घड़ी के विपरीत दिशा में करते हैं, वहीं अरुण घड़ी की दिशा में सूर्य की परिक्रमा करता है. जहाँ अन्य ग्रह अपने अक्ष पर लट्टू की तरह घूमते दिखाई पड़ते हैं, वहीं अरुण लुढ़कती गेंद सा.

लेटा हुआ ग्रह कहलाने वाले अरुण ग्रह के बारे में इस लेख में कई रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी प्रस्तुत है. पढ़िए:     

37 Amazing Facts About Uranus In Hindi

Table of Contents

Uranus Planet In Hindi

Uranus Planet In Hindi

अरुण/यूरेनस के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About Uranus In Hindi)


  1. अरुण सौर मंडल का सबसे ठंडा ग्रह है.
  2. अरुण दूरबीन से खोजा जाने वाला पहला ग्रह है.
  3. शनि के बाद यूरेनस सौर मंडल का दूसरा सबसे कम द्रव्यमान वाला ग्रह है. 
  4. अरुण को लेटा हुआ ग्रह भी कहते है, क्योंकि यह अपने अक्ष पर 97.77 डिग्री झुका हुआ है.
  5. अभी ग्रह अपने अक्ष पर लट्टू की तरह घूमते हैं, लेकिन अरुण लुढ़कती हुई गेंद की तरह.
  6. बर्फ़ की अधिकता के कारण अरुण को ‘बर्फ़ दानव’ भी कहा जाता है.
  7. अरुण का घनत्व इतना कम है कि यदि इस पानी में डाला जाए, तो ये तैरती ही गेंद जैसा लगेगा.
  8. अरुण में 63 पृथ्वियाँ समा सकती है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि इसका आयतन पृथ्वी के आयतन का 63 गुना है.
  9. यूरेनियम (Uranium) का नाम अरुण/यूरेनस ग्रह के नाम पर रखा गया. यूरेनियम की खोज जर्मन केमिस्ट मार्टिन क्लाप्रोथ (Martin Klaproth) के द्वारा की गई थी.
  10. यदि आप अरुण ग्रह पर उतरेंगे, तो आपको सड़े हुये अंडे जैसी दुर्गंध का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि इसका ऊपरी वायुमंडल हाइड्रोजन सल्फाइड की अधिकता से बना हैं, ऐसा मॉलिक्यूल जो सड़े हुए की दुर्गंध का कारण हैं.

पढ़ें : जानिए सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह ज्यूपिटर के बारे में रोचक तथ्य/जानकारी 

अरुण/यूरेनस के बारे में जानकारी (Information About Uranus In Hindi)


यूरेनस ग्रह का हिंदी नाम क्या है? (Uranus Planet Hindi Name)

यूरेनस ग्रह का हिंदी नाम अरूण है.

अरुण/यूरेनस ग्रह की खोज किसने की? (Who Discovered Uranus?)

अरुण/यूरेनस ग्रह की खोज 13 मार्च 1781 को जर्मन खगोलशास्त्री विलियम हर्शल (William Herschel) द्वारा की गई. अपनी स्व-निर्मित दूरबीन से खगोलीय पिंडों का मुआयना करते हुए उन्होंने यूरेनस की खोज की थी. इस प्रकार यूरेनस दूरबीन से खोजा जाना वाला पहला ग्रह बना. हर्शल ने यूरेनस के दो उपग्रहों टाइटानिया (Titania) और ओबेरोन (Oberon) की भी खोज की.

अरुण/यूरेनस को सबसे पहले ग्रीक खगोल शास्त्री Hipparchos द्वारा 128 BC में देखा गया था. लेकिन इसकी धीमी गति और मध्यम रोशनी के कारण वह इसे तारा समझ बैठे थे और इसे तारों की सूची में शामिल कर लिया था.

वर्ष 1690 में John Flamsteed के द्वारा भी अरुण/यूरेनस को देखा गया था. लेकिन उन्होंने इसे वृषभ तारामंडल (Tauri Constellation) का तारा समझ लिया था.

अरुण/यूरेनस ग्रह का नामकरण कैसे हुआ? (How did Uranus get its name?)

अरुण/यूरेनस की खोज करने के बाद इसके कई नाम सुझाये गए, जिसमें hypercronius, minerva और herschel सम्मिलित हैं. विलियम हर्शल ने इंग्लैंड के राजा जॉर्ज तृतीय (George III) के नाम पर अरुण ग्रह का नाम ‘Georgian Sidus’ सुझाया था, लेकिन यह नाम इंग्लैंड के बाहर इतना लोकप्रिय नहीं था. अंततः खगोलशास्त्री जोहना बोड (Johann Bode), जिन्होंने अरुण ग्रह की ऑर्बिट की व्याख्या की थी, उनके परामर्श के आधार पर इस ग्रह का नाम प्राचीन ग्रीक देवता ‘Ouranus’ के नाम पर रखा गया, जो आकाश के देवता थे. यह पहला ग्रह है, जिसका नामकरण रोमन देवता क नाम पर न किया जाकर ग्रीक देवता के नाम पर किया गया.

अरुण/यूरेनस ग्रह की आयु कितनी है? (How Old Is Uranus?)

यूरेनस ग्रह का निर्माण उसी समय हुआ, जब सौर मंडल का हुआ. इस प्रकार यूरेनस की आयु लगभग 4.6 बिलियन वर्ष है.

अरुण/यूरेनस ग्रह की त्रिज्या कितनी है? (Diameter Of Uranus)

यूरेनस का भूमध्यरेखीय त्रिज्या 15,882 मील (25,559 किलोमीटर) और ध्रुवीय त्रिज्या 15,517 मील (24,973 किलोमीटर) है.

अरुण/यूरेनस ग्रह का व्यास कितना है? (Diameter Of Uranus)

यूरेनस का भूमध्यरेखीय व्यास 31,765 मील (51,118 किलोमीटर) और ध्रुवीय व्यास 49,964 किलोमीटर है, जो पृथ्वी के व्यास का चार गुना है.

अरुण/यूरेनस ग्रह का द्रव्यमान कितना है? (Mass Of Uranus)

यूरेनस का द्रव्यमान 8.681 x 10^25 kg  (86 septillion kg) है, जो पृथ्वी के द्रव्यमान का 14.5 गुना है. सबसे कम द्रव्यमान के ग्रहों में शनि ग्रह के बाद यूरेनस का स्थान है.

पढ़ें : जानिए सूर्य मंडल के सबसे छोटे ग्रह बुध के बारे में रोचक तथ्य/जानकारी

अरुण/यूरेनस ग्रह का आयतन कितना है? (Volume Of Uranus)

यूरेनस का आयतन 6.833 x 1013  है, जो पृथ्वी के आयतन का 63 गुना है. इस का अर्थ ये हुआ कि यूरेनस में 63 पृथ्वियाँ समा सकती हैं.

अरुण/यूरेनस ग्रह की परिधि कितनी है? (Circumference Of Uranus)

अरुण/यूरेनस ग्रह की परिधि 99000 मील (159354 किलोमीटर) है, जो पृथ्वी की परिधि की 4 गुनी है.

अरुण/यूरेनस का घूर्णन काल कितना है? (Rotation Period Of Uranus)

किसी खगोलीय पिंड द्वारा अपनी धुरी पर एक चक्कर लगाने की अवधि ‘घूर्णन काल’ कहलाती है. यूरेनस अपनी धुरी पर एक चक्कर 17 घंटे 14 मिनट और 24 सेकंड में लगाता है. इसलिए यूरेनस का घूर्णन काल 17 घंटे 14 मिनट और 24 सेकंड है.

अरुण/यूरेनस पर दिन कितना लंबा होता है? (How long is a day on Uranus?)

किसी खगोलीय पिंड द्वारा अपने अक्ष पर एक घूर्णन पूर्ण करने में लगने वाले समय को ‘एक दिन’ कहा जाता है. यूरेनस को अपने अक्ष/धुरी पर एक घूर्णन [पूर्ण करने में 17 घंटे 14 मिनट और 24 सेकंड का होता है. इस प्रकार यूरेनस पर दिन 17 घंटे 14 मिनट और 24 सेकंड का होता है. पृथ्वी की तुलना में छोटा होता है.

अरुण/यूरेनस ग्रह का परिभ्रमण काल कितना है? (Orbit Period Of Uranus)

यूरेनस परिभ्रमण काल अर्थात् सूर्य का एक चक्कर लगाने में लगने वाला समय 84 पृथ्वी वर्ष (30,687 पृथ्वी दिन) है.

अरुण/यूरेनस ग्रह का एक साल कितने दिन का होता है? (How long is a year in Uranus?)

यूरेनस ग्रह पर एक साल 84 पृथ्वी वर्ष का होता है.

अरुण/यूरेनस अपने अक्ष पर कितना झुका है? (Uranus tilt of axis)

यूरेनस अपने अक्ष पर 97.77 डिग्री झुका हुआ है. खगोलविद इसका कारण अतीत में किसी पृथ्वी एक आकार के ग्रह के यूरेनस से टकराव को मानते हैं. अक्ष पर 97.77 डिग्री झुकाव होने के कारण यूरेनस के दोनों धुव्र भूमध्य रेखा पर मौज़ूद हैं.  जिस कारण भूमध्य रेखा पर तो दिन 17 घंटे 14 मिनट और 24 सेकंड का होता है, लेकिन एक धुव्र पर लगातार 42 वर्षों तक सूर्य चमकता रहता है और दूसरे धुव्र पर लगातार 42 वर्षों तक पर अंधकार छाया रहता है.   

अरुण/यूरेनस को लेटा हुआ ग्रह क्यों कहते है? (Why is Uranus called the lying planet?)

अपने अक्ष पर 97.77 डिग्री झुका होने की वजह से अरुण/यूरेनस लेटा हुआ दिखाई देता है. इसलिए इस ‘लेटा हुआ ग्रह’ कहते हैं. अक्षीय झुकाव के कारण अरुण अपने अक्ष पर घूमते समय ‘लुढ़कती हुई गेंद’ सा दिखाई पड़ता है, जबकि अन्य ग्रह ‘घूमते हुए लट्टू’ की तरह दिखाई पड़ते हैं. इस कारण अरुण ग्रह लुढ़कता हुआ ग्रह (Rolling Planet) भी कहा जाता हैं.

अरुण/यूरेनस सूर्य की परिक्रमा किस दिशा में करता है? (What is the direction of rotation of Uranus?)

यूरेनस पूर्व से पश्चिम की ओर (clock-wise) सूर्य की परिक्रमा करता है. शुक्र और यूरेनस की सौर मंडल के ऐसे ग्रह हैं, जो पूर्व से पश्चिम की ओर (clock-wise) सूर्य की परिक्रमा करते हैं. पृथ्वी सहित अन्य समस्त गृह पश्चिम से पूर्व (counter clock-wise) की और सूर्य की परिक्रमा करते हैं. 

अरुण/यूरेनस ग्रह की सूर्य से औसत दूरी कितनी है? (Uranus distance from sun)

यूरेनस की सूर्य से औसत दूरी 1,783,939,400  मील या 2,870,972,200 किलोमीटर है. पृथ्वी की तुलना में यह सूर्य से 19 गुना दूर है. यूरेनस की कक्षा (orbit) elliptical है, इसलिए कक्षा में स्थिति के अनुसार इसकी सूर्य से दूरी परिवर्तित होती रहती है. यूरेनस से सूर्य की निकटतम दूरी 1,699,800,000 मील या 2,735,560,000 किलोमीटर है और अधिकतम दूरी 1,868,080,000 मील या 3,006,390,000 किलोमीटर है.   

अरुण/सूर्य का प्रकाश यूरेनस ग्रह पर कितनी देर में पहुँचता है? (How does it take for sunlight to get to uranus?)

सूर्य के प्रकाश को यूरेनस तक पहुँचने में 2 घंटे 40 मिनट का समय लगता है.

अरुण/यूरेनस ग्रह पृथ्वी से कितना दूर है? (How far is Uranus from Earth?)

पृथ्वी और यूरेनस की न्यूनतम दूरी 1.6 बिलियन मील (2.6 किलोमीटर) और अधिकतम दूरी 1.98 मील (3.2 किलोमीटर) है.

अरुण/यूरेनस ग्रह के कितने उपग्रह/चंद्रमा हैं? (Moons Of Uranus)

यूरेनस ग्रह के 27 ज्ञात उपग्रह/चंद्रमा हैं. इन सभी उपग्रहों का अनाम एलेक्जेंडर पोप और शेक्सपियर की रचनाओं के आधार पर रखा गया है.

यूरेनस के उपग्रहों को तीन समूहों में विभाजित किया गया है :

  • Inner Moon – 13
  • Major Moon – 5
  • Irregular Moon – 9

यूरेनस के उपग्रहों के नाम की सूची

क्र. नाम यूरेनस के केंद्र से mean distance
1. Cordelia 49800
2. Ophelia 53,800
3. Bianca 59,200
4. Cressida 61,800
5. Desdemona 62,700
6. Juliet 64,400
7. Portia 66,100
8. Rosalind 69,900
9. Cupid 74,392
10. Belinda 75,300
11. Perdita 76,417
12. Puck 86,000
13. Mab 97,736
14. Miranda 129,900
15. Ariel 190,900
16. Umbriel 266,000
17. Titania 436,300
18. Oberon 583,500
19. Francisco 4,276,000
20. Caliban 7,231,000
21. Stephano 8,004,000
22. Trinculo 8,504,000
23. Sycorax 12,179,000
24. Margaret 14,345,000
25. Prospero 16,256.000
26. Setebos 17,418,000
27. Ferdinand 20,901,000

अरुण/यूरेनस का सबसे बड़ा उपग्रह/चंद्रमा कौन सा है? ( Biggest Moon of Uranus)

यूरेनस का सबसे बड़ा उपग्रह/चंद्रमा टाइटेनिया (Titania) है, जिसका व्यास 1578 km है. यह सौर मंडल का 8वां सबसे बड़ा उपग्रह/चंद्रमा (moon) है.

पढ़ें : क्या चंद्रमा के बारे में ये रोचक तथ्य आप जानते हैं? 

क्या अरुण/यूरेनस पर वलय हैं? (Does Uranus have rings?)

शनि ग्रह की तरह यूरेनस पर भी वलय (ring) हैं. अमरीकी खगोल वैज्ञानिकों जेम्स एल. इलियट (James L. Elliot), एडवर्ड डब्लू डनहम (Edward W. Dunham) और जेसिका मिंक (Jessica Mink) द्वारा 10 मार्च 1977 में यूरेनस के वलयों (rings) की खोज की. वर्ष 1978 तक यूरेनस के 9 वलयों की पहचान की जा चुकी थी. 1986 में अंतरिक्ष यान Vayager 2 द्वारा भेजे गए चित्रों के आधार पर 2 अतिरिक्त वलय खोजे गए और दो बाह्य वलय (Outer Rings) वर्ष 2003-2005 में हबल टेलेस्कोप से खोजे गए.

इस प्रकार अब तक यूरेनस पर 13 वलय खोजे जा चुके हैं. इन वलयों को दो सेट में विभाजित किया गया है.

१) आंतरिक वलय (Outer Rings) – आंतरिक वलयों की संख्या 11 है. ये काफ़ी पतले और गहरे स्लेटी रंग के हैं.

२) बाह्य वलय (Outer Rings) – बाह्य वलयों की संख्या 2 है. ये वलय हबल टेलेस्कोप द्वारा खोजे गए है. इनमें अंदर की ओर स्थित वलय लाल रंग का और बाहर की ओर स्थित वलय नीले रंग का है.

अरुण/यूरेनस के वलयों के नाम की सूची (List Of Uranus Rings)

क्र. वलय का नाम (Ring Name)
1 Zeta
2 6
3 5
4 4
5 Alpha
6 Beta
7 Eta
8 Gamma
9 Delta
10 Lambda
11 Epsilon
12 Nu
13 Mu

 अरुण/यूरेनस पर कितने अंतरिक्ष यान भेजे गए हैं? (How many space-crafts have visited Uranus?)

यूरेनस पर अब तक मात्र एक अंतरिक्ष यान भेजा गया गया है. Nasa द्वारा भेजा गया अंतरिक्ष यान Voyager-2 24 जनवरी 1986 को यूरेनस के 56,600 मील (81,500 km) दूर से गुजरा. इसके द्वारा भेजे गए चित्रों से युरेनस के 10 नए चंद्रमा, 2 नए वलय का पता लगाया गया. 

सौर-मंडल का सबसे ठंडा ग्रह कौन सा है? (Coldest Planet In Solar System?)

सौर-मंडल का सबसे ठंडा ग्रह अरुण/यूरेनस है. अरुण/यूरेनस पर औसत तापमान -197 डिग्री सेल्सियस है. यहाँ अब तक का न्यूनतम तापमान -224 सेल्सियस (-435 फ़ारेनहाइट) रिकॉर्ड किया गया है.

अरुण/यूरेनस ग्रह का रंग कैसा है?  (Color of Uranus Planet)

यूरेनस ग्रह का रंग नीला-हरा (blue-green) है. यूरेनस का वायुमंडल हाइड्रोजन, हीलियम, मीथेन जैसी गैसों से निर्मित है. वायुमंडल में अधिकता में पाई जाने वाली मीथेन गैस सूर्य से प्राप्त प्रकाश का लाल रंग अवशोषित करती है, नीले रंग को परावर्तित कर देती है. इस कारण यूरेनस नीला दिखाई पड़ता है.

क्या अरुण ग्रह को पृथ्वी से बिना टेलेस्कोप के देखा जा सकता है?(Can you see Uranus from earth with telescope?)

अरुण ग्रह को बिना टेलेस्कोप पृथ्वी से नग्न आँखों से देखा जा सकता है. इसके रौशनी इतनी मध्यम है कि आकाश गहरा हो और आपको इसकी सही स्थिति ज्ञात हो, तभी इसे सही तरीके से देखा जा सकता है.  

अरुण ग्रह को बर्फ़ दानव क्यों कहते हैं? (Why uranus is called ice-giant)

सौर मंडल के दो ग्रहों को खगोल शास्त्रियों द्वारा ‘बर्फ़ दानव’ (Ice Giant) की श्रेणी में रखा गया है. ये दो ग्रह हैं : अरुण और वरुण. यहाँ के वातावरण में बर्फ़ की अधिकता है. पानी की बर्फ़ के अतिरिक्त यहाँ जमी हुई अमोनिया और मीथेन भी है. यह भी माना जाता है कि अरुण का केंद्र बर्फ़ और पत्थर से निर्मित है. बर्फ़ की बहुलता के कारण की अरुण ग्रह को ‘बर्फ़ दानव’ कहते हैं.

पृथ्वी की तुलना में अरुण ग्रह का गुरुत्वाकर्षण बल कितना है?(Gravity of Uranus compared to earth)

यद्यपि अरुण ग्रह आकार में पृथ्वी की तुलना में कहीं विशाल है. लेकिन इसका गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी की तुलना में कम है. इसका कारण यह है कि अरुण ग्रह पृथ्वी के विपरीत ठोस पदार्थों से ना बना होकर गैस से निर्मित है. अरुण के सतह का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का 86% है. इस कारण यदि पृथ्वी पर आपका वजन 100 पौंड है, तो अरुण पर आपका वजन 86 पौंड होगा.


Friends, आशा है आपको ‘Interesting Facts And Information About Planet Uranus In Hindi‘ रुचिकर लगे होंगे. “Arun Grah Ke Bare Mein Jankari” पसंद आने पर आप इसे Like कर ज़रूर करें. और अपने Friends को Share भी करें. ‘Interesting Facts In Hindi जैसे अन्य Rochak Thathy पढ़ने के लिए हमें Subscribe कर लें. Thanks.

Read More :

चन्द्रमा को जीवाश्म ग्रह क्यों कहते हैं? 

भारत का सबसे बड़ा बाँध कौन सा है?

Leave a Comment