Career In Hindi Jobs

2023 में स्विगी डिलीवरी बॉय कैसे बने? | Swiggy Delivery Boy Kaise Bane

स्विगी डिलीवरी बॉय कैसे बने?,  Swiggy Delivery Boy Kaise Bane, स्विगी डिलीवरी पार्टनर कैसे बने? Swiggy Delivery Partner Kaise Bane, How To Become Swiggy Delivery Boy In Hindi : Swiggy Delivery Partner Job Profile, Selection Process, Qualification, Eligibility Criteria, Salary, Bonus, Online Application etc. आदि की पूरी जानकारी इस पोस्ट में पाएं।

Swiggy Delivery Boy Kaise Bane

Swiggy भारत की सबसे बड़ी food ordering company में से एक है। इसकी स्थापना वर्ष 2014 में की गई। आजकल की व्यस्त दिनचर्या के कारण अक्सर लोग बाहर से फूड ऑर्डर करने लगे हैं। फूड डिलीवरी के लिए डिलीवरी बॉय की जरूरत पड़ती है। Swiggy फूड डिलीवरी के लिए अपनी कंपनी में Swiggy Delivery Boy या Swiggy Delivery Partners को अप्वाइंट करता है। इस तरह swiggy कई डिलीवरी बॉयज को जॉब प्रदान कर रहा है। यदि आप भी Swiggy Delivery Boy बनना चाहते हैं और महीने की अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो इस लेख Swiggy Delivery Boy Kaise Bane की पूरी जानकारी विस्तार से प्रदान करेगा। 

Swiggy Delivery Boy Kaise Bane 

Table of Contents

स्विगी डिलीवरी बॉय कौन होते हैं? | Who Is Swiggy Delivery Boy/Partner 

Swiggy Delivery Boy या Swiggy Delivery Partner स्विगी के साथ स्वतंत्र रूप से जुड़े फूड डिलीवरी करने वाले कर्मचारी होते हैं। कस्टमर्स द्वारा स्विगी ऐप पर फूड ऑर्डर करने के बाद उनके फूड को डिलीवर करने का काम डिलेवरी बॉय को सौंपा जाता है। डिलीवरी बॉय रेस्टोरेंट या आउटलेट से ऑर्डर किया खाना लेते हैं और उसे कस्टमर के पास पहुँचाते हैं। रेस्टोरेंट की दूरी के हिसाब से वे इस काम को जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी करते हैं, ताकि कस्टमर्स को गर्मागर्म खाना मिल सके। इस काम के लिए उन्हें स्विगी द्वारा पेमेंट दी जाती है।

स्विगी डिलीवरी बॉय बनने के फायदे | Swiggy Delivery Boy Job Benefits In Hindi 

Swiggy Delivery Boy या Swiggy Delivery Partner बनने के कई फायदे हैं, जिनका विवरण नीचे दिया जा रहा है :

1. रोजगार का अवसर : Swiggy Delivery Boy फुल टाइम या पार्ट टाइम में रोजगार का एक बेहतरीन अवसर है। अपनी प्राथमिकता के अनुसार खुद तय किया जा सकता है कि आप इसे फुल टाइम जॉब के रूप में करना चाहते हैं या पार्ट टाइम जॉब के रूप में। दोनों ही रूपों में यह कमाई का बेहतरीन विकल्प है। स्टूडेंट्स भी अपने खाली समय का इस्तेमाल कर कमाई कर सकते हैं या आप अपनी अन्य जॉब से बचे समय का बेहतरीन इस्तेमाल कर अतिरिक्त आय हासिल कर सकते हैं।

2. फ्लेक्सिबल समय : Swiggy Delivery Boy का काम करने में समय की फेक्सिबिलिटी प्राप्त होती है। आप जिस समय फ्री हैं, उस समय फूड डिलीवरी का काम कर सकते हैं। इस प्रकार आप पर एक बंधे बंधाये समय में काम करने का दबाव नहीं होता और आप अपने समय को बेहतर तरीके से अन्य कामों के साथ utilize कर सकते हैं।

3. शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं : यदि आपकी आयु 18 से अधिक है और आपके पास टू व्हीलर है और उससे संबंधित दस्तावेज है, तो पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स और एड्रेस प्रूफ देकर आप आसानी से Zomato Delivery Partner बन सकते हैं। 

4. ऑनलाइन आवेदन : Swiggy Delivery Boy बनने के लिए आपको किसी ऑफिस के चक्कर मारने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल के जरिए zomato app install कर ऑनलाइन apply कर सकते हैं। 

5. फैमिली बीमा की सुविधा : Swiggy न सिर्फ अपने डिलीवरी बॉय को बल्कि उसके प्राइस को ₹12 लाख का बीमा प्रदान करता है। इस तरह यह आपको और आपके परिवार को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक क्षति से सुरक्षा प्रदान करता है।

6. पर्सनल लोन की सुविधा : अपने यहां कार्यरत Swiggy Delivery Boy को swiggy आसान पर्सनल लोन की सुविधा मुहैया करवाता है। यदि किसी आकस्मिक और अर्जेंट जरूरत के लिए आपको पर्सनल लोन चाहिए, तो swiggy के कर्मचारी होने की वजह से आसानी से लोन स्वीकृति प्राप्त कर लेंगे।

7. व्हीकल मेंटेनेंस सपोर्ट : Swiggy Delivery Boy खाना डिलीवर करने के लिए टू व्हीलर जैसे बाइक, स्कूटर आदि का इस्तेमाल करते हैं, जिसका मेंटेनेंस आवश्यक है। स्विग्जी इन व्हीकल के मेंटेनेंस का खर्च प्रदान भी करती है, ताकि उनके डिलीवरी बॉय को डिलीवरी करने में कोई असुविधा न हो।

8. आवेदन के लिए वाहन की अनिवार्यता नहीं : यदि आप Swiggy Delivery Boy बनना चाहते हैं, लेकिन आपके पास खुद की गाड़ी नहीं है। तब भी आप डिलीवरी बॉय के रूप में swiggy में काम कर सकते हैं। आपको rent पर गाड़ी लेने की छूट है या swiggy भी डिलीवरी बॉय को गाड़ी मुहैया करवाता है।

9. कोई ज्वाइनिंग फीस नहीं : Swiggy Delivery Boy ya Swiggy Delivery Partner बनने के लिए किसी प्रकार की ज्वाइनिंग फीस की अवश्यकता नहीं पड़ती। आप फ्री में swiggy delivery boy बन सकते हैं।

10. जितना काम उतनी कमाई : Swiggy प्रति डिलीवरी और दूरी के आधार पर डिलीवरी बॉय को पेमेंट करता है। अतः आप जितना काम करेंगे, उतनी कमाई करने के अवसर आपके पास होंगे।

8. बोनस : सैलेरी के अतिरिक Swiggy समय समय पर अपने Delivery Boy को विभिन्न प्रकार के बोनस देता रहता है, जो आय में अतिरिक्त लाभ है।

पढ़ें : Zomato Delivery Boy कैसे बनें?

स्विगी डिलीवरी बॉय के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? | What are the requirements to become a Swiggy Delivery Partner?

Swiggy Delivery Boy का जॉब फुल टाइम या पार्ट टाइम करके अच्छी कमाई की जा सकती है। बिना किसी टाइम बाउंडेशन के ये एक स्वतंत्र नौकरी है। यदि आप भी Swiggy Delivery Boy Job के लिए apply करना चाहते हैं, तो Swiggy द्वारा योग्यताएं निर्धारित योग्यताएं आपके पूर्ण करनी होगी। Swiggy Delivery Boy Qualification की जानकारी नीचे दी जा रही है :

1. आयु सीमा (Age Limit)

आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

2. पैन कार्ड (Pan Card)

आपको अपना पैन कार्ड प्रस्तुत करना होगा, जो आपकी पहचान का प्रमाण होगा।

3. निवास का प्रमाण (Address Proof) 

आपको अपने निवास का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा, जिसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, किरायानामा, यूटिलिटी बिल (बिजली, गैस, टेलीफोन आदि)

4. बैंक खाते का प्रमाण (Bank Account Proof) 

आपको बैंक खाते का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। बैंक खाते में ही आपकी सैलरी ट्रांसफर की जाएगी।

5. वाहन (Vehicle)

Swiggy Delivery Boy बनने के लिए आपके पास एक वाहन (बाइक या साइकिल) होना आवश्यक है, जिससे आप कस्टमर को डिलीवरी पहुंचा सके। वाहन सभी प्रासंगिक कानून और सुरक्षा मापदंड पूर्ण करती हो और आपमें अच्छी ड्राइविंग स्किल्स हों, ताकि आप सुरक्षिती से गाड़ी चला सकें।

स्वयं का वाहन होना आवश्यक नहीं है। आप रेंट पर लिए गए वाहन का इस्तेमाल भी फूड डिलीवरी के लिए कर सकते हैं। कई परिस्थितियों में swiggy भी अपने डिलीवरी बॉय को बाइक या साइकिल प्रदान करता है।

6. ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस (Driving Licence, RC, Insurance)

जिस भी वाहन का डिलीवरी के कार्य में इस्तेमाल किया जाएगा, उसका ड्राइविंग लाइसेंस, RC (Registration Certificate) और इंश्योरेंस प्रमाण पत्र आपको प्रस्तुत करना होगा।

7. एंड्रायड फोन (Android Phone)

आपके पास 2 GB RAM का एंड्रायड फोन (Android phone) होना चाहिए, जिसका version 6.0 या उससे अधिक हो। मोबाइल पर ही Swiggy app install किया जायेगा और आपको फूड ऑर्डर प्राप्त होने पर डिलीवरी निर्देश दिए जायेगी और डिलीवरी संबंधी अपडेट आपको app पर डालनी होगी।

उपरोक्त योग्यताओं के साथ आप Swiggy Delivery Boy या Swiggy Delivery Partner के जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

पढ़ें : चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

स्विगी डिलीवरी बॉय बनने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? | Documents Needed To join As Swiggy Delivery Boy

Swiggy Delivery Boy बनने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है :

1. पैन कार्ड (Pan Card)

आपके पास पैन कार्ड होना आवश्यक है। पहचान के मुख्य प्रमाण के रूप में आपको पैन कार्ड प्रस्तुत करना होगा।

2. आधार कार्ड (Aadhar Card) 

आधार कार्ड पर पहचान के साथ ही निवास संबंधी जानकारी दर्ज होती है। अतः पहचान और निवास के प्रमाण के तौर पर आपको आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।

3. मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) 

आधार कार्ड प्रस्तुत न कर पाने की स्थिति में आप पहचान और निवास के प्रमाण के तौर पर मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत कर सकते है।

 4. बैंक खाते की जानकारी (Bank Details) 

आपको अपने बैंक खाते की जानकारी प्रमाण सहित प्रस्तुत करनी होगी। इसके लिए आप बैंक स्टेटमेंट या पासबुक की प्रति प्रस्तुत कर सकते हैं।

5. ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस (Driving Licence, RC, Insurance)

अपने वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस, RC (Registration Certificate) और इंश्योरेंस प्रमाण पत्र आपको प्रस्तुत करना होगा।

स्विगी डिलीवरी बॉय के लिए अप्लाई कैसे करें? | How To Apply For Swiggy Delivery Boy/ Swiggy Delivery Partner In Hindi

स्विगी डिलीवरी बॉय की जॉब के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया बहुत आसान है। इसके लिए मोबाइल फोन के जरिए घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। निम्न चरणों को फॉलो करें :  

स्विगी डिलीवरी बॉय जॉब अप्लाई ऑनलाइन 

1. सबसे पहले https://ride.swiggy.com/ वेबसाइट पर विजिट करें। वहां आपको Ride With Us का ऑप्शन दिखाई देगा। उस ऑप्शन पर क्लिक करें। एक एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा।

2. एप्लीकेशन फॉर्म में डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नम्बर, शहर, वाहन की जानकारी आदि भरनी होगी। शहर वह होना चाहिए, जहां आपको डिलीवरी का कार्य करना है। इस फॉर्म में आपसे रेफरल कोड भी पूछा जायेगा। यदि आप किसी अन्य swiggy delivery boy के रेफरेंस से आए हैं, तो उसके द्वारा दिए रेफरल कोड भर सकते हैं, अन्यथा इस बिंदु को खाली छोड़ सकते हैं। सारी जानकारी भरने के बाद आपके Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा और आपका एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट हो जायेगा।

3. कुछ दिनों में Swiggy के प्रतिनिधि द्वारा आपको कॉल की जाएगी और डॉक्युमेंट्स सत्यापन के लिए बुलाएंगे।

4. डॉक्युमेंट्स के सत्यापन के बाद आपकी ट्रेनिंग और ज्वाइनिंग के बारे में जानकारी दी जायेगी। 

12. ज्वाइन करवाने के बाद Swiggy Delivery Boy की ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद आपको टी शर्ट और बैग दिया जाएगा। अब आप Swiggy Delivery Partner बन चुके हैं और Swiggy Delivery Boy का काम करने के लिए तैयार हैं।

पढ़ें : गोली वडा पाव की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

Swiggy Delivery Boy Job Timing 

Swiggy Delivery Partners या Swiggy Delivery Boy के पास पार्ट टाइम या फुल टाइम काम करने का विकल्प होता है। वे अपनी सुविधा के अनुसार दोनों में से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। उनके पास विकल्प रहता है कि वे कितनी भी बार इस टाइमिंग्स को चुन सकते हैं या बदलाव कर सकते हैं। Swiggy Delivery Partners Job Timing मुख्यत: 3 कैटेगरी में विभाजित है :

1. फुल टाइम पार्टनर (Full Time Partner)

2. पार्ट टाइम पार्टनर (Part Time Partner)

3. अस्थाई पार्टनर (Temporary Partner)

तीनों कैटेगरी में Swiggy Delivery Boy Job Timings इस प्रकार है :

Full Time Partner

समय ब्रेक का समय कुल कार्य के घंटे
8 AM – 6 PM 11 AM – 12 PM 9 घंटे 
12 PM – 11 PM 4 PM – 6 PM  9 घंटे 

 Part Time Partner 

समय ब्रेक का समय कुल कार्य के घंटे
12 AM – 5 PM 30 min 5 घंटे 
5.30 PM – 10.30 PM 30 min  5 घंटे 
7 AM – 12 AM 30 min  5 घंटे 

Temporary Partner

अस्थाई पार्टनर के तौर पर 5 घंटे प्रतिदिन या सप्ताह में 3 दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार काम करना होता है। ब्रेक टाइम 30 मिनट का होता है। आप अपनी सुविधानुसार कार्य के घंटे बढ़ा सकते है। ये schedule शहर के अनुसार बदल सकता है।

स्विगी में डिलीवरी बॉय की सैलरी कितनी होती है? | Swiggy Delivery Boy Salary In Hindi 

Swiggy Delivery Boy या Swiggy Delivery Partner की सैलरी या कमाई मुख्यत: Earn Per Delivery Model पर आधारित है यानी प्रति डिलेवरी पेमेंट किया जाएगा। इसका अर्थ है कि डिलीवरी बॉय जितनी डिलीवरी करेगा, उतनी कमाई कर पायेगा। इसके अतिरिक्त भी उनकी सैलरी के संबंध में अन्य नियम हैं। 

स्विगी डिलीवरी बॉय की वार्षिक कमाई (Swiggy Delivery Boy Yearly Income)

भारत में Swiggy Delivery Boy औसतन ₹3,00,000 प्रति वर्ष या ₹154 प्रति घंटे कमाता है। शुरुवाती लेवल पर डिलीवरी बॉय का जॉब ज्वाइन करने वाले ₹2,45,000 प्रति वर्ष तथा अनुभवी डिलीवरी बॉय ₹5,00,000 प्रति वर्ष तक की कमाई करते हैं।

स्विगी डिलीवरी बॉय की मासिक कमाई (Swiggy Delivery Boy Monthly Income)

Swiggy Delivery Boy की कमाई इस बात पर भी निर्भर करती है कि वह फुल टाइम डिलीवरी काम कर रहा है या पार्ट टाइम। साथ ही दूरी और ऑर्डर्स की संख्या भी कमाई निर्धारित करने के प्रमुख कारकों में शामिल है। 

  • एक फुल टाइम डिलीवरी बॉय प्रतिदिन औसतन 14 ऑर्डर्स डिलीवर कर पाता है और महीने में लगभग ₹25,000 – ₹26,000 कमा लेता है। 
  • एक पार्ट टाइम डिलीवरी बॉय प्रतिदिन औसतन 5 से 7 ऑर्डर्स डिलीवर कर पाता है और महीने में लगभग ₹12,000 कमा लेता है।
पार्टनर  न्यूनतम आय (मासिक) अधिकतम आय (मासिक)
फुल टाइम डिलीवरी बॉय  ₹12,500 – ₹20,500 ₹30,000 – ₹50,000
पार्ट टाइम डिलीवरी बॉय  ₹7,500 – ₹13,000 ₹15,500 – ₹27,000
अस्थायी डिलीवरी बॉय  ₹6,500 – ₹8,500  ₹9,000 – ₹12,000

Swiggy Delivery Boy Salary Structure

Swiggy प्रति ऑर्डर DE प्रदान करता है, जो ₹15 से ₹90 प्रति ऑर्डर होती है। यह मुख्यत: दूरी और टाइम पर निर्भर करती है। जितना ज्यादा दूरी होगी, इतनी ज्यादा इसकी cost होगी। Swiggy अपने Full Time और Part Time Delivery Boy को दैनिक आधार पर न्यूनतम वेतन भी प्रदान करता है। यदि किसी दिन उन्हें कोई ऑर्डर नहीं मिला, लेकिन वे स्विगी ऐप में लॉगिन हैं और अपने डिलीवरी एरिया में हैं, तो उन्हें उस दिन का न्यूनतम वेतन दिया जायेगा।

Payment Scheme

Parameter  Amount 
Top Pay 110
Base Pay  20
FM Distance (per km) 05
FM Time (per min) 02
LM upto 5 km 05
LM > 5 km 10
LM Time (per min) 01

जब कोई ऑर्डर न हो, तब न्यूनतम वेतन | Minimum Salary Per Day If There Are No Orders

रोल  न्यूनतम वेतन
फुल टाइम डिलीवरी बॉय  ₹500
पार्ट टाइम डिलीवरी बॉय  ₹300

डिलीवरी बॉय की सैलरी साप्ताहिक आधार पर सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। Swiggy App के Payment Section में वह अपनी Earning चेक की जा सकती कर है।

पेपर प्लेट्स का बिजनेस कैसे शुरू करें?

बर्फ गोले का बिजनेस कैसे शुरू करें?

पॉपकॉर्न बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

 FAQ (Frequently Asked Questions) 

Swiggy Delivery Partner App क्या हैं?

Swiggy Delivery Partner App एक मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसके द्वारा Swiggy अपनी कंपनी से जुड़े Delivery Boys या Delivery Partners की Duty Manage करते हैं | हर Swiggy Delivery Partner को यह App अपने मोबाइल पर इंस्टॉल करना होता है। इस एप में ही उन्हें फूड डिलीवरी के संबंध में इंस्ट्रक्शन मिलते हैं और वे food Pickup और food Deliver का काम करते हैं | अपनी सैलेरी डिटेल्स भी वे इस एप के जरिए देख सकते हैं।

स्विगी में डिलीवरी बॉय के जॉब के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

स्विगी में डिलीवरी बॉय के जॉब के लिए के लिए ride.swiggy.com वेबसाइट पर विजिट करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

क्या डिलीवरी बॉय के लिए Swiggy बाइक प्रदान करता है?

हां! आवश्यकता पड़ने पर swiggy अपने डिलिवरी बॉय बाइक प्रदान करता है। वैसे सामान्यत: डिलीवरी बॉय के पास अपनी खुद की बाइक होती है।

क्या Swiggy Delivery Boy बनने के लिए ज्वाइनिंग फीस लगती हैं?

नहीं! Swiggy Delivery Boy बनने के लिए किसी प्रकार की ज्वाइनिंग फीस की जरूरत नहीं पड़ती। आप फ्री में Swiggy Delivery Boy बन सकते हैं।

स्विगी डिलीवरी ब्वॉय बाइक का पेट्रोल का खर्चा कौन देता है?

स्विगी डिलीवरी ब्वॉय अपनी बाइक के पेट्रोल का खर्च स्वयं उठाते हैं।

क्या महिलाएं Swiggy Delivery Boy का काम कर सकती हैं।

हां! महिलाएं भी Swiggy Delivery Boy का काम कर सकती हैं।

क्या हम साईकिल से Swiggy Delivery Boy का जॉब कर सकते हैं?

हां! आप साइकिल से भी Swiggy Delivery Boy का जॉब कर सकते हैं। Swiggy का मूल मकसद कस्टमर्स को उनका ऑर्डर पहुंचाना है, उसके लिए किसी भी साधन का इस्तेमाल किया जा सकता है। बस फूड की डिलीवरी समय पर होनी चाहिए।

क्या साईकिल से डिलीवरी के लिए भी ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है?

नहीं! साइकिल से डिलीवरी करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती। अतः आप यदि साइकिल को डिलीवरी का साधन रखकर swiggy delivery boy के लिए अप्लाई करते हैं, तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत न करने की छूट होती है।

स्विगी डिलीवरी बॉय कितना पैसा कमाते है?

स्विगी डिलीवरी बॉय को प्रति डिलीवरी के हिसाब से पैसा मिलता है। जितनी अधिक डिलीवरी उतनी अधिक कमाई होती है। 4 से 5 घंटे काम करके भी आप ₹25,000 से ₹30,000 महीने आसानी से कमा सकते हैं।

स्विगी फूड डिलीवरी जॉब इन दिल्ली

दिल्ली में स्विगी डिलीवरी बॉय के जॉब के लिए Swiggy की ऑफिशियल वेबसाइट ride.swiggy.com पर जाकर ऑनलाइन apply करना होगा। आप स्वयं दिल्ली के Swiggy Office में जाकर भी डिलीवरी बॉय के जॉब के लिए आवेदन भर सकते हैं।

Leave a Comment