सोने की फसल अकबर बीरबल की कहानी | Sone Ki Fasal Akbar Birbal Ki Kahani

सोने की फसल अकबर बीरबल की कहानी | Sone Ki Fasal Akbar Birbal Ki Kahani | Akbar Birbal New Story In Hindi 

Sone Ki Fasal Akbar Birbal Ki Kahani 

Table of Contents

Sone Ki Fasal Akbar Birbal Ki Kahani 

एक बार की बात है, सम्राट अकबर के दरबार में एक किसान आया। उसने रोते हुए कहा, “महाराज, मेरी ज़मीन बंजर हो गई है। उसमें कुछ भी नहीं उगता। मैं और मेरा परिवार भूख से मरने वाले हैं।”

अकबर ने यह समस्या अपने सलाहकार बीरबल के सामने रखी। बीरबल ने कहा, “महाराज, दरबार खत्म होने के बाद किसान मेरे पास आ जाए। मैं उसे कुछ बीज दूंगा, जिन्हें ज़मीन में बोने से खेत में सोने की फसल लहलहा उठेगी।”

“सोने की फसल!” सम्राट अकबर हैरान रह गए। उन्होंने कहा, “बीरबल, तुम क्या कह रहे हो? सोने की फसल कैसे होगी?”

बीरबल मुस्कुराए और बोले, “महाराज, धैर्य रखें। किसान को बस इतना करना है कि वह अपनी ज़मीन में जीतोड़ मेहनत से काम करे। समय आने पर निश्चित रूप से सोने की फसल लहलहाएगी।”

दरबार के बाद किसान बीरबल के पास गया। बीरबल ने उसे कुछ बीज दिए। उन बीजों को देखकर किसान ने कहा, “महाशय! ये तो सामान्य बीज हैं, इससे सोने की फसल कैसे होगी? ऊपर से मेरा खेत तो बंजर है।”

बीरबल ने कहा, “तुम्हारी मेहनत और तुम्हारा पसीना इन बीजों को सोने की फसल में बदल देगा। तुम अपने खेत में जीतोड़ मेहनत करो।”

किसान बीरबल पर विश्वास करते हुए अपनी ज़मीन में वे बीज बो दिए और सोना मिलने की आस में खेत में खूब मेहनत करने लगा। 

एक साल बाद किसान फिर से सम्राट अकबर के दरबार में आया। इस बार उसके चेहरे पर खुशी थी। उसने कहा, “महाराज, बीरबल जी की बात सच हुई है। मेरी ज़मीन में सोने की फसल लहलहा रही हैं! आप उसे देखने जरूर आएं।”

अकबर जब बीरबल और अन्य दरबारियों के साथ खेत में पहुंचा, तो खेत देखकर हैरान हुआ? खेत में गेहूं की फसल लहलहा रही है, जिसकी बालियां धूप में सोने सी चमक रही थी।”

सम्राट अकबर ने कहा, “इसमें सोने की फसल कहां है?”

बीरबल ने कहा, “महाराज, यही तो है सोने सी फसल, जो किसान की मेहनत का परिणाम है। देखिए आज उसका बंजर खेत इन लहलहाती फसल के साथ सोने सा चमक रहा है। ये वही खेत है, जिसमें कोई भी फसल होने की आस किसान ने छोड़ दी। अब इस फसल को बेचकर किसान वाकई में सोना खरीद सकता है। तो हुई ना, ये सोने की फसल!”

अकबर बहुत खुश हुए। 

बीरबल ने कहा, “महाराज! असली सोना वो है, जो हमारे जीवन को खुशहाल और समृद्ध बनाता है। किसान की मेहनत और धरती की उदारता ने उसे सच्चा सोना दिया है।”

सीख

  • कड़ी मेहनत और लगन से सफलता अवश्य मिलती है।
  • बुद्धिमानी और दूरदर्शिता हमें जीवन में कई चुनौतियों का सामना करने में मदद करती हैं।
  •  असली खुशी और समृद्धि कड़ी मेहनत और ईमानदारी से प्राप्त होती है।

उम्मीद है आपको Akbar Birbal And Gold Crop Story In Hindi पसंद आई होगी। ऐसी की मज़ेदार कहानियां पढ़ने के लिए हमें subscribe ज़रूर करें। धन्यवाद!

सबसे अनमोल वस्तु अकबर बीरबल की कहानी

शाही घोड़ा अकबर बीरबल की कहानी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top