पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा के बारे में 53 रोचक तथ्य और जानकारी (Moon In Hindi)

चपन से ही हम चाँद (Moon) को आसमान पर चमकता हुआ देखते आ रहे हैं, उससे जुड़ी किस्से-कहानियाँ सुनते आ रहे हैं. लेकिन कई ऐसे तथ्य और जानकारियाँ हैं, जिनसे हम अनजान हैं.

चाँद की उत्पत्ति कैसे हुई? चाँद कैसे अस्तित्व में आया? चाँद का आकार क्या वही है, जो हमें दिखाई पड़ता है? क्या चाँद पर वायुमंडल और पानी की मौजूदगी है? ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाबों के साथ कई अन्य रोचक जानकरियाँ आप इस लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं.

पढ़िये चंद्रमा के बारे में रोचक जानकारी/तथ्य (Interesting Facts And Information About Moon In Hindi ) :

53 Amazing Facts About Moon In Hindi

Table of Contents

Moon Facts In Hindi

Interesting Facts About Moon In Hindi

1. चंद्रमा की उत्पत्ति कब और किस प्रकार हुई?

चंद्रमा की उत्पत्ति लगभग 4.5 अरब वर्ष पूर्व मानी जाती है. इस संबंध में एक लोकप्रिय सिद्धांत के अनुसार आकार में मंगल ग्रह (Mars) के बराबर एक थिया (Theia) नामक चट्टान लगभग 4.5 अरब वर्ष पूर्व पृथ्वी से आकर टकराई थी. इस टकराव के फलस्वरूप निकले मलबों से चंद्रमा का निर्माण हुआ था.

2. चंद्रमा की आयु कितनी है?

NASA के apollo-14 मिशन के दौरान एकत्रित किये गये Lunar Rocks के सैंपल का अध्ययन कर वैज्ञानिकों द्वारा पता लगाया गया कि चंद्रमा लगभग 4.51 बिलियन वर्ष पूर्व अस्तित्व में आया. इस तरह चंद्रमा की आयु 4.51 बिलियन वर्ष है.

3. पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है चंद्रमा 

चंद्रमा (Moon) पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है. सौरमंडल के 181 उपग्रहों में यह पांचवा सबसे बड़ा उपग्रह है. सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह ब्रहस्पति का Ganymede है, जो दो ग्रहों प्लूटो (Pluto) और बुध (Mercury) से भी बड़ा है.

4. चंद्रमा का आकार कैसा होता है?

पृथ्वी (Earth) से देखने पर चंद्रमा गोलाकार नज़र आता है. किंतु वास्तव में इसका आकार अंडे के समान है अर्थात् अंडाकार है.

5. चन्द्रमा का व्यास कितना है?

चंद्रमा का व्यास 3476 किमी है, जो पृथ्वी के व्यास का लगभग 1/4 है. चंद्रमा का आकार बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) के उपग्रहों से भी बहुत छोटा है.

6. चंद्रमा का वजन/भार कितना है?

चंद्रमा का वजन लगभग 81 अरब टन है.

7. दूसरा सबसे अधिक घनत्व वाला ग्रह कौन सा है?

जिन उपग्रहों के घनत्व ज्ञात हैं, उनमें चंद्रमा दूसरा सबसे अधिक घनत्व वाला उपग्रह है. पहले स्थान पर बृहस्पति का उपग्रह आयो (Io) है.

8. चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा कितने दिन में करता है?

चंद्रमा को पृथ्वी का परिक्रमा करने में 27.3 दिन का समय लगता है.

9. चंद्रमा किस गति से पृथ्वी की परिक्रमा करता है?

चंद्रमा 2300 मील/घंटे (3700 किलोमीटर/घंटे) की औसत गति से पृथ्वी की परिक्रमा करता है.

10. पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी कितनी है?/पृथ्वी और चंद्रमा की बीच की दूरी क्या है?

चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी लगभग1,38,900 मील (3,84,000 किलोमीटर) है.

11. चंद्रमा किसके प्रकाश से चमकता है?

हालांकि चंद्रमा रात में चमकता दिखाई पड़ता है. लेकिन उसका स्वयं का कोई प्रकाश नहीं होता. वह सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है.

12. चंद्रमा का प्रकाश पृथ्वी पर कितने समय में पहुँचता है?

चंद्रमा का स्वयं का कोई प्रकाश नहीं होता. वह सूर्य के प्रकाश का परावर्तन करता है. यह प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में 1.3 सेकंड लगते हैं.

13. चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण बल कितना है?

चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का मात्र छठा हिस्सा है. इसका अर्थ यह हुआ कि चंद्रमा की सतह पर किसी व्यक्ति का भार पृथ्वी की तुलना में 1/6 (16.5%) होगा. वजन कम महसूस होने के कारण चंद्रमा पर कोई भी व्यक्ति बहुत ऊँची छलांग लगा सकता है.

14. चंद्रमा पर वायुमंडल है या नहीं?

गुरुत्वाकर्षण शक्ति क्षीण होने के कारण चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं है. इसका अर्थ यह है कि चंद्रमा ब्रह्मांडीय किरणों, उल्कापिंडों और सौर हवाओं से असुरक्षित है. यहाँ तापमान में भी बहुत भिन्नता पाई जाती है. वायुमंडल की कमी के कारण चंद्रमा पर कोई आवाज़ नहीं सुनी जा सकती है और यहाँ से आकाश हमेशा काला दिखाई पड़ता है.

15. चंद्रमा पर दिन और रात का तापमान कितना है?

चंद्रमा दिन के समय अत्यंत गर्म और रात में अत्यंत ठंडा होता है. यहाँ दिन का औसत तापमान 134 डिग्री सेल्सियस और रात का -153 डिग्री सेल्सियस रहता है.

16. चंद्रमा प्रतिवर्ष पृथ्वी से कितना दूर होता जा रहा है?

चंद्रमा प्रतिवर्ष पृथ्वी से लगभग 3.8 सेमी दूर जा रहा है. अनुमान है कि यह क्रम लगभग 50 बिलियन वर्षों तक जारी रहेगा. उस स्थिति में चंद्रमा को पृथ्वी की परिक्रमा करने में 27.3 दिनों के बजाय लगभग 47 दिन लगेंगे.

17. सूर्य चंद्रमा से कितना बड़ा है?

पृथ्वी से देखने पर सूर्य और चंद्रमा दोनों एक ही आकार के दिखाई पड़ते हैं. लेकिन वास्तव में चंद्रमा सूर्य से 400 गुना छोटा है. सूर्य की तुलना में पृथ्वी से 400 गुना करीब होने के कारण चंद्रमा आकार में सूर्य जितना प्रतीत होता है.

18. क्यों पृथ्वी से चंद्रमा का एक भाग दिखाई पड़ता है?

हमेशा चंद्रमा का एक ही भाग पृथ्वी के सामने होता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि चंद्रमा के अपने अक्ष पर घूर्णन की अवधि और पृथ्वी की कक्षा में परिक्रमा की अवधि एकसमान है. हम हमेशा चंद्रमा का 50% भाग ही देख पाते हैं.

19. आधे चाँद से पूरा चाँद कितने गुना चमकदार होता है?

आधे चाँद की तुलना में पूरा चाँद 9 गुना अधिक चमकदार होता है.

20. यदि चाँद ना रहे, तो क्या होगा?

यदि चंद्रमा न रहे, तो पृथ्वी पर दिन मात्र 6 घंटे का होगा.

पढ़ें : जानिए सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह ज्यूपिटर के बारे में रोचक तथ्य 

21. किस देश का क्षेत्रफल चंद्रमा के क्षेत्रफल के बराबर है?

चंद्रमा का क्षेत्रफल अफ्रीका के क्षेत्रफल के बराबर है.

22. चंद्रमा से पृथ्वी कैसी दिखती है?

चंद्रमा की सतह से पृथ्वी को देखने पर यह अपने मूल आकार से 4 गुना अधिक बड़ी दिखाई पड़ती है. साथ ही यह पूर्णिमा के चाँद की तुलना में 45 से 100 गुना अधिक चमकदार भी दिखाई पड़ती है.

23. चंद्रग्रहण कैसे पड़ता है?

चंद्रग्रहण वह खगोलीय स्थिति है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के मध्य आ जाती है. जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में होते हैं, तब चंद्रग्रहण पड़ता है. जब पृथ्वी पर चंद्रग्रहण होता है, तब चंद्रमा पर सूर्यग्रहण होता है.

24. ज्वार-भाटा की उत्पत्ति का मुख्य कारण क्या है?

पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा की पारस्परिक गुरुत्वाकर्षण शक्ति की क्रियाशीलता के कारण सागरीय जल में ज्वार-भाटा उत्पन्न होता है.

25. अब तक कितने लोग चाँद पर कदम रख चुके हैं?

अब तक चंद्रमा पर मात्र 12 लोगों द्वारा ही कदम रखा गया है. ये सभी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री थे.

26. चंद्रमा पर सबसे पहला कदम किसने रखा था?

सबसे पहले चंद्रमा पर कदम रखने वाले अंतरिक्ष यात्री 1969 में अपोलो-11 मिशन पर गए नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) थे. नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) ने जब पहली बार चंद्रमा पर कदम रखा था, तब उनके हाथ में राईट ब्रदर्स (wright brothers) द्वारा निर्मित पहले हवाई जहाज का एक टुकड़ा था.

27. चंद्रमा पर दूसरा कदम किसने रखा था?

चंद्रमा पर कदम दूसरा कदम बज़ एड्रियन (Buzz Adrian) ने रखा था, जो 1969 में अपोलो-11 मिशन पर नील आर्मस्ट्रांग के साथी थे.

28. चंद्रमा पर अंतिम कदम किसने रखा था?

चंद्रमा पर कदम रखने वाले अंतिम व्यक्ति 1972 में अपोलो-17 मिशन पर गए जीन सर्नन (Gene Cernan) थे.

29. चंद्रमा पर कितने मानवयुक्त यान भेजे गए हैं?

1969 से 1972 तक चंद्रमा पर 6 मानवयुक्त यान भेजे गए. 1972 के उपरांत चंद्रमा पर मानव रहित अंतरिक्ष यान ही भेजे गए हैं.

30. चंद्रमा पर उतरने वाला सबसे पहला अंतरिक्ष यान कौन सा था?

2 जनवरी 1959 में सोवियत संघ द्वारा लांच किया गया मानव रहित यान लूना-1 पहला अंतरिक्ष यान था, जो चंद्रमा की सतह के करीब से गुजरा था. तकनीकी खामियों के कारण यह चंद्रमा की सतह पर लैंड नहीं कर पाया, बल्कि 5995 किलोमीटर दूर से गुजर गया. लूना परियोजना के अंतर्गत छोड़ा गया दूसरा याह लूना-2 सफ़लतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर पहुँचा (13 सितंबर 1959).

31. चंद्रयान १ मिशन कब लांच हुआ था?

चंद्रमा पर झंडा फ़हराने वाला भारत विश्व का चौथा देश है. इसरो (ISRO) एक चन्द्र-अन्वेषण कार्यक्रम के अंतर्गत भारत ने चंद्रमा पर अपना पहला अंतरिक्ष यान “चंद्रयान-1” (Chandrayaan-1) भेजा था. यह एक मानवरहित यान था, जिसे 12 अक्टूबर 2008 में भेजा गया था. चंद्रयान ऑर्बिटर मून इम्पैक्ट प्रोब (MIP) 14 नवंबर 2008 को चंद्रमा की सतह पर उतरा था. “चंद्रयान-1” (Chandrayaan-1) का उद्देश्य चंद्रमा की सतह के नक़्शे, पानी के अंश और हीलियम की तलाश करना था. इसका कार्यकाल २ वर्ष का था. लेकिन नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूटने की वजह से इसे 1 वर्ष में ही बंद कर दिया गया था.

32. चंद्रयान 2 मिशन कब लांच किया गया?

“चंद्रयान-२” (Chandrayaan-2)  14 जुलाई 2019 में लांच किया गया. लेकिन तकनीकी ख़राबी एक कारण लांच के 56 मिनट पहले ही इसे बंद कर दिया गया. 22 जुलाई 2019 में इसे पुनः लांच किया गया. 6 सितंबर 2019 को लगभग 1.53 बजे इसका संपर्क इसरो के नियंत्रण कक्ष से टूट गया. इसका चंद्रमा की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊँचाई पर होने का अनुमान है.

33. चंद्रमा पर पानी की खोज किस देश ने की?

चंद्रमा पर सर्वप्रथम पानी के अस्तित्व की खोज भारत द्वारा की गई. वर्ष 2008 में चंद्रयान मिशन में चंद्रमा पर बर्फ़ के रूप में पानी के अस्तित्व की खोज की गिया. जिसकी पुष्टि NASA द्वारा भी की गई.

34. क्या चंद्रमा पर भूकंप आते हैं?

पृथ्वी पर आने वाले भूकंपों (earthquakes) की तरह चंद्रमा की सतह पर भी कंपन होता है, जिसे moonquakes कहा जाता हैं. Moonquakes आने का कारण पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षणीय प्रभाव है. पृथ्वी पर आने वाले भूकंप की अवधि कुछ ही मिनट की होती है. लेकिन चंद्रमा पर moonquakes आधे से एक घंटे तक आ सकता है. हालांकि earthquakes की तुलना में moonquakes की तीव्रता अत्यंत कम होती है.

35. चंद्रमा पर सबसे ऊँचा पर्वत कौन सा है?

मॉन्स हाइजन (Mons Huygens) चंद्रमा पर सबसे ऊँचा पर्वत है. इसकी ऊँचाई 4700 मीटर है, जो माउंट एवरेस्ट की आधी है. माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) की ऊँचाई 8848 मीटर है.

36. चंद्रमा पर इंटरनेट की गति कितनी है?

चंद्रमा पर इंटरनेट की गति (Internet speeds) काफी अधिक है. NASA के द्वारा चंद्रमा पर wi-fi connection की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जो एक विश्व रिकॉर्ड है. यह वाई-फाई कनेक्शन 19 mbps की speed देता है.

37. चंद्र इंद्रधनुष (Moonbows) क्या  है?

चंद्रमा पर बनने वाले इंद्रधनुष को चंद्र-इन्द्रधनुष (Lunar rainbows या Moonbows) कहा जाता है. Moonbows का निर्माण चंद्रमा की सतह द्वारा प्रकाश परावर्तित करने के फलस्वरूप होता है. नग्न आँखों के लिए यह प्रकाश बहुत धुंधला होता है, इसलिए moonbows सफेद दिखाई पड़ते हैं.

38. चंद्रमा पर काले धब्बे क्यों दिखाई देते हैं?

चंद्रमा की सतह से टकराने वाले क्षुद्रग्रह और धूमकेतु के कारण इसकी सतह पर बहुत सारे गड्ढे हैं. चूंकि चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं है, इसलिए ये गड्ढे अब तक संरक्षित हैं. यही गड्ढे काले धब्बे के रूप में दिखाई पड़ते हैं.

39. चंद्रमा के गड्ढों के नाम रखने की शुरुवात किसने की? 

चंद्रमा की सतह के गड्ढो के नाम वैज्ञानिक, अविष्कारक, कलाकार या खोजकर्ताओं के नाम पर रखे जाते हैं. इसकी शुरूवात 1645 में ब्रुसेल्स के एक इंजीनियर माइकल वैन लैंग्रेन ने की थी.

40. सौरमंडल का सबसे बड़ा गड्ढा कहाँ है?

सौरमंडल के सभी ग्रहों में सबसे बड़ा गड्ढा चंद्रमा में है. इसे दक्षिण ध्रुव-एटकन (South Pole-Aitken) के नाम से जाना जाता है. इसका व्यास लगभग 1550 मील (2500 किमी) है. पृथ्वी की सतह से देखा जाने वाला चंद्रमा का सबसे बड़ा गड्ढा बेली क्रेटर (Bailly Crater) है. बैली क्रेटर का व्यास 183 मील है.


41-53 Chandrama Ke Bare Mein Rochak Jankari


41. टेलीस्कोप से चंद्रमा जिस तरह का दिखाई पड़ता है, उसका मानचित्र सबसे पहले ब्रिटिश खगोलशास्त्री थॉमस हैरियट (Thomas Harriot) द्वारा बनाया गया था.

42. चंद्रमा की सतह पर गोल्फ खेलने वाले पहले व्यक्ति अंतरिक्ष यात्री एलन शेफर्ड (Alan Shepherd) थे, जिन्होंने 1971 में चंद्रमा की सतह पर गोल्फ खेला था. उनके द्वारा हिट की गई गोल्फ की गेंद ने 800 मीटर का फ़ासला तय किया था.

43. Apollo-11 के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा चंद्रमा पर कुछ यादगार निशानियाँ छोड़ी गई थी, जैसे शांति के प्रतीक स्वरुप सोने की एक पिन, दुनिया के 73 राजनेताओं का सद्भावना संदेश, apollo-1 mission के यान का एक टुकड़ा, apollo-1 mission के अंतरिक्ष यात्रियों की याद में कुछ मैडल्स.

44. चंद्रमा की यात्रा वाले अंतरिक्ष यात्रियों ने वहाँ मल, मूत्र और उल्टी के 96 बैग छोड़े हैं.

45. बज़ एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने चंद्रमा पर पेशाब किया था.

46. चंद्रमा की सतह पर लगभग 1,81,400 किलो मानव निर्मित मलबा पड़ा हुआ है. ये मलबा 70 से भी अधिक अंतरिक्ष यानों और दुर्घटनाग्रस्त कृत्रिम उपग्रहों का है.

47. चंद्रमा पर गए अमरीकी अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा वहाँ गाड़े गए संयुक्त राज्य अमेरिका के झंडे सूरज के विरंजन प्रभाव (bleaching effect) के कारण सफेद हो चुके हैं.

48. अपोलो-11 की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग में उपयोग किये गए कंप्यूटर की तुलना में आज एक स्मार्ट फोन में अधिक कंप्यूटिंग पॉवर है.

49. अब तक के अपोलो मिशन द्वारा चंद्रमा की सतह से 196 टुकड़े लाये गये हैं, जिनका कुल वजन 382 किलो है.

50. चंद्रमा पर दिखाई देने वाले धब्बों को चीन में ‘चाँद पर मेंढक’ कहा जाता है.

51. वायुमंडल न होने के कारण चंद्रमा की सतह पर किसी भी व्यक्ति का पदचिह्न हमेशा बना रह सकता है. चंद्रमा पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति बज़ एड्रियन (Buzz Adrian) के पदचिन्ह आज भी चंद्रमा की सतह पर मौजूद हैं.

52. शीत युद्ध (cold war) के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपनी श्रेष्ठता प्रदर्शित करने के लिए चंद्रमा पर परमाणु बम विस्फोट करने की योजना बनाई थी. यह एक सीक्रेट प्रोजेक्ट था, जिसे प्रोजेक्ट ए-119 (Project A-119) नाम दिया गया था. लेकिन यह  प्रोजेक्ट कभी पूरा नहीं हो सका.

53. एक अनुमान के अनुसार यदि आप 70 मील/घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए चाँद पर जायेंगे, तो वहाँ पहुँचने में आपको 135 दिन लगेंगे.

पढ़ें : चन्द्रमा को जीवाश्म ग्रह क्यों कहते हैं? 

Friends, आशा है आपको ‘Interesting Moon Facts In Hindi‘ रुचिकर लगे होंगे जानकारी पसंद आने पर आप इसे Like कर ज़रूर करें. और अपने Friends को Share भी करें. ‘Interesting Facts About Moon In Hindi जैसे अन्य Rochak Thathy पढ़ने के लिए हमें Subscribe कर लें. Thanks.

Read More Interesting Facts In Hindi :

बाघ के बारे में ७५ रोचक तथ्य

बिल्ली के बारे में १०१ रोचक तथ्य

फ़िनलैंड के बारे में  ५५ रोचक तथ्य 

कुत्ते के बारे में १०० रोचक तथ्य

बाज के बारे में ६० रोचक तथ्य 

Leave a Comment