IPL

IPL का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है? | IPL Ka Sabse Mahanga Khiladi Kaun Hai List 

IPL का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है? IPL Ka Sabse Mahanga Khiladi Kaun Hai List, IPL Most Expensive Player List, IPL Auction 2023

IPL Ka Sabse Mahanga Khiladi Kaun Hai

IPL (Indian Premier League) में देश विदेश के धुरंधर खिलाड़ियों का जमवाड़ा लगता है और उन्हें टीम में शामिल करने के लिए ऑक्शन होता है, जिसमें खिलाड़ियों के नाम की बोलियां लगती है। आइए जानते हैं कि आईपीएल में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन रहे हैं।

IPL Ka Sabse Mahanga Khiladi Kaun Hai List 

Table of Contents

सैम कर्रन (IPL 2023) 

IPL 2023 में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन (Sam Curren), जिन्हें पंजाब किंग्स ने सबसे ऊंची कीमत लगाकर खरीदा है। पंजाब किंग्स ने सैम कर्रन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 18.5 करोड़ की कीमत दी है।

ईशान किशन (IPL 2022)

IPL 2022 में सबसे महंगे खिलाड़ी थे – ईशान किशन (Ishan Kishan), जिन्हें 15.25 करोड़ की कीमत देकर मुंबई इंडियंस ने खरीदा था।  

क्रिस मॉरिस (IPL 2021)

IPL 2021 में सबसे महंगे खिलाड़ी थे साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर क्रिस मॉरिस (Chris Morris), जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ की ऊंची बोली लगाकर खरीदा था। 

पैट कमिंस (IPL 2020)

IPL 2020 में ऑस्ट्रेलियन बॉलर और उपकप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) सबसे महंगे खिलाड़ी थी। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने ₹ 15.5 करोड़ की कीमत देकर ऑक्शन में खरीदा था और अपनी टीम में शामिल किया था।

जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती (IPL 2019)

IPL 2019 में सबसे महंगे खिलाड़ी थे वरुण चक्रवर्ती और और जयदेव उनादकट। वरुण चक्रवर्ती को केकेआर ने और जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने ₹8.4 करोड़ में खरीदा था।

बेन स्टोक्स (IPL 2018)

IPL 2018 में सबसे महंगे खिलाड़ी की खरीदी की थी – राजस्थान रॉयल्स ने, जिसने इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ देकर खरीदा था और बेन स्टोक्स 2017 के बाद 2018 आईपीएल सीज़न के भी सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे।

बेन स्टोक्स (IPL 2017)

IPL 2017 में सबसे ज्यादा कीमत देकर राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स ने इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को खरीदा था। बेन स्टोक्स के लिए राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स ने 14.5 करोड़ की कीमत चुकाई थी। उस वर्ष आईपीएल सीजन में बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

शेन वॉटसन (IPL 2016)

IPL 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर शेन वॉटसन (Shane Watson) को 9.5 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था और शेन वॉटसन उस वर्ष आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। 

युवराज सिंह (IPL 2015)

IPL 2015 में भी सबसे महंगे खिलाड़ी थे भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh), जिन्हें 16 करोड़ की कीमत देकर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था और अपनी टीम में शामिल किया था।

युवराज सिंह (IPL 2014)

IPL 2014 में सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे भारत के क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh)। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा 14 करोड़ की बड़ी कीमत देकर खरीदा गया था।

ग्लेन मैक्सवेल (IPL 2013)

IPL 2013 में ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को मुंबई इंडियंस ने 6.3 करोड़ रूपए में खरीदा था और वे उस साल के आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। 2013 ऐसा पहला और एकमात्र साल था, जब सबसे महंगे खिलाड़ी वाली टीम ने आईपीएल जीता था।

रवींद्र जडेजा (IPL 2012)

IPL 2012 में सबसे महंगे खिलाड़ी की खरीदी चेन्नई सुपर किंग्स ने की थी, जिसने भारतीय ऑल राउंडर क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा (Ravindra Jadeja) को 12.8 करोड़ में खरीदा था। उस साल चेन्नई सुपर किंग्स टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

गौतम गंभीर (IPL 2011)

IPL 2011 भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) सबसे महंगे खिलाड़ी थे, जिन्हें में कोल्काता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 14.9 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था।

शेन बॉन्ड और कीरन पोलार्ड (IPL 2010)

IPL 2010 में सबसे ऊंची कीमत देकर न्यूजी लैंड के तेज़ गेंदबाज शेन बॉन्ड (Shane Bond) और वेस्ट इंडीज के ऑल राउंडर क्रिकेटर कीरन पोलार्ड (Kieron Pollard) को खरीदा गया था और वे उस आईपीएल सीज़न के महंगे खिलाड़ी थे। शेन बॉन्ड को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने और कीरन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। दोनों को खरीदने के लिए उनकी टीम ने 4.8 करोड़ रूपए की कीमत चुकाई थी।

एंड्रयू फ्लिंटॉप और केविन पीटरसन (IPL 2009)

IPL 2009 में इंग्लैंड के ऑल राउंडर, फास्ट बॉलर, मिडिल ऑर्डर बैट्समैन एंड्रयू फ्लिंटॉफ ( Andrew Flintoff) और इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) सबसे महंगे खिलाड़ी थे। एंड्रयू फ्लिंटॉप को चेन्नई किंग्स द्वारा और केविन पीटरसन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) द्वारा ऊंची कीमत देकर खरीदा गया था। दोनों की कीमत थी 9.8 करोड़।

महेंद्र सिंह धोनी (IPL 2008)

IPL 2008 में सबसे महंगे खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) थे, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.5 करोड़ में खरीदा था। 

दुनिया का सबसे लंबा आदमी कौन है?

दुनिया का सबसे पहला डॉक्टर कौन था?

 

Leave a Comment