Amazing Facts

महिलाओं/औरतों के बारे में 83 रोचक तथ्य और जानकारी | 83 Interesting Facts About Women In Hindi

फ्रेंड्स, इस पोस्ट में हम महिलाओं/औरतों के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About Women In Hindi) शेयर कर रहे हैं. इन रोचक तथ्यों से शायद कई महिलाएं भी अनजान होगी. माहिलाएं कोई बात कितने समय तक गुप्त रख सकती हैं? कहीं जाने के लिए कपड़ों का चुनाव करने में माहिलाएं औसतन कितना समय बिता देती हैं? डाइटिंग करने में माहिलाएं अपना कितना समय खर्च करती हैं? झूठ बोलने के मामले में माहिलाएं पुरुषों से आगे है या पीछे? ऐसे मज़ेदार तथ्यों के साथ ही विश्व में महिलाओं की स्थिति, उनके द्वारा किये गए अविष्कार और खोज के बारे में हम इस लेख में जानकारी साझा कर रहे हैं. इसलिए ज़रूर पढ़ें :

Interesting Facts About Women In Hindi

Interesting Facts About Women In Hindi

Amazing Facts About Women In Hindi

महिलाओं के बारे में रोचक जानकारी | Interesting Information About Women In Hindi


1. ‘Women’ शब्द की उत्पत्ति ‘wyfmen’ शब्द से हुई है, जिसका अर्थ है  – ‘Wife of men’.

2. पूरे विश्व में प्रति वर्ष 8 मार्च का दिन ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ (International Women’s Day) के रूप में मनाया जाता है.

3. विश्व में महिलाओं की होने वाले 50% हत्या उसके पति या बॉयफ्रेंड द्वारा की गई होती है.

4. भूमध्य रेखा के निकट रहने वाली महिलाओं में लड़के की तुलना में लड़कियों को जन्म देने की अधिक संभावना रहती है.

5. विश्व की सबसे कम आयु में तलाक लेने वाली लड़की मात्र 10 साल की थी.

6. माँ बनने वाली सबसे कम ऊँचाई की महिला मात्र 2 फुट 4 इंच की थी.

7. सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड रूस की एक महिला के नाम है, जिसने रिकॉर्ड 69 बच्चों को जन्म दिया था.

8. 2017 में आई फिल्म वंडर वुमन (Wonder Woman) महिला द्वारा निर्देशित और महिला की प्रधान भूमिका वाली पहली सुपरहीरो फिल्म थी.

औरतों के बारे में मज़ेदार तथ्य | Fun Facts About Women In Hindi


9. महिलाएं किसी भी बात को अधिकतम 47 घंटे 15 मिनट तक ही गुप्त रख सकती हैं. शायद इसलिए कहा जाता है कि औरतों के पेट में कोई बात नहीं पचती.

10. यात्रा में होने वाले खर्च की तुलना में यात्रा के लिए कपड़े खरीदने में महिलाएं अधिक पैसे खर्च कर देती हैं.

11. महिलाएं अपनी ज़िन्दगी का 1 साल केवल यह सोचने में बिता देती हैं कि उन्हें कौन से कपड़े पहनने चाहिए. जहाँ तक लुक की बात हो, तो वे दिन भर में लगभग 9 बार इसके बारे में सोचती हैं.

12. विश्व की लगभग 80% महिलाएं अपना दुःख दिखाने के लिए चुप्पी का इस्तेमाल करती हैं.

13. यूके के एक अध्ययन के अनुसार, महिलाएं अपने जीवन के औसतन 18 साल डाइटिंग करने में बिताती है.

14. विश्व की 80% महिलाएं गलत नंबर का ब्रा पहनती हैं.

15. महिलाएं अपनी ज़िन्दगी के 10 साल रसोई में गुज़ार देती हैं.

16. महिलाएं अपने जीवनकाल में औसतन 4pounds (1.8 kg) लिपस्टिक  खा जाती हैं.

17. दुनिया भर की महिलाएं लगभग 18 ट्रिलियन डॉलर कमाती हैं और 28 ट्रिलियन डॉलर खर्च करती हैं.

पढ़ें : पुरुषों के बारे में रोचक तथ्य | Facts About Men In Hindi

महिलाओं के बारे में मनोवैज्ञानिक तथ्य | Psychological Facts About Women In Hindi


18. महिलाओं को हस्की आवाज़ (Husky Voice) वाले पुरुष अधिक पसंद होते हैं, क्योंकि वे उन्हें अधिक आत्म-विश्वासी और कम आक्रामक लगते हैं.

19. किसी महिला को 20 सेकंड तक गले से लगाना उसकी ख़ुशी और आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी करता है.

20. जिन महिलाओं के पुरुष मित्र अधिक होते हैं, वे प्रायः अच्छे मूड में रहती हैं.

21. “गर्ल टॉक” (Girl Talk) से महिलाओं के मध्य एक जुड़ाव ज़रूर उत्पन्न होता है और अच्छे संबंध भी बनते हैं. लेकिन, इससे अवसाद और बेचैनी में भी बढ़ोत्तरी होती है.

22. यदि कोई महिला किसी पुरुष की तरफ़ आकर्षित होती है, तो वह ऊँचे पिच में बात करने लगती है.

23. महिलाएं बेहद भावनात्मक होती हैं. यदि कोई पुरुष उनके कोई भावनात्मक बात कह दे, तो वे उस बात को पूरी ज़िन्दगी नहीं भूलेंगी.

24. महिलाएं अधिक जोखिम लेना पसंद नहीं करती. ऐसा उनके बड़े ‘angular cingulate cortex’ के कारण होता है, जो उन्हें खतरा मोल लेने से रोकता है.

 पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर  | Women Vs Men Facts In Hindi


25. महिलाएं पुरुषों की तुलना में औसतन 2-5 साल अधिक जीवित रहती हैं. ये  एक ऐसा तथ्य जो विश्व के हर देश में सच है और यह तथ्य मात्र मानव तक सीमित नहीं है; मादा ओरांगउटांग (orangutans) और चिंपांज़ी (chimpanzees) भी जीवन प्रत्याशा के मामले में नर को पछाड़ देते हैं.

26. किसी भी वाक्यांश (Phrase) को बोलना, पढ़ना और इस्तेमाल करना सीखने में लड़कियाँ लड़कों से आगे होती हैं.  

27. महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक भयावह सपने आते हैं.

28. चेहरे याद रखने में महिलाएं पुरुषों से बेहतर होती हैं.

29. तारीखें याद रखने में महिलाओं की याददाश्त का जवाब नहीं. कब क्या हुआ था? उन्हें इसका पूरा लेखा-जोखा याद रहता है.

30. रोने के मामले में महिलाएं पुरुषों से कहीं आगे है. वे जहाँ दिन भर में 30 से 64 बार रोती हैं, वहीं पुरुष औसतन 6 से 17 बार.

31. बोलने के मामले में महिलाओं हमेशा पुरुषों से आगे रही हैं. महिलाएं जहाँ दिन भर में 7000 शब्द बोलती हैं, वहीं पुरुष मात्र 2000.

32. महिलाओं में झूठ बोलने की प्रवृत्ति पुरुषों की तुलना में कम होती है. जहाँ पुरुष दिन भर में 6 बार झूठ बोते हैं, वहीँ महिलाएं 3 बार.

33. पुरुषों की तुलना में महिलाएं बेहतर मल्टीटास्कर होती हैं.

34. ख़बरों को फ़ैलाने यह प्रसारित करने की बात हो, तो महिलाएं इसमें पुरुषों से कहीं आगे होती हैं.

35. महिलाएं दिन भर में मात्र 20 मिनट ही अन्य पुरुषों को देखती हैं,जबकि पुरुष दिन भर के 43 मिनट 10 अलग-अलग औरतों को देखने में बिता देते हैं.

36. महिलाएं को सात दिन के लिए बाहर जाना हो, तो वे 21 दिन के हिसाब से कपड़े पैक करती हैं. वहीं पुरुष इसके उलट मात्र 5 दिन के कपड़े पैक करते हैं.

पढ़ें : दाढ़ी के बारे में रोचक तथ्य | Facts About Beard In Hindi

महिलाओं के बारे में शारीरिक तथ्य | Interesting Facts About Female Body In Hindi


37. महिलाओं की आँखों की पुतलियाँ पुरुषों की तुलना में बड़ी होती हैं.

38. महिलाएं एक मिनट में 19 बार पलकें झपकती है, जबकि पुरुष केवल 11 बार.

39. महिलाएं पुरुषों की तुलना में 20% अधिक रंग देख पाने में सक्षम होती हैं. ऐसा जेनेटिक म्यूटेशन (genetic mutation) की वजह से है.

40. अधिकांशतः महिलाओं के हाथ की दूसरी सबसे लंबी उंगली तर्जनी होती है, जबकि पुरुषों की अनामिका.

41. महिलाओं का बॉडी फैट सामान्यतः कूल्हों और जांघों पर जमा होता है, वहीँ पुरुषों का पेट पर.  

42. महिलाओं के शरीर का तापमान पुरुषों की तुलना में कम होता है.

43. महिलाएं की श्रवण क्षमता काफ़ी तेज होती हो, वे जैविक रूप से ध्वनि के प्रति संवेदनशील होती हैं, ताकि वे सोते हुए भी अपनी संतान की आवाज़ सुन सकें.

44. महिलाओं में सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता पुरुषों की तुलना में अधिक होती हैं. क्योंकि महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिक ओलाफक्टोरी बल्ब्स (olfactory bulbs – गंध प्रोसेस करने वाला मस्तिष्क का हिस्सा)  और स्वाद कलिकाएँ (taste buds) होती हैं.

45. महिला मस्तिष्क उनके पुरुष समकक्ष की तुलना में 9% छोटा होता है, लेकिन उनकी मस्तिष्क-कोशिकाओं की संख्या पुरुषों के समान ही होती है.

46. पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मस्तिष्क अधिक जटिल (intricately hard-wired brains) होता है. उनके बाएं और दाएं गोलार्ध (left and right hemispheres) अधिक जुड़े हुए होते हैं.

47. सामान्यतः स्त्रियों की त्वचा पुरुषों की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक मोटी होती है.

48. महिलाओं लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में कम होती हैं. पुरुषों की 4.2-5.4 मिलियन सेल्स प्रति माइक्रोलीटर लाल रक्त कणिकाओं की तुलना में महिलाओं में प्रति 4.7-6.1 मिलियन कोशिकाएं होती है.

49. महिलाएं ठंडे तापमान के प्रति पुरुषों की तुलना में अधिक संवेदनशील होती हैं. महिलाओं में पुरुषों की तुलना में कम रक्तचाप (Blood Pressure) होता है, चाहे वे किसी भी जाति या नस्ल के हों.

50. एक वैज्ञानिक अधययन में दावा किया गया है कि अधिक लंबाई की महिलायों में कैंसर होने की संभावना अधिक होती है.

51. महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम पसीना आता है और उन्हें पुरुषों की तुलना में जल्दी नशा चढ़ जाता है. इसका कारण है कि महिलाओं के शरीर के ऊतक (tissue) में पानी की मात्रा कम होती है.

52. कई महिलाएं दो गर्भाशय (uterus) के साथ पैदा होती हैं. यह एक दुर्लभ स्थिति है, जिसे ‘uterus didelphys’ कहा जाता है. काई बार इस स्थिति की महिलाओं की दो योनियाँ भी होती हैं.

53. पुरुषों की तुलना में महिलाओं अधिक विवेकशील (rational) होती है. उनमें पुरुषों की तुलना में अधिक घना ‘cerebral cortex’ होता है.

54. महिलाओं में दर्द सहने की क्षमता पुरुषों से अधिक होती है, क्योंकि उनके शरीर में पेन रिसेप्टर (pain receptors) पुरुषों की तुलना में दुगुने होते हैं.

55. लंबी औरतों के द्वारा कम वजन के बच्चे पैसा करने की गुंजाइश अधिक होती हैं.

महिलाओं के बारे में सामाजिक तथ्य और आंकडें | Social Facts & Statistics About Women In Hindi


56. विश्व में प्रतिवर्ष लगभग 1 करोड़ 40 लाख किशोरियाँ गर्भवती होती हैं. इनमें से 90 % विकासशील देशों की किशोरियाँ होती हैं.

57. विश्व में हर 90 सेकंड में गर्भावस्था या प्रसव के दौरान एक महिला की मृत्यु हो जाती है.

58. पूरे विश्व में 1 से 4 महिलाएं गर्भावस्था के दौरान शारीरिक या यौन हिंसा का सामना करती हैं.

59. विश्व के सभी शरणार्थियों और विस्थापितों में 80% महिलाएं होती हैं.

60. यौन हिंसा और बलात्कार जैसे नरसंहार अक्सर महिलाओं और लड़कियों के साथ ही होते होते हैं.

61. विश्व की 4 मिलियन से अधिक महिलाएं एचआईवी/एड्स से ग्रसित हैं.

62. अमेरिकी सरकार के अनुमान अनुसार प्रतिवर्ष विश्व स्तर पर मानव तस्करी की संख्या 600,000 से 800,000 हैं, जिसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. इनमें से 14,500 से 17,500 मानव तस्करी तो अकेले अमेरिका में ही की जाती है.

63. विश्व में महिलाओं की लगभग 70% आबादी पूर्णतः गरीबी में जीवन यापन करने पर मजबूर हैं. इस तरह देखा जाए, तो वे प्रति दिन 00 डॉलर से भी कम में गुजारा करने पर मजबूर हैं.

64. विश्व में लगभग 117 देश ऐसे हैं, जहाँ बाल विवाह (18 वर्ष से कम आयु में विवाह) से लड़कियों की रक्षा के लिए कोई कानून नहीं है. आंकड़ों पर नज़र डालें, तो आज भी विश्व में 60 मिलियन से भी अधिक लड़कियों का विवाह 18 वर्ष से कम आयु में कर दिया जाता है.

65. विश्व के 20 से अधिक देश ऐसे हैं, जहाँ घरेलू हिंसा को अपराध की श्रेणी में नहीं रखा जाता और ऐसे देशों में निवासरत महिलाओं की संख्या लगभग  603 मिलियन है.

66. दुनिया भर में लगभग 130 मिलियन लड़कियाँ स्कूल नहीं जाती.

67. एक सर्वे अनुसार, जो लड़कियाँ माध्यमिक विद्यालय की शिक्षा पूर्ण करती हैं, उनके बाल विवाह किये जाने की संभावना 3 गुना कम होती है.

68. शिक्षित माताओं द्वारा अपने बच्चों को स्कूल भेजने की संभावना दोगुनी होती है.

69. शिक्षा का एक अतिरिक्त वर्ष एक लड़की को एक वयस्क के रूप में 15-25% अधिक कमाने में मदद कर सकता है.

70. अमेरिका में महिलाओं को मतदान का अधिकार सन् 1920 में प्रदान किया गया था.

71. एक अनुमान अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका की जेलों में बंद  6 से 10 महिलाएँ गर्भवती हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका में सालाना लगभग 1400 बच्चे जेल में जन्म लेते हैं.

72. महिलाओं को औपचारिक शांति प्रक्रियाओं में निर्णयकारी भूमिका निभाने शायद ही कभी सम्मिलित किया जाता है. ऐसे निर्णयकारी पदों और ओहदों पर सामान्यतः उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता.

73. वैतनिक और अवैतनिक कार्य (जैसे कि गृहकार्य और बच्चे की देखभाल) दोनों कार्यों में प्रतिदिन महिलाएं पुरुषों की तुलना में लगभग 30 मिनट (या प्रति वर्ष 39 दिन) अधिक काम करती हैं.

74. विश्व के अधिकांश देशों में पुरुषों जितना काम करने पर भी महिलाओं को 36% कम वेतन मिलता है.

पढ़ें : मानव मस्तिष्क के बारे में रोचक तथ्य | Facts About Human Brain In Hindi

महिलाओं द्वारा की गई ख़ोज | Women Inventions In Hindi


75. विश्व का पहला लाइफ राफ्ट (life raft) बनाने वाली मारिया ब्यास (Maria Beasly) नामक महिला थी, जिन्होंने 1882 में इसका अविष्कार किया था.

76. डिशवॉशर (dishwasher) का अविष्कार करने वाली भी एक महिला थीं, जिनका नाम जोसेफिन गरिस कोचरन (Josephine Garis Cochran). वर्ष 1886 में उन्होंने डिशवॉशर (dishwasher) का अविष्कार किया था.

77. इलेक्ट्रिक रेफ्रिजरेटर (Electric refrigerator) का अविष्कार वर्ष 1913 में फ्लोरेंस पैरपार्ट (Florence Parpart) नामक महिला ने किया था.

78. डिस्पोजेबल डायपर (disposable diapers) का आविष्कार मैरियन डोनोवन (Marion Donovan) नामक महिला ने वर्ष 1946 में किया था.

79. रेडियम और पोलोनियम (Radium & Polonium) की खोज महिला वैज्ञानिक मैरी क्यूरी (Marie Curie) ने की थी.

80. फायर एस्केप (Fire Escape) का अविष्कार एना कॉनलाइन (Anna Connelly) ने 1887 में किया था.

81. कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज COBOL डॉ ग्रेस मरे ने डेवलप की थी. उस समय वे अमेरिकी नौसेना की admiral थीं और एक कंप्यूटर वैज्ञानिक भी थी. ‘बग’ शब्द भी उनके द्वारा ही गढ़ा गया था.

82. विश्व की पहली कंप्यूटर प्रोग्रामर एक महिला थी, जिनका नाम एडा लवलेस (Ada Lovelace) था.

83. प्राचीन दुनिया के सात अजूबों में से दो महिलाओं द्वारा बनाए गए थे: बेबीलोन के हैंगिंग गार्डन (Hanging Gardens of Babylon) असीरियन क्वीन सेमिरैमिस द्वारा लगाए गए थे; और कैलीसिया की रानी आर्टेमिसिया द्वारा हैलिकार्नासस का मकबरा (Masoleum of Halicarnassus) बनाया गया था.

Friends, आशा है आपको ‘Interesting Facts About Women In Hindi‘ रुचिकर लगी होगी. Women Facts In Hindi जानकारी पसंद आने पर आप इसे Like कर ज़रूर करें. और अपने Friends को Share भी करें. अन्य Rochak Thathy पढ़ने के लिए हमें Subscribe कर लें. Thanks.

Read More Facts In Hindi :

दिमाग हिला देने वाले मनोवैज्ञानिक तथ्य | Psychological Facts In Hindi

नींद के बारे में रोचक तथ्य | Sleep Facts In Hindi

सपनों के बारे में रोचक तथ्य | Dream Facts In Hindi

Leave a Comment