Amazing Facts Animals Facts In Hindi

मेंढक के बारे में 35 रोचक तथ्य | 35 Interesting Facts About Frog In Hindi 

पढ़िए Interesting Frog Facts In Hindi, Amazing Facts About Frog In Hindi, Mendhak Ke Bare Mein Rochak Tathya Hindi Mein, Mendhak Ki Jankari, Crazy Facts About Frog In Hindi 

Facts About Frog In Hindi 

 Facts About Frog In Hindi 

Table of Contents

1. मेंढक उभयचर वर्ग का जंतु है, जो जल और जमीन दोनों पर रह सकता है।

2. मेंढक का वैज्ञानिक नाम Anura है।

3. मेंढक नदी, झील और विभिन्न जल स्रोतों के आसपास रहते हैं। कुछ मेंढक बर्फीले पर्वत में भी पाए जाते हैं।

4. मेंढक खारे पानी में जीवित नहीं रह सकते। इसलिए समुद्र में नहीं पाए जाते।

5. पूरे विश्व में मेंढक की 5000 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।

6. अंटार्कटिका एकमात्र महाद्वीप है, जहां मेंढक नहीं पाए जाते।

7. मेंढक का आकार प्रजातियों के अनुसार भिन्न भिन्न होता है। कुछ मेंढक मात्र 10 मिलीमीटर लंबे होते हैं, जबकि कुछ 18 इंच तक लंबे हो सकते हैं।

8. नर मेंढक आकार में मादा से छोटे होते हैं।

9. मेंढक की औसत आयु 12 वर्ष होती है। कहाइला मेंढक की आयु 22 वर्ष और क्लाड मेंढक की आयु 35 वर्ष होती है।

10. मेंढक एक शीतरक्ति/अनियततापी (cold blooded) जीव है, जो अपने शरीर का तापमान वातावरण के अनुसार कम ज्यादा कर सकता है।

11. ठंड के दिनों में ठंड से बचने के लिए मेंढक पोखर या ताल जैसी नमी वाली जगह में मिट्टी के लगभग 2 फुट की गहराई में पड़ा रहता है। इस स्थिति को शीत निद्रा या शीतसुषुप्तवस्था कहते हैं। इसे ग्रीष्मसुषुप्तवस्था कहते हैं।

12. मेंढक की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है। इसी कारण इसे स्पर्श करने पर यह भाग जाता है।

13. मेंढक अपने शरीर के तापमान के अनुसार रंग बदल सकता है। रंग बदलकर यह अपने आपको कई परिस्थितियों में सुरक्षित रखता है।

14. मेंढक जो पानी में होते हैं, तो अपनी त्वचा से सांस लेते हैं। और जब जमीन पर होते हैं, तो फेंफड़ों सांस लेते हैं।

15. मेंढक की श्रवण प्रणाली अत्यंत विकसित होती है जिससे अपने आसपास की सभी प्रकार की ध्वनियों को सुनने में सक्षम होता है।

16. मेंढक की आवाज को क्रोक कहते हैं।

17. केवल नर मेंढक आवाज निकालते हैं। मादा मेंढक शांत रहती है।

18. मेंढक अपना भोजन सीधे निगल जाता है। वह अपना भोजन कभी चबाकर नहीं खाता। मेंढक दुनिया का सबसे तेज और सबसे ज्यादा भोजन करने वाला जीव है।

19. मेंढक के अंगों में एक किस्म की तरल धातु होती है जो आधुनिक औषधि विज्ञान में काफी उपयोगी मानी जाती है। इसका उपयोग अस्थमा, जुकाम और अन्य रोगों के इलाज में किया जाता है।

20. दुनिया का सबसे बड़ा मेंढक पश्चिम अफ्रीका का गोलियथ मेंढक है। ये लंबाई में 30 सेमी और वजन में 3:30 किलोग्राम का होता है। 

21. दुनिया का सबसे छोटा मेंढक क्यूबन ड्वार्क है, जो क्यूबा में पाया जाता है। 

22  सींग वाले मेंढक ब्राजील, अर्जेंटीना और एशिया मैं पाए जाते हैं। इनकी आंखों के ऊपर दो सींग पाए जाते हैं।

23. दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में लाल रंग के मेंढक पाए जाते हैं, जिनकी आवाज घोड़े के हिनहिनाने के समान होती है।

24. दक्षिण अफ्रीका में ब्राई नस्ल का मेंढक सांप को भी निगल जाता है।

25. अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका में मेंढकों की लंबी कूद और दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। मेंढकों में सबसे लंबी कूद का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के संटजी के नाम है जिसने साढ़े 33 फुट लंबी छलांग लगाई थी।

26. कोलंबिया के वर्षा वाले पेसिफिक कोस्ट में गोल्डन पॉइजन डार्ट प्रजाति का मेंढक पाया जाता है। इसके 2 बूंद जहर से किसी की भी मौत हो सकती है। शिकारी इस मेंढक के शहर का इस्तेमाल हथियार बनाने के लिए करते हैं। स्मार्ट का कारण जितना चमकदार होता है वह उतना अधिक जहरीला होता है।

27. थाईलैंड में पाया जाने वाला मेंढक संगीत प्रिय होता है। जहां भी संगीत बजाया जाता है, वह मेंढक संगीत सुनने के लिए करीब आ जाता है।

28. Tree Frog नाम का मेंढक पेड़ों पर पाया जाता है। 

29. जावा में flying frog पाया जाता है। यह मेंढक उड़ नहीं सकता। लेकिन पिछले पैरों की बड़ी और झिल्लीदार उंगलियों के कारण बड़ी तेजी से एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाकर पहुंच जाता है, जिससे ऐसा लगता है कि मानो यह उड़ रहा है। इसलिए इसे फ्लाइंग फ्रॉग कहते हैं।

30. मेंढक पर्यावरण संतुलन का प्रमुख कारक है। इसलिए भारत सरकार ने 1986 से मेंढकों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

31. मेंढक अपनी लंबाई का 20 गुना छलांग लगा सकते हैं।

32. मेंढक 3 वर्ष का होने के बाद प्रजनन योग्य हो जाता है।

33. मेंढक अपने अंडे पानी में देते हैं। 

34. इंडोनाडिया मेंढक के मांस का सबसे बड़ा निर्यातक देश हैं। यहां प्रतिवर्ष 5000 टन मांस का निर्यात होता है। ज्यादातर मेंढक फ्रांस, बेल्जियम, लक्जमबर्ग निर्यात किए जाते हैं।

35. चीनी पौराणिक कथा के अनुसार दुनिया एक विशाल मेंढक पर टिकी हुई है। जो जब चंद्रमा को निगल लेता है, तब चंद्र ग्रहण होता है।

Friends, आशा है आपको ‘Interesting Facts & Information About Frog In Hindi‘ रुचिकर लगी होगी. ‘About Mendhak’ जानकारी पसंद आने पर आप इसे Like कर ज़रूर करें. और अपने Friends को Share भी करें. ‘Interesting Frog Facts For kids In Hindi’ जैसे अन्य Rochak Thathy पढ़ने के लिए हमें Subscribe कर लें. Thanks.

Read More Interesting Facts In Hindi :

बाघ के बारे में रोचक तथ्य

बिल्ली के बारे में रोचक तथ्य

फ़िनलैंड के बारे में रोचक तथ्य 

Leave a Comment