Gardening In Hindi Life Style

ये 15 गुडलक प्लांट्स घर में लायेंगे सुख समृद्धि और पैसा | 15 Good Luck Plants For Home In Hindi 

घर के लिए गुडलक प्लांट्स, Good Luck Plants For Home In Hindi, Good Luck Plants Ki Jankari, Shubh Paudhe Ghar Ke Liye 

Good Luck Plants For Home In Hindi 

आपने कहीं न कहीं गुडलक प्लांट के बारे में अवश्य सुना होगा. ऐसा प्लांट जो घर में सुख-समृद्धि और धन-दौलत लाता है. फेंगसुई में कुछ पौधों को समृद्धि का प्रतीक माना गया है और इन्हें घर में लगाना शुभ माना जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको 15 ऐसे गुडलक प्लांट्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं :

Good Luck Plants For Home In Hindi

Table of Contents

1. तुलसी का पौधा (Tulasi Plant)

तुलसी का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है। यह एक पवित्र पौधा माना जाता है। इसे घर में लगाने से तथा सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। यह घर की सारी नकारात्मक शक्ति का नाश करता है और सकारात्मकता का संचार करता है। ध्यान रहे कि तुलसी के पौधे को कभी दक्षिण दिशा में न लगाएं।

2. मनी प्लांट (Money Plant)

गुड लक प्लांट की लिस्ट में सबसे पहला नाम मनी प्लांट का आता है. फेंगसुई में माना जाता है कि इस पौधे से पॉजिटिव एनर्जी निकलती है. यह सुख और समृद्धि का प्रतीक है. कहा जाता है कि जैसे-जैसे ये बढ़ता है, वैसे-वैसे घर में धन-दौलत में वृद्धि होती जाती है. इस पौधे को वास्तु अनुसार कुबेर की दिशा यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए.

3. बैम्बू प्लांट (Bamboo Plant) 

ग्रीन बैम्बू प्लांट को एक शुभ पौधा माना जाता है. इसे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है इसे लाल धागे से बांधकर पानी या पत्थर के साथ रखना शुभ होता है. इससे न सिर्फ आर्थिक स्थित सुदृढ़ होती हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों की उम्र भी बढ़ती है. अपने बिज़नस में ग्रोथ के लिए बिज़नसमैंन बैम्बू प्लांट अपने बिज़नस प्लेस पर रखते हैं.

खरीदें :

 

4. लिली (Lily)

गहरे हरे रंग और सफ़ेद फूलों के लिली का पौध फेंगसुई के अनुसार सौभाग्यवर्धक माना जाता है. ये घर के सदस्यों में प्रेम, सौहार्द और खुशियाँ बढ़ाता है. इससे तरक्की और धन-दौलत में वृद्धि होती है. 

खरीदें : 

5. रबर प्लांट (Rubber Plant)

रबर प्लांट को फेंगसुई इ अनुसार घर के वेल्य एरिया यानी उस एरिया में रखा जाता है, जहाँ धन रखते हैं. गोल पत्तों वाला रबर प्लांट न सिर्फ़ आपकी किस्मत चमकाता है, बल्कि ये धन-सम्पदा में भी वृद्धि करता है.

6.  जेड प्लांट (Jade Plant)

जेड प्लांट को क्रासुला (crassula plant) भी कहा जाता हैं। यह गोल पत्तों वाला पौधा होता है, जिसे घर या ऑफिस के प्रवेश स्थान पर रखना बहुत शुभमाना जाता है. इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि के साथ ही धन-लाभ भी होता है. माना जाता है कि यह पौधा पैसे को चुंबक की तरह खींचकर लाता है।

खरीदें : 

7. सफेद पलाश (White Palash Plant)

सफेद पलाश का पौधा आर्थिक समृद्धि के लिए जाना जाता है। इसे लक्ष्मणा भी कहा जाता है। इसे गमले में लगाया जाता है और माना जाता है कि जिस घर में भी यह लगाया जायेगा, वह पैसों से संपन्न हो जायेगा।

8. शमी का पौधा (Shami Plant)

शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। इस पौधे को शनिदेव का पौधा माना जाता है। अतः इसे लगाने के बाद इसकी रोज पूजा करनी चाहिए। इस पौधे की एनर्जी आपके घर परिवार को कर्ज से मुक्ति दिलाकर समृद्ध करती है व परिवार के सदस्यों को कष्टों से दूर रखकर उन्हें बीमारियों से बचाती है।

खरीदें : 

9. मयूरशिखा (Mayurshikha Plant)

मयूर शिखा एक सजावटी पौधा है, जो घर की सजावट के लिए लगाया जाता है। लेकिन यह एक शुभ फल दायक पौधा भी है। यह घर की सारी नकारात्मकता को हर लेता है और सुख समृद्धि लाता है। पितृदोष, सर्पदोष तथा दुष्टात्मा का निवारण भी इस पौधे को महत्वपूर्ण माना जाता है।

10. ब्रह्म कमल (Brahma Kamal Plant)

माना जाता है कि ब्रह्म कमल के फूल को खिलते हुए देख लेने से भाग्य खुल जाते हैं। घर की सुख समृद्धि और प्रचुरता के लिए से शुभकारी माना जाता है। अतः घर में इसे लगाया जाना चाहिए।

खरीदें : 

11. केले का पौधा (Banana Plant)

केले का पौधा समृद्धि का पौधा माना जाता है। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को भोग लगाने के लिए भी केला का उपयोग होता है। अतः समृद्धि के प्रतीक इस पौधे को घर में ईशान कोण में लगाना चाहिए, क्योंकि यह बृहस्पति ग्रह का कारक है।

12. रातरानी (Ratrani Plant)

रातरानी का पौधा अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है। मगर यह सुख वृद्धि पौधा भी है। इसे घर में लगाने से सारे संताप मिटाकर यह घर में खुशियां लेकर आता है।

13. हाथी का कान “अलोकैसिया मैक्रोरिज़ोस” (Hathi Kan Plant)

इस पौधे के चौड़े पत्तों के कारण हाथी का कान भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम अलोकैसिया मैक्रोरिज़ोस है। यह मन मध्तिश्ल को शांत रखता है। इसे गुड लक प्लांट के रूप में घर में लगाया जाना चाहिए। यह घर में खुशियां लेकर आता है।

14. स्नेक प्लांट (Snake Plant)

स्नेक प्लांट एक सजावटी पौधे के तौर पर घर में लगाया जाता है। कहा जाता है कि ये सांपों को घर से दूर रखता है। साथ ही यह विषाक्तता को अवशोषित कर लेता है। इसे सौभाग्यशाली पौधा भी माना जाता है, जो घर में सुख समृद्धि, धन और सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करता है।

15. पॉटेड ऑर्किड (Potted Orchids)

यह खूबसूरत पौधा प्रेम जीवन में सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। इसे घर में लगाने से रिश्तों में प्रेम बढ़ता है और रिश्ते प्रगाढ़ होते हैं। यह उन पौधों में शामिल है, जो रात में भी ऑक्सीजन छोड़ते हैं। इसलिए स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभप्रद है।

उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आई होगी. जानकारी पसंद आने पर लाइक और शेयर करें. लाइफस्टाइल संबधी अन्य खबरों के लिए हमें फॉलो कर लें. धन्यवाद.

आशा है आपको Good Luck Plants Ki Jankari उपयोगी लगी होगी। जानकारी फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करें। ऐसे ही Gardening In Hindi जानने के लिए हमें subscribe करना न भूलें।

ड्रेगन फ्रूट की खेती कैसे करें?

रंगीन फूलगोभी की खेती कैसे करें?

Leave a Comment