Amazing Facts Planets In Hindi

सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के बारे में 37 रोचक तथ्य और जानकारी (Jupiter In Hindi)

  • बृहस्पति (Jupiter) सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है. यह गैस का एक विशाल पिंड है. इसकी विशालता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1,300 से अधिक पृथ्वियाँ इसमें समा सकती हैं. इसका द्रव्यमान समस्त ग्रहों के संयुक्त द्रव्यमान से भी अधिक है. वर्षों से बृहस्पति अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के जिज्ञासा का केंद्र रहा है और निरंतर इसके बारे में अध्ययन कर जानकारियाँ प्राप्त की जा रही हैं. इनमें से कई जानकारियाँ रोचक और हैरान कर देने वाली हैं.

बृहस्पति के बारे में कुछ रोचक और ज्ञानवर्धक तथ्य आज हम इस लेख में शेयर कर रहे हैं. आइये जानते हैं बृहस्पति ग्रह के बारे में रोचक तथ्य और जानकारियाँ (Planet Jupiter Facts And Information In Hindi):

37 Amazing Facts About Jupiter In Hindi

Table of Contents

Facts About Jupiter In Hindi, Jupiter facts and information in hindi

Facts About Planet Jupiter Hindi

1.बृहस्पति ग्रह की खोज किसने और कब की?

बृहस्पति (Jupiter) की ख़ोज प्राचीन बेबीलोन निवासियों द्वारा लगभग ७ वीं या ८ वीं ईसा पूर्व की गई थी.

2. बृहस्पति ग्रह का नाम किस देवता के नाम पर रखा गया है? 

बृहस्पति का नाम रोमन देवता ‘ज्यूपिटर’ (Jupiter) के नाम पर रखा गया है.

3. सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?

बृहस्पति सौरमंडल (Solar System) का सबसे बड़ा ग्रह (Planet) है. इसका आकार इतना बड़ा है कि सौर मंडल के सारे ग्रह इसमें आसानी से समा सकते हैं. यदि सिर्फ़ पृथ्वी की बात की जाए, तो 1300 से भी ज्यादा पृथ्वियाँ इसमें आराम से समा सकती हैं.

4. सूर्य से दूरी के अनुसार सौरमंडल में बृहस्पति किस क्रम में आता है? 

सूर्य से दूरी के अनुसार बृहस्पति सौर मंडल का पाँचवा ग्रह है.

5. बृहस्पति ग्रह का व्यास कितना है? 

बृहस्पति का व्यास भूमध्य रेखा पर लगभग 142984 Km (88846 miles) है.

6. बृहस्पति ग्रह का द्रव्यमान कितना है? 

बृहस्पति का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का 318 गुना और सौरमंडल के सभी ग्रहों के संयुक्त द्रव्यमान का 2.5 गुना है.

7. सूर्य से बृहस्पति की दूरी कितनी है?

सूर्य से बृहस्पति की दूरी 77 करोड़ 80 लाख किलोमीटर है.

8. बृहस्पति को सूर्य का एक चक्कर लगाने में कितना समय लगता है?

अधिक दूरी के कारण बृहस्पति को सूर्य का एक चक्कर लगाने में लगभग 11.86 पृथ्वी वर्ष (Earth Year) का लंबा समय लगता है. यही कारण है कई पृथ्वी से देखने पर इसकी गति अत्यंत मंद दिखाई पड़ती है. एक नक्षत्र (constellation) से दूसरे नक्षत्र तक गमन करने में इसे महिनों लग जाते हैं.

9. सूर्य का प्रकाश बृहस्पति तक कितनी देर में पहुँचता है?

सूर्य (Sun) के प्रकाश को बृहस्पति तक पहुँचने में 43 मिनट का समय लगता हैं.

10. बृहस्पति ग्रह का तापमान कितना है? 

बृहस्पति के केंद्र का तापमान लगभग 24,000 डिग्री सेल्सियस (43,000 डिग्री फेरनहाइट) है,  जो सूर्य की सतह से भी अधिक गर्म है. केंद्र के विपरीत बृहस्पति का बाहरी आवरण अत्यंत ठंडा है, जिसका औसतन तापमान लगभग -148 डिग्री सेल्सियस रहता है.

पढ़ें : चंद्रमा को जीवाश्म ग्रह क्यों कहते हैं?

11. आकाश के चार सबसे चमकीले ऑब्जेक्ट्स कौन से हैं? क्या बृहस्पति इसमें शामिल है?

आकाश के चार सबसे चमकीले ऑब्जेक्ट्स में सूर्य (Sun), चंद्रमा (Moon) और शुक्र (Venus) के साथ बृहस्पति भी सम्मिलित हैं.

12. सौरमंडल का दूसरा सबसे चमकीला ग्रह कौन सा है?

ग्रहों की बात की जाये, तो बृहस्पति (Jupiter) सौरमंडल का दूसरा सबसे चमकीला ग्रह है. पहला सबसे चमकीला ग्रह शुक्र है. हालांकि कभी-कभी मंगल ग्रह बृहस्पति से अधिक चमकीला हो जाता है.

13. सौरमंडल का सबसे तीव्र गति से घूर्णन करने वाला ग्रह कौन सा है? बृहस्पति को अपने अक्ष पर घूर्णन करने में कितना समय लगता है?

बृहस्पति सौरमंडल का सबसे तीव्र गति से घूर्णन करने वाला ग्रह भी है. यह अपने अक्ष पर एक घूर्णन करने में 9 घंटे और 55 मिनट लेता है. इतनी तीव्र गति से अपने अक्ष पर घूर्णन करने के कारण बृहस्पति आकार में चपटा दिखाई पड़ता है.

14. सौरमंडल के किस ग्रह में सबसे छोटा दिन होता है? बृहस्पति पर दिन कितने घंटे का होता है?

अपने अक्ष पर सबसे तीव्र गति (9 घंटे और 55 मिनट) से घूर्णन करने सौरमंडल के सभी ग्रहों में सबसे छोटा दिन बृहस्पति पर होता है. यहाँ का दिन 9 घंटे और 55 मिनट का होता है.

15. नग्न/नंगी आँखों से किस ग्रह को देख सकते हैं? क्या बृहस्पति को नग्न आँखों से देखा जा सकता है?

बृहस्पति उन 5 ग्रहों में शुमार है, जिन्हें दूरबीन की सहायता के बिना नग्न आँखों से देखा जा सकता है. अन्य 4 ग्रह हैं : बुध (Mercury), शुक्र(Venus), मंगल (Mars) और शनि (Satrun).

16. बृहस्पति के कितने उपग्रह/चंद्रमा हैं? 

बृहस्पति के 79 चंद्रमा (उपग्रह) हैं, जिनमें से 53 का नामकरण किया जा चुका है. शेष 26 उपग्रह अधिकारिक रूप से नामकरण किये जाने की प्रतीक्षा में हैं. बृहस्पति के उपग्रहों को जोवियन उपग्रह (Jovian satellites) भी कहा जाता है. बृहस्पति के चार सबसे बड़े उपग्रह गैनीमेड (Ganymede), कैलिस्टो (Callisto), आईओ (IO) और यूरोपा (Europa) हैं.

17. बृहस्पति के उपग्रहों की खोज किसने और कब की? 

बृहस्पति के उपग्रहों की खोज गैलीलियो गैलीली (Galileo Galilei) द्वारा सन 1610 में की गई थी. इसलिए इन्हें Galilean Satellites कहा जाता है. 

18. बृहस्पति का सबसे बड़ा उपग्रह कौन सा है?

बृहस्पति के उपग्रहों में सबसे बड़ा उपग्रह गैनीमेड (Ganymede) सौरमंडल का भी सबसे बड़ा उपग्रह है. गैनीमेड (Ganymede) आकार में बुध ग्रह से भी बड़ा है. गैनीमेड का व्यास लगभग 5268 किमी है.

19. बृहस्पति के किस उपग्रह पर पानी मौजूद है?

वैज्ञानिकों के द्वारा बृहस्पति के उपग्रह गैनीमेड (Ganymede) में एक भूमिगत सागर का पता लगाया गया है. उनके अनुसार यह सागर पृथ्वी पर मौज़ूद सागरों से कम से कम 10 गुना अधिक गहरा होगा और 150 किलोमीटर मोटी बर्फ़ की परत के नीचे दबा हुआ होगा. इस तरह इस सागर में मौजूद पानी पूरी पृथ्वी में मौजूद पानी से कहीं ज्यादा होगा. बृहस्पति के अन्य उपग्रह यूरोपा (Europa) की सतह मुख्यतः बर्फ़ की बनी हुई है. बर्फ़ की इस मोटी परत के नीचे तरह पानी का महासागर बह रहा है. अनुमान अनुसार पृथ्वी की तुलना में इस उपग्रह में दुगुना पानी मौजूद है.

20. सौरमंडल का कौन सा उपग्रह है, जिसका अपना चुंबकीय क्षेत्र है?

गैनीमेड (Ganymede) सौरमंडल का एकमात्र उपग्रह है, जिसका अपना चुंबकीय क्षेत्र है.

पढ़ें : जानिए चंद्रमा के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी 

21. Galilean Satellites का सबसे छोटा उपग्रह कौन सा है?

Galilean Satellites का सबसे छोटा उपग्रह यूरोपा (Europa) है. 

22. बृहस्पति के किस ग्रह पर सक्रिय ज्वालामुखी हैं?

बृहस्पति के उपग्रह आईओ (IO) में कई सक्रिय ज्वालामुखी हैं. आईओ (IO) की पीली-नारंगी सतह मुख्यतः ज्वालामुखी विस्फ़ोट से निकले सल्फ़र के कारण है.

23. सौर मंडल का सबसे शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र किस ग्रह पर है?

बृहस्पति पर सौर मंडल का सबसे शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र (magnetic field) मौजूद है. यह पृथ्वी पर मौजूद चुंबकीय क्षेत्र (magnetic field) से लगभग 20 गुना अधिक शक्तिशाली है. जहाँ पृथ्वी पर हाइड्रोजन सामान्यतः गैस रूप में पाया जाता है, वहीं बृहस्पति के आंतरिक कोर में उच्च ताप और दाब के कारण हाइड्रोजन liquid metallic रूप में पाया जाता है. इस liquid metallic hydrogen के विशाल समुद्र में बृहस्पति के घूर्णन के फ़लस्वरूप उत्पन्न भंवर धारायें शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र निर्मित करती हैं..

24. बृहस्पति अपने अक्ष पर कितने डिग्री झुका है? 

बृहस्पति (Jupiter) पर अपने अक्ष पर मात्र 3.13 डिग्री झुका हुआ है. इस कारण पृथ्वी और मंगल जैसे ग्रहों की तरह यहाँ मौसम नहीं होते.

25. बृहस्पति पर Great Red Spot (GRS) क्या है?

बृहस्पति अपने Great Red Spot (GRS) के लिए भी जाना जाता है. Great Red Spot (GRS) वास्तव में हरिकेन (hurricane) की ही तरह एक विशाल तूफ़ान है, जो लगभग 300 वर्षों से बृहस्पति पर चल रहा है. इस तूफ़ान में हवाओं की रफ़्तार 270 मील/घंटे है, जो इसे अंतरिक्ष का सबसे भयानक तूफ़ान बनाती है. Great Red Spot (GRS) आकार में पृथ्वी से 3 गुना है.

26. Great Red Spot (GRS) को सबसे पहले किसने देखा था?

रिपोर्ट की माने तो बृहस्पति के Great Red Spot (GRS) को सबसे पहले रॉबर्ट हुक द्वारा 1664 देखा गया माना जाता है, फिर 1665 में गियोवन्नी कैसिनी द्वारा. हालांकि यह अब भी विवादस्पद हैं.

27. क्या बृहस्पति पर धरातल है?

बृहस्पति पर कोई धरातल नहीं है. यह एक गैसीय पिंड है, जो 90% हाइड्रोजन, 10% हीलियम और अल्प मात्रा में मीथेन, जल, अमोनिया और चट्टानी कणों से मिलकर बना हुआ है. इसकी संरचना उस प्रारंभिक सोलर नेबुला की संरचना से काफ़ी मेल खाती है, जिससे सौरमंडल का निर्माण हुआ.

28. बृहस्पति ग्रह किस रंग का है?

बृहस्पति लाल, भूरे, नारंगी रंगों का दिखाई पड़ता है. इसके बादलों में अमोनिया क्रिस्टल और अमोनियम हाइड्रोसल्फाइड की उपस्थिति इसका कारण हैं. अनुमान अनुसार बृहस्पति पर पट्टियाँ के रूप में दिखाई पड़ने वाले इन रंगीन बादलों की परत 30 मील (50 किलोमीटर) तक मोटी हो सकती है.

29. बृहस्पति पर भेजे गए सबसे पहले अंतरिक्ष यान का नाम क्या था? वह कब भेजा गया था?

बृहस्पति पर सबसे पहला अंतरिक्ष यान 3 दिसंबर 1973 को भेजा गया था, जिसका नाम ‘Pioneer 10’ था.

30. बृहस्पति पर कितने अंतरिक्ष यान भेजे जा चुके हैं? उनके नाम क्या हैं?

बृहस्पति पर अब तक 9 अंतरिक्ष यान भेजे जा चुके हैं. उनके नाम हैं : Pioneer 10, Pioneer 11, Voyager 1, Voyager 1, Galileo, Ulysses, Cassini-Huygens, New Horizon  और Juno.

31. सौर मंडल का ‘वैक्यूम क्लीनर’ किस ग्रह को कहा जाता है?

बृहस्पति सौर मंडल का ‘वैक्यूम क्लीनर’ कहलाता है. शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल के कारण यह कई उल्का पिंडों को अपनी ओर खींच लेता है और इस तरह विनाशकारी टकराव से पृथ्वी की रक्षा करता है.

32. बृहस्पति ग्रह के कितने वलय (Ring) हैं?

शनि ग्रह की तरह बृहस्पति पर भी वलय (ring) हैं. ये वलय शनि के वलयों की तरह बर्फ़ीले न होकर धूल के कणों से निर्मित हैं और अपेक्षाकृत धुंधले हैं.  बृहस्पति ग्रह के चार वलय (Ring) हैं : 1) Halo Ring 2) Main Ring 3) Amalthea Gossamer Ring 3) Thebe Gossamer R. इन वलयों का पता सबसे पहले 1979 में NASA के स्पेसक्राफ्ट Voyager-1 द्वारा लगाया गया था. बृहस्पति के वलय बादलों के लगभग 92,000 किलोमीटर ऊपर से प्रारंभ होकर 225,000  किमी तक विस्तृत है.

33-37 Interesting Facts About Jupiter In Hindi


33. सूर्य के आकार के सामने बृहस्पति (Jupiter) का आकार अत्यंत छोटा है. कह सकते हैं कि सूर्य के सामने बृहस्पति का आकार मटर के दाने जितना है. अनुमान अनुसार सूर्य में लगभग 1000 बृहस्पति आसानी से समा सकते हैं.

34. यदि पृथ्वी (Earth) का आकार मटर के एक दाने जितना कर दिया जाए और पृथ्वी से इसकी दूरी मापी जायें तो यह दूरी 300 मीटर होगी.

35. यदि बृहस्पति 80% और बड़ा हो जाये, तो यह ग्रह न रहकर तारा बन जायेगा.

36. बृहस्पति को जोव (Jove) के नाम से भी जाना जाता था, जो प्राचीन रोम में आकाश और बादलों के देवता तथा ‘देवताओं के राजा’ (King Of God) माने जाते थे.

37. मेसोपोटामिया निवासी बृहस्पति को मर्दुक (Marduk) कहते थे और इसे बेबीलोन शहर का संरक्षक मानते थे.


Friends, आशा है आपको ‘Interesting Facts And Information About Planet Jupiter In Hindi‘ रुचिकर लगे होंगे. Brahaspati Grah Ke Bare Mein Jankari पसंद आने पर आप इसे Like कर ज़रूर करें. और अपने Friends को Share भी करें. ‘Interesting Facts In Hindi जैसे अन्य Rochak Thathy पढ़ने के लिए हमें Subscribe कर लें. Thanks.

Read More Interesting Facts In Hindi :

डॉल्फिन के बारे में ६५ रोचक तथ्य 

चींटी के बारे में ५१ रोचक तथ्य

घोड़े के बारे में ७५ रोचक तथ्य

पानी के बारे में रोचक तथ्य 

ऑस्कर अवार्ड के बारे में ५० रोचक तथ्य 

Leave a Comment