Amazing World

दुनिया के अजीबोगरीब कानून | Strange Laws Around The World In Hindi

दुनिया के अजीबोगरीब कानून, Dunia Ke Ajibo Garib Kanoon, Weird Laws In The World In Hindi, Strange Laws Around The World In Hindi

Dunia Ke Ajibo Garib Kanoon

नियम कायदे सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक है। इसलिए सदियों से लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वे नियम में रहकर सार्वजनिक व्यवहार करे। विभिन्न देशों ने अपने नागरिकों के लिए कानून निर्मित किए हैं, ताकि वे कानून में रहकर आचरण करें। लेकिन कई कानून इतने अजीबोगरीब और विचित्र होते हैं कि उन्हें जानकर हैरानी होती है। कई तो ऐसे भी कानून होते हैं, जो पूरी तरह हास्यपद होते हैं। इस लेख में दुनिया के अजीबोगरीब कानून के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Dunia Ke Ajibo Garib Kanoon

Table of Contents

1. श्रीलंका में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने सेल्फी लेना पड़ेगा भारी

श्रीलंका में जाकर यदि आप भगवान बुद्ध की प्रतिमा की तरफ पीठ करके सेल्फी लेंगे, तो कानूनी पचड़े में फंस जाएंगे। यह व्यवहार श्रीलंका में अपमानजनक माना जाता है और पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके अतिरिक्त बुद्ध प्रतिमा से किसी भी प्रकार दुर्व्यवहार भी श्रीलंका के कानून की दृष्टि में अपराध है।

2. थाईलैंड में थाई पैसे पर पैर रखना ले आएगा मुसीबत 

थाईलैंड में थाई पैसे पर पैर रखना कानून का उल्लंघन माना जाता है, क्योंकि इसमें देश के शाही परिवार की तस्वीरें छपी होती हैं। शाही परिवार के सदस्यों की छवि को खराब करने वाले कृत्य गैर कानूनी होते हैं और ऐसे कृत्यों के लिए कानूनी कार्रवाई की संभावना होती है।

पढ़ें : दुनिया के अजीबो गरीब तलाक कानून 

3. शर्टलेस होकर कभी कार न चलाएं थाईलैंड में

थाईलैंड में शर्टलेस होकर यानी बिना शर्ट पहने कार चलाना कानूनी तौर पर मना है। यहां हर मौसम में आपको शर्ट पहनकर कार चलाना अनिवार्य है।

4. स्विट्जरलैंड में टॉयलेट में फ्लश करना हुआ गैरकानूनी

स्विट्जरलैंड में, रात के 10 बजे के बाद टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी है, क्योंकि सरकार की यह मान्यता है कि इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। ऐसे विचित्र कानून को मानना लोगों की मजबूरी है।

पढ़ें : दुबई के बारे में रोचक तथ्य

5. सूडान का बड़ा विचित्र कानून

सूडान में अगर रेप केस होने पर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही के स्थान पर पीड़ित महिला को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जाने का प्रावधान है।

6. बोस्टन में नहाए बिना सो नहीं सकते 

मैसाचुसेट्स (यूनाइटेड स्टेट्स) राज्य के बोस्टन नामक शहर में एक कोई भी रात को बिना नहाए अपने बिस्तर पर सोने के लिए नहीं जा सकते। इसे गैर कानूनी माना जाता है। इसके साथ ही एक विचित्र कानून ये भी है कि आपरविवार के दिन नहा नहीं सकते। इसका उल्लंघन भी गैरकानूनी है।

7. नेवादा में मूंछों वाले पुरुषों के लिए बड़ा अजब कानून

नेवादा में एक बड़ा ही अजीब कानून है। वहां जिन पुरुषों की मूंछें बढ़ी हुई हैं, वे महिलाओं को चूम नहीं सकते। ऐसा करना से वर्जित है।

8. समोआ में खुद का जन्मदिन याद न रखना है जुर्म

प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश समोआ में अपना खुद का जन्मदिन याद नहीं रखना गैर कानूनी माना जाता है। आपको अपना जन्मदिन याद रखना ही होगा, अन्यथा आप जुर्म कर रहे हैं और इस जुर्म के लिए कानूनी कार्यवाही आपको झेलनी पड़ेगी।

पढ़ें : जापान के बारे में रोचक तथ्य

9. लॉस एंजिल्स एक टब में दो बच्चों को नहलाना है मना 

लॉस एंजिल्स अमेरिका का एक शहर है, वहां के अजीबोगरीब कानून के अनुसार एक ही टब में दो बच्चों को साथ में नहलाना गैरकानूनी है।

10. ओकलाहोमा में कुत्ते को चिढ़ाने पर खानी पड़ सकती है जेल की हवा

अमेरिका के ओकलाहोमा में कुत्ते को चिढ़ाना गैर कानूनी है। यदि आपने किसी भी प्रकार से कुत्ते को चिढ़ाने की कोशिश की, तो समझ लीजिए कि आप जेल की हवा खायेंगे।

11. न्यूयॉर्क में एक छत से कूदने पर मौत की सजा

न्यूयॉर्क में एक छत से नहीं कूद सकते। वहां के कानून के अनुसार छत से कूदने पर मौत की सजा प्रावधान है।

12. एथेंस में पुरातात्विक स्थल पर नहीं पहन सकते हाई हील

ग्रीस की राजधानी एथेंस में पुरातात्विक इमारतों, स्मारकों और धरोहरों में पर्यटकों के हाई हील्स पहनने को वर्जित किया गया हैं। वर्ष 2009 में कानून लाकर यह बैन लगाया गया था, क्योंकि हाई हील के नुकीले फुटवियर प्राचीन पुरातात्विक महत्व के स्थलों और धरोहरों को नुकसान पहुंचा रहे थे। यहां आने वाले लोगों को सॉफ्ट सोल वाले के जूते पहनने की अनुमति है।

13. दुबई में पब्लिक प्लेस में रखें प्यार जताने से परहेज़

दुबई में पब्लिक प्लेस पर गले लगना, किस करना और प्यार का इज़हार करना कानून के खिलाफ माना जाता है। इसलिए पब्लिक प्लेस में प्यार जताने से परहेज करें, अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं।

14. फ्रांस में सूअर का कभी न रखें ये नाम

फ्रांस में यदि आपने सूअर का नाम नेपोलियन रख दिया, तो मुसीबत में फंस जाएंगे। वहां सूअर का नाम नेपोलियन रखना पूर्णतः गैरकानूनी है।

15. बिना अंडरवियर पहने कभी घर से बाहर न निकले थाईलैंड में

थाईलैंड में बिना अंडरवियर पहने घर से बाहर निकलना कानून के विरुद्ध है। 

16. रूस में गंदी कार चलाने पर पटाना पड़ सकता है जुर्माना 

रूस में गंदी कार चलाने की मनाही है। ऐसा इसलिए है, ताकि पुलिस को आपकी कार के पंजीकरण प्लेट को पढ़ने में मुश्किल न हो। इसलिए वहां गंदी कार पर जुर्माने का प्रावधान है।

17. इटली में मोटे लोगों को है इस बात की मनाही 

इटली में मोटे लोगों को पॉलिएस्टर के कपड़े पहनने की मनाही होती है।

18. कबूतरों को दाना न डालें वेनिस में

इटली के वेनिस शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना खिलाना गैरकानूनी घोषित है और ऐसा करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

19. राष्ट्रीय मुद्रा को नष्ट करने पर तुर्की में हो सकती है जेल

तुर्की में राष्ट्रीय मुद्रा को नष्ट करने पर 6 माह से लेकर 3 साल तक की जेल हो सकती है। तुर्की की मुद्रा में राष्ट्रीय ध्वज अंकित होता है और ऐसा कृत्य राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जाता है।

20. एरिजोना में कैक्टस काटने पर जायेंगे 25 साल के लिए जेल 

एरिजोना में कैक्टस काटने की मनाही है। ऐसा करने वाले को 25 साल जेल की सजा का प्रावधान है।

21. मेडागास्कर में गर्भवती महिलाएं कभी नहीं पहनती टोपी

मेडागास्कर में गर्भवती महिलाओं के टोपी पहनने पर पाबंदी है। उसे कानून के विरुद्ध माना जाता हैं।

22. मिनेसोटा में वाशिंग मशीन में नहीं धो सकते पुरुष और महिला का ये कपड़े

संयुक्त राज्य अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में महिला और पुरुष के अंडरगारमेंट्स को एक साथ वाशिंग मशीन में नहीं धोया जा सकता, यह गैरकानूनी माना जाता है।

23. विक्टोरिया शहर में खुद के घर में भी बल्ब लगाना है मना 

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में खुद से अपने घर का बल्ब लगाना मना है। केवल वही व्यक्ति बल्ब लगा सकता है, जिसके को खुद नहीं इलेक्ट्रिशियन लाइसेंस या सर्टिफिकेट है।

24. जापान में मोटे होना है गैर कानूनी

जापान में आप मोटे नहीं हो सकते। यह गैरकानूनी होता है। जापान में वर्ष 2009 से लागू कानून अनुसार के महिलाओं की कमर 35 इंच और पुरुषों की कमर 31 इंच से ज्यादा नहीं सकती है। यह कानून दर्शाता है कि जापान में फिट रहने पर कितना ज़ोर है।

25. फ्लोरिडा में स्काई ड्राइव करने के लिए महिलाओं को करनी पड़ेगी शादी

फ्लोरिडा स्काई ड्राइव करने के लिए महिलाओं का शादीशुदा होना जरूरी है, अन्यथा वे स्काई ड्राइव नहीं कर सकती।

आशा है आपको Duniya Ke Ajibo Garib Kanoon की जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही रोचक और ज्ञानवर्धक जंजकारियों के लिए हमें subscribe करें। धन्यवाद!

इस मंदिर के शिवलिंग में हर १२ वर्ष में गिरती हैं बिजली, बिजली महादेव मंदिर  

इस गाँव के किसी भी घर में नहीं लगे हैं दरवाज़े, शनि शिंगणापुर गाँव, महाराष्ट्र  

यहाँ देवी को चढ़ाये जाते हैं जूते-चप्पल, जीजीबाई मंदिर भोपाल 

यहाँ गड़ा है भगवान परशुराम का फरसा, टांगीनाथ धाम 

ऐसा रहस्यमयी गाँव, जहाँ हर कोई है बौना (dwarf village china)

Leave a Comment