Life Style

Dhanteras 2023 : धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 10 चीजें | 10 Things You Should NOT Buy On Dhanteras

धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए, Dhanteras Par Kya Nahin Kharidna Chahiye, 10 Things You Should NOT Buy On Dhanteras In Hindi, What should We Not Buy On Dhanteras?

Dhanteras Par Kya Nahin Kharidna Chahiye,

धनतेरस भारत में हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। यह पांच दिवसीय दिवाली त्यौहार का पहला दिन होता है। “धनतेरस” का शब्दिक अर्थ होता है – “धन” और “तेरस” अर्थात् “त्रयोदशी,” यानी तेरह। यह पर्व कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है।

धनतेरस का मुख्य उद्देश्य धन, समृद्धि, और आरोग्य की प्राप्ति करना है। लोग इस दिन सोना, चांदी, समेत कई प्रकार की खरीददारी करते हैं। खरीददारी करते समय आपको ध्यान रखना चाहिए कि धनतेरस के शुभ दिन कौन सी चीजें खरीदना अशुभ होता है। नीचे उन चीजों की सूची दी जा रही हैं, जिन्हें खरीदना धनतेरस पर अवॉइड करें।

Dhanteras Par Kya Nahin Kharidna Chahiye

1. काटने वाली चीजें

आपको धनतेरस के दिन कुछ भी काटने वाली चीजें जैसे चाकू, कैंची, या अन्य औज़ार नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि ये चीजें धन की कटौती का प्रतीक मानी जाती है। इस तरफ काटने वाली धारदार चीजें धनतेरस के दिन खरीदना अशुभ माना जाता है।

2. कांच की वस्तुएं

कांच की वस्तुओं को राहु का प्रतीक माना जाता है। इसलिए धनतेरस के शुभ दिन कभी कांच की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए, न ही उनका उपयोग करना चाहिए।

3. काली वस्तुएं 

धनतेरस एक शुभ दिन है और काला रंग अशुभता का प्रतीक है। अतः धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर में न लाएं। इस दिन काले कपड़े पहनने से भी बचें। वह भी अशुभ माना जाता है।

4. लोहे की वस्तुएं

लोहे की वस्तुएं धनतेरस के दिन अपने घर नहीं लाना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। यदि आपको लोहे की वस्तुओं की खरीददारी करनी भी है, तो धनतेरस के पहले ही कर लें।

5. कार की खरीदी

अक्सर लोग अपनी कार खरीदने के लिए धनतेरस का शुभ दिन चुनते हैं। लेकिन आपको इस दिन कार नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि कार में कई कलपुर्जे लोहे के बने होते हैं और धनतेरस पर लोहा खरीदना शुभ नहीं माना जाता।

6. प्लास्टिक की चीजे 

कहा जाता है कि प्लास्टिक की चीजों से घर में समृद्धि नहीं आती। इसलिए बारधनतेरस के दिन प्लास्टिक के बने किसी भी सामान को खरीदकर घर पर नहीं लाना चाहिए।

7. एल्यूमिनियम की बनी वस्तुएं

धनतेरस के दिन, एल्यूमिनियम के बर्तन या सामान खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे राहु के दुष्प्रभाव का प्रतीक माना जाता है और यह दुर्भाग्य को बढ़ा सकता है।

8. खाली कलश व बर्तन

धनतेरस के दिन खाली कलश और बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। लेकिन धनतेरस पर कलश, कढ़ाही और अन्य बर्तन खरीदने का रिवाज है। ऐसे में आप इन बर्तनों को घर के भीतर ले जाते समय इनमें पानी भरकर ले जाएं।

9. तेल/ऑयल

धनतेरस के दिन तेल, घी आदि खरीदना शुभ नहीं माना जाता। इसलिए यदि आपको इन चीजों की खरीददारी करनी है, तो धनतेरस के पहले ही कर लें। उस दिन न करें।

10. नकली सोना

धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है और इस दिन सबसे ज्यादा सोने की खरीददारी होती है। लेकिन नकली सोना या fake gold धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए।

आशा है आपको “What should We Not Buy On Dhanteras Hindi” जानकारी उपयोगी लगी होगी। ऐसी ही lifestyle और festival से जुड़ी जानकारी के लिए हमें subscribe करना न भूलें।

दीवाली शॉपिंग के टिप्स

कार इंश्योरेंस के टिप्स

Leave a Comment