डेजर्ट जंक्शन की फ्रेंचाइजी कैसे लें? | Dessert Junction Franchise Kaise Le?

डेजर्ट जंक्शन की फ्रेंचाइजी कैसे लें?, Dessert Junction Franchise Kaise Le In Hindi, Dessert Junction Frenchise Cost, Profit Margin, Dessert Junction Franchise Details In Hindi 

Dessert Junction Franchise Kaise Le 

Dessert Junction Franchise Kaise Le 

डेजर्ट जंक्शन क्या है? | About Dessert Junction In Hindi 

डेजर्ट जंक्शन एक कैफे मॉडल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2017 में की गई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। यहां डेजर्ट, फास्ट फूड, बेवरेज और बेकरी प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं। डेजर्ट जंक्शन के प्रॉडक्ट्स में 25 से अधिक तरह के चॉकलेट शेक, मिल्क शेक और कई प्रकार के वफल, बर्गर, पिज्जा, केक, हॉट चॉकलेट, आइसक्रीम, कुल्फी आदि शामिल है। इनके प्रॉडक्ट्स मेनू की खासियत ये है कि इसमें वेस्टर्न फूड आइटम्स जैसे शेक और वफल के साथ ही भारतीय पारंपरिक व्यंजन जैसे कुल्फी आदि भी शामिल किए गए हैं। वेस्टर्न और ट्रेडिशनल फूड आइटम्स का बेजोड़ फ्यूजन इसे हर उम्र के कस्टमर्स के बीच लोकप्रिय बनाता है।

वर्तमान में मुंबई में डेजर्ट जंक्शन के 7 आउटलेट्स हैं और कंपनी अपने आउटलेट्स का विस्तार करने के लिए फ्रेंचाइजी ऑफर कर रही है, जो मुंबई और गुजरात क्षेत्र के लिए होगा। इस पोस्ट में हम dessert junction franchise के बारे में जानकारी दे रहे हैं :

डेजर्ट जंक्शन फ्रेंचाइजी मॉडल | Dessert Junction Franchise Model In Hindi 

डेजर्ट जंक्शन का फ्रेंचाइजी मॉडल FIFO (Franchisee-Owned, Franchisee-Operated) पर आधारित है। इस फ्रैंचाइज मॉडल में, फ्रैंचाइज यूनिट के ऑपरेशन्स पर फ्रैंचाइजी का पूरा नियंत्रण होता है। फ्रेंचाइजी आउटलेट की बिल्डिंग और सेटअप उसका खुद का रहता है और वहां के दैनिक ऑपरेशन्स का वह खुद संचालित करता है। उसका फाइनेंस भी वही हैंडल करता है। फ्रैंचाइजर उसे ट्रेनिंग और मार्केटिंग मटेरियल्स प्रदान करता है और जब भी आवश्यकता पड़े, जरूरी सपोर्ट देता है। लेकिन लेकिन व्यापार का पूरा ध्यान फ्रैंचाइजी रखता है। 

इस प्रकार डेजर्ट जंक्शन के फ्रेंचाइजी मॉडल में कैफे, किचन सेटअप करने की कॉस्ट तथा स्टाफ की कॉस्ट खुद वहन करनी होगी। 

डेजर्ट जंक्शन फ्रेंचाइजी में कितना खर्च होगा?|Dessert Junction Franchise Cost In Hindi 

Dessert Junction Franchise Model FIFO Based है, जिसमें कैफे और डिलीवरी किचन का सेटअप किया जा सकता है। दोनों मॉडल के साथ फ्रेंचाइजी खर्च का विवरण इस प्रकार है :

मॉडल  डिलीवरी किचन कैफे

  • सेटअप खर्च ₹7.5 लाख ₹12 लाख
  • फ्रेंचाइजी फीस ₹3.5 लाख ₹5 लाख
  • कुल खर्च ₹11 लाख ₹17 लाख

इसके साथ ही फूड कॉस्ट 35% पड़ेगी। यदि वर्किंग कैपिटल की बात की जाए, तो डिलिवरी किचन मॉडल में ₹50 हजार से ₹1 लाख और कैफे मॉडल में ₹1.5 लाख से ₹2 लाख वर्किंग कैपिटल की व्यवस्था होनी चाहिए।

नोट : इंटीरियर खर्च डिजाइन के अनुसार कम या ज्यादा होगा।

डेजर्ट जंक्शन फ्रेंचाइजी में कच्चा माल | Dessert Junction Franchise Raw Materials 

डेजर्ट जंक्शन में फूड आइटम्स बनाने के लिए कच्चे माल की व्यवस्था फ्रेंचाइजी को खुद करनी होगी, जिसमें से स्पाइसेज, आइसक्रीम, केचप, प्रीमिक्स ब्रांड द्वारा दिए जायेंगे। 

डेजर्ट जंक्शन फ्रेंचाइजी में कितना लाभ होगा? | Dessert Junction Franchise Profit Margin 

डेजर्ट जंक्शन फ्रेंचाइजी में लाभ का प्रतिशत लगभग 35% से 40% तक होता है। इस प्रकार आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

डेजर्ट जंक्शन फ्रेंचाइजी कैसे लें? | How To Get Dessert Junction Franchise In Hindi?

डेजर्ट जंक्शन की फ्रेंचाइजी के संबंध में कंपनी समय समय पर आवेदन निकालती रहती है, जिसमें फ्रेंचाइजी की आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी और आवेदन फॉर्म की जानकारी दी रहती है। फ्रेंचाइजी के लिए आपको समस्त जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म भरकर (जिसमें जिस स्थान पर आउटलेट खोलना है, उसकी जानकारी भी हो) दस्तावेज संलग्न कर फ्रेंचाइजी फीस सहित आवेदन कंपनी ऑफिस में जमा कर देना है। आवेदन की जांच के बाद कंपनी के प्रतिनिधि आपका इंटरव्यू लेंगे और आपके आउटलेट को विजिट करके आपकी फ्रेंचाइजी के बारे में निर्णय लेंगे। 

फ्रेंचाइजी के लिए चुने जाने के बाद आपको cafe या delivery kitchen का सेटअप करवाया जायेगा और आउटलेट संचालन की ट्रेनिंग दी जायेगी। ट्रेनिंग के बाद आप डेजर्ट कैफे का आउटलेट चला सकते हैं।

आशा है आपको Dessert Junction Frenchise Business In Hindi जानकारी उपयोगी लगी होगी। ऐसी ही जानकारी प्राप्त करने के लिए हमें subscribe करना न भूलें।

अमूल की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

केएफसी की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

हल्दीराम की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top