Amazing World GK

ऐसा कौन सा देश है, जहाँ एक भी मच्छर नहीं है? | Country With No Mosquitoes In Hindi

फ्रेंड्स, इस पोस्ट में हम ऐसे देश के बारे में जानकारी देंगे, जहाँ मच्छर नहीं पाया जाता (Country With No Mosquitoes In Hindi). मच्छर भारत में लगभग सभी स्थानों पर पाया जाता है। हम इसे अपने जीवन का हिस्सा भी कह लें, तो गलत नहीं होगा, क्योंकि हम अक्सर इस भिनभिनाते हुए रक्त चूसने वाले कीट से दो-चार होते रहते हैं। ये हमारी रातों की नींद हराम करता हैं। बीमारियों की बात की जाए, तो यह मलेरिया सहित कई घातक बीमारियों का जनक है।

दुनिया में मच्छरों की 3500 से भी अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। दुनिया के प्रायः हर देश में मच्छर पाए जाते हैं, सिर्फ़ एक देश को छोड़ कर। क्या आप जानते हैं, वह देश कौन सा है? यदि नहीं! तो इस लेख में आप उस देश के संबंध में और वहाँ मच्छरों के ना पाए जाने के कारणों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Country With No Mosquitoes In Hindi

Country With No Mosquitoes In Hindi

Country With No Mosquitoes In Hindi

ऐसा कौन सा देश है, जहाँ एक भी मच्छर नहीं है (Which Country Has No Mosquitoes?)

आइसलैंड (Iceland) दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहाँ एक भी मच्छर नहीं पाया जाता। मच्छर गर्म और आर्द्र जलवायु में आसानी से प्रजनन करते हैं और पनपते हैं। यहाँ तक कि पृथ्वी के सबसे ठंडे स्थान अंटार्कटिका में भी इन्हें प्रजनन में कोई समस्या नहीं होती। वहाँ वे कम संख्या में, किंतु पाए जाते हैं। लेकिन आइसलैंड मच्छरों से मुक्त है। ऐसा क्यों?

आइसलैंड में मच्छर क्यों नहीं है? (Why There Is No Mosquitoes In Iceland?)

आइसलैंड में मच्छरों के न पनप पाने के कारणों को जानने के लिए वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने वहाँ के वातावरण, तापमान और अन्य कारणों पर अध्ययन और शोध किये। इसके दो प्रमुख कारण पाए गये :

१. आइसलैंड में मच्छरों को तीन बड़े फ्रीज मिलते हैं, जो साल में बस एक ही बार पिघलते हैं। इस स्थति में इन कीटों का प्रजनन कर पाना और अस्तित्व बनाये रखना लगभग असंभव हो जाता है, क्योंकि मच्छर पानी में ही प्रजनन करते और पनपते हैं।

२. वैज्ञानिक आइसलैंड के पानी और मिट्टी की रासायनिक संरचना को भी एक अन्य कारण मानते हैं, जिसमें मच्छर समायोजन करने और सहन कर पाने में सक्षम नहीं हो पाते।

हालांकि पारिस्थितिकी और जलवायु परिवर्तन से यहाँ की परिस्थितयों में परिवर्तन होगा। ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियरों पिघलने से यहाँ मच्छरों के प्रजनन के लिए परिस्थिति वांछनीय हो सकती है।

Friends, आशा है आपको ‘Countries Without Mosquitoes In Hindi‘ में प्रदान की गई जानकारी अच्छी लगी होगी. जानकारी पसंद आने पर आप इसे Like कर ज़रूर करें. और अपने Friends को Share भी करें. ऐसी ही GK, Facts, History Related News, Information, Facts के लिए हमें Subscribe कर लें. Thanks.

Read More Posts :

इन देशों में भारतीय बिना वीज़ा के कर सकते हैं सैर 

दुनिया के १० सबसे खतरनाक और डरावने स्थान 

दुनिया के 10 सबसे ऊँचा उड़ने वाले पक्षी 

इन 5 देशों के पास नहीं है अपनी ख़ुद की करेंसी

Leave a Comment