GK

भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे? | First President Of India In Hindi

फ्रेंड्स इस लेख में में भारत के प्रथम राष्ट्रपति (Bharat Ke Pratham Rashtrapati) के बारे में जानकारी दी जा रही है। राष्ट्रपति भारत का सर्वोच्च संवैधानिक पद है। यह देश का मुखिया और प्रथम नागरिक होता है। भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होती है।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 58 में राष्ट्रपति पद की योग्यता वर्णित है, जिसके अनुसार 35 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका भारत का कोई भी नागरिक, जो लोकसभ का सदस्य निर्वाचित किये जाने योग्य हो और चुनाव के समय कोई लाभ का पद धारण न करता हो, भारत का राष्ट्रपति चुने जाने योग्य है. राष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा, राज्य सभा और राज्यों की विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है। भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्षों के लिए होता है।

अब तक भारत में 13 राष्ट्रपति हुए हैं। इनके अतिरिक्त 3 कार्यवाहक राष्ट्रपति भी हुए हैं। वर्तमान में श्री रामनाथ किंद्वई भारत के राष्ट्रपति हैं, ये आप अवश्य जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति का नाम क्या था? इस पोस्ट में हम आपकी भारत के पहले प्रेसिडेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

Bharat Ke Pratham Rashtrapati

Dr. Rajendra Prasad | Image Source : wiki

Bharat Ke Pratham Rashtrapati

भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे? (Who Was First President Of India?)

भारत के प्रथम राष्ट्रपति स्व. श्री राजेन्द्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) थे। उन्होंने 26 जनवरी 1950 को भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की थी। उनका कार्यकाल 13 मई 1962 तक रहा। वे भारत के एकमात्र राष्ट्रपति थे, जिन्होंने राष्ट्रपति पद पर दो वर्षों का कार्यकाल पूर्ण किया था।

डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जीवनी (Dr. Rajendra Prasad Biography In Hindi)

भारत के प्रथम राष्ट्रपति स्व. श्री राजेन्द्र प्रसाद एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रमुख भूमिका निभाई। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। भारत के प्रथम राष्ट्रपति बनने के पूर्व उन्होंने 1946 और 1947 में भारत के कृषि और खाद्य मंत्री का कार्यभार भी संभाला था।

जन्म और प्रारंभिक जीवन

डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसम्बर 1884 को बिहार के तत्कालीन सारण जिले (अब सीवान) के जीरादेई नामक गाँव में हुआ था। उनके पिता महादेव सहाय और माता कमलेश्वरी देवी थी। उनके पिता हथुआ की जमीदारी संभाला करते थे।

राजेन्द्र प्रसाद की प्रारंभिक शिक्षा छपरा के जिला स्कूल से हुई। 18 वर्ष की आयु में उन्होंने कोलकाता विश्व विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज से उन्होंने परास्नातक की पढ़ाई की, उसके उपरांत लॉ में डॉक्ट्रेट की उपाधि भी प्राप्त की।

स्वतंत्रता संग्राम में पदार्पण

डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद महात्मा गांधी के देश के प्रति समर्पण भाव से प्रभावित थे। उनके ही प्रभाव में सन् 1931 में उन्होंने कोलकाता विश्व विद्यालय के सीनेटर के पद से त्यागपत्र दिया और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सम्मिलित हो गये।

उन्होंने कई अखबारों और पत्रिकाओं में ज्वलंत लेख लिखे और अखबारों के लिए धन की व्यवस्था भी की। विदेशी संस्थाओं के बहिष्कार के समय उन्होंने अपने पुत्र को कोलकाता विश्व विद्यालय से निकलकर बिहार विद्यापीठ में दाखिल कर दिया। बाढ़ और भूकंप पीढ़ितों के लिए उनके द्वारा किया सेवा कार्य स्मरणीय है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष

सन् 1934 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने। सन् 1939 में जब सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया, तब डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद अध्यक्ष बनाये गये।

भारत के पहले राष्ट्रपति की शपथ

भारत के स्वतंत्रत होने के उपरांत जब सन् 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ, तब उन्हें भारत का प्रथम राष्ट्रपति मनोनीत किया गया। उन्होंने राष्ट्रपति पद पर दो सफल कार्यकाल पूर्ण किए। दो बार राष्ट्रपति बनने वाले वे भारत के पहले राष्ट्रपति हैं।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भारत रत्न कब मिला?

उन्हें वर्ष 1962 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया गया है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की मृत्यु कब हुई?

सेवानिवृत्त होने के उपरांत डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने पटना के सदाकत आश्रम में अपना शेष जीवन व्यतीत किया. वहीं 28 फरवरी 1963 को उनकी मृत्यु हुई।

Frequently Asked Questions

भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद थे।

भारत के प्रथम राष्ट्रपति कब बने?

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद 26 जनवरी 1950 को राष्ट्रपति बने।

भारत एक प्रथम राष्ट्रपति कब से कब तक रहे?

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद का कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक रहा है।

राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद का जन्म कब हुआ था?

डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 को हुआ था।

डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की मृत्यु कब हुई?

डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की मृत्यु 28 फरवरी 1963 को हुई।

Leave a Comment